नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। आटोमोबाइल उद्योग भारत का तेजी से प्रगति कर रहा उद्योग है जो देश के जीडीपी में 7.5 प्रतितशत से अधिक का योगदान करता है। भारत सरकार इस उद्योग को सुविधाजनक बनाने और विकसित करने के लिए इसपर काफी ध्यान दे रही है। राष्ट्रीय ऑटोमोटिव परीक्षण और अनुसंधान एवं विकास बुनियादी ढांचा परियोजना (एनएटीआरआईपी) के तहत देश में स्थापित अत्याधुनिक परीक्षण केन्द्र – आईसीएटी सख्त नियामक ढांचे और बाजार के अनुरूप प्रौद्योगिकी में आ रहे नित बदलाव की पृष्ठभूमि में मोटर वाहन उद्योग की आवश्यकताओं की पूर्ति की दिशा में सरकार द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। आईसीएटी मोटर वाहन क्षेत्र के लिए काफी महत्व रखता है। अपने विश्वस्तीय बुनियादी ढ़ांचे और उद्योग विशेषज्ञता के साथ यह विकास, परीक्षण, सत्यापन और होमोलॉगेशन में अपनी सेवाएं प्रदान करता है।
मुख्य समाचार
जीएसटी लागू होने के बाद रिकार्ड स्तर पर
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। अप्रैल महीने में वस्तु एंव सेवा कर –जीएसटी का कुल राजस्व संग्रह 1,13,865 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसमें केंद्रीय जीएसटी संग्रह 21,163 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) 28,801 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 54,733 करोड़ रुपये (आयात पर एकत्रित 23,283 करोड़ रुपये सहित) और 9168 करोड़ रूपए उपकर ( आयात पर एकत्रित 1053 करोड़ रूपए सहित ) रहा। 30 अप्रैल तक मार्च महीने के लिए कुल 72.13 लाख संक्षिप्त बिक्री रिटर्न जीएसटीआर-बी दायर किए गए।
सरकार ने नियमित निपटान के तहत आईजीएसटी से 20,370 करोड़ रुपये का सीजीएसटी और 15,975 करोड़ रुपये का एसजीएसटी का निपटान किया। इसके अलावा केंद्र के पास अस्थायी आधार पर बचे 12 हजार करोड़ रुपये के आईजीएसटी का 50:50 अनुपात में केंद्र और राज्यों के बीच निपटान किया गया। नियमित और अस्थायी आधार पर किए गए निपटान के बाद अप्रैल 2019 में केंद्र और राज्य सरकारों को 47,533 करोड़ रुपये का सीजीएसटी राजस्व मिला जबकि एसजीएसटी राजस्व 50,776 करोड़ रुपये रहा।
अत्याधिक भीषण चक्रवाती तूफान – फोनी के ओडिशा तट को पार करने की संभावना
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। बंगाल की खाड़ी में पश्चिम मध्य और दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र से उठा अत्याधिक भीषण चक्रवाती तूफान फोनी पिछले 6 घंटों के दौरान करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ गया है। आज 1 मई को तड़के 05:30 बजे यह 13.9 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 84.0 डिग्री पूर्वी देशांतर पर ओडिशा के पुरी से 680 किलोमीटर दूर दक्षिण और दक्षिण पश्चिम तथा आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से 430 किलोमीटर दक्षिण और दक्षिण पूर्व में केंद्रित था। फोनी तूफान अगले 12 घंटों के दौरान अत्याधिक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है और 3 मई के दोपहर बाद इसके मुड़कर चांदबाली और गोपालपुर के बीच ओडिशा तट को पार करने की संभावना है। इस दौरान 175-185 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती है, जिनकी गति बढ़कर 205 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
Read More »भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं का गोवा समुद्रतट के पास वरुण 19.1 द्विपक्षीय अभ्यास
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं के संयुक्त नौसेना अभ्यास वरुण का पहला भाग- 19.1, 1 से 10 मई, 2019 तक गोवा समुद्रतट के पास आयोजित किया जा रहा है।
आगामी 17वें आयोजन में फ्रांसीसी नौसेना का विमानवाहक एफएनएस चार्ल्स डी गौल, दो विध्वंसक, एफएनएस फोरबीन और एफएनएस प्रोवेंस, फ्रिगेट एफएनएस लाटच-ट्रेविल, टैंकर एफएनएस मार्न और एक नाभकीय पनडुब्बी की भागीदारी होगी। भारतीय नौसेना की ओर से इस अभ्यास में विमानवाहक आईएनएस विक्रमादित्य, विध्वंसक आईएनएस मुम्बई, टेग-क्लास फ्रिगेट, आईएनएस तरकश, शिशुमार-क्लास पनडुब्बी, आईएनएस शंकुल, दीपक-क्लास फ्लीट टैंकर, आईएनएस दीपक की भागीदारी होगी।
विधिक साक्षरता शिविर में श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के निर्देशानुसार एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन अन्र्तराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज बुधवार को मे0 वरूण ब्रेवरीज लि0 जैनपुर कानपुर देहात मे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात कमलकान्त गुप्ता जी द्वारा किया गया। सचिव महोदय द्वारा अपने उद्धबोधन मे श्रमिको को उनके अधिकारों के विषय में जागरूक किया। सचिव महोदय द्वारा बताया गया कि स्वाभाविक रूप से गलत प्रतीत होने वाला काम कानूनी रूप से भी गलत होता है एवं गलत काम का प्रतिरोध करना सभी का नैतिक दायित्व है।
Read More »चुनाव की कुशलता के लिए द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न
चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। चन्दौली लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को संकुशल सम्पन्न कराने हेतु एन0आई0सी0 के कक्ष में कार्मिक का विधान सभावार द्वितीय रेन्डामाइजेशन सामान्य प्रेक्षक सुरेन्द्र मीना व जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया। उन्होनें बताया कि जनपद के कुल बूथो की संख्या 1533 है, जबकि विधान सभावार बूथों की संख्या 406 मुगलसराय, 352 सकलड़ीहा, 355 सैयदराजा एवं 420 बूथ चकिया विधानसभा में बनाये गये है। जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारी 10 प्रतिशत आरक्षित कार्मिको का रेन्डामाइजेशन किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव, उपनिदेशक कृषि विजय सिंह, जिला विकास अधिकारी पद्मकान्त शुक्ल, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
Read More »लोकसभा चुनाव के लिए जिले में चार सखी बूथ चिन्हित
चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। चन्दौली विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव ने विकास भवन के सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के अधिकारियों द्वारा जनपद में चार सखी बूथ चिन्हित किये गये है। प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में एक बूथ चिन्हित किया गया है। प्रत्येक विधानसभा के चिन्हित बूथों पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारी के रूप में महिलाओं की तैनाती की जायेगी। यहाॅ की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी महिला कार्मिको पर ही रहेगी। उन्होनें बताया कि सखी बूथों के लिए सम्पूर्ण दायित्व महिला कार्मिको पर ही रहेगा महिला कार्मिको को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण में कुल 64 महिला कार्मिको को बुलाया गया था जिसमें से 32 महिला कार्मिको का चयन किया गया।
एक मई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
पहले 25 अप्रैल को बदला जाना था ट्रांसफार्मर
घाटमपुर/कानपुर, देहात, शिराजी। विद्युत आपूर्ति क्षमता में वृद्धि के लिए स्थानीय विद्युत सब स्टेशन में दोगुनी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाकर क्षमता बढ़ाई जा रही है। विद्युत उपखंड अधिकारी अंकुश पाल ने बताया कि आर ए पी डी आर पी टाउन के अंतर्गत 33 / 11 के वी विद्युत उपकेंद्र घाटमपुर में पावर परिवर्तक की क्षमता वृद्धि पांच एम वी ए से बढ़ाकर 10 एम वी ए का कार्य दिनांक 1 मई दिन बुधवार को कराया जा रहा है। जिसके चलते घाटमपुर नगर के दोनों पोषको को घाटमपुर पोषक प्रथम व द्वितीय की विद्युत आपूर्ति दिनांक 1 मई बुधवार को सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता जेएन कौशल ने बताया कि पहले 25 अप्रैल को ट्रांसफार्मर बदला जाना था। लेकिन चुनाव प्रक्रिया के चलते डेट आगे बढ़ाई गई है।
चाकू से वृद्ध पर हमला कर किया घायल
चन्दौली/चकिया, दीपनारायण यादव। स्थानीय सिकन्दरपुर बांडेपर सोमवार की दोपहर सब्जी व्यवसायी लालचन्द्र नामक 65 वर्षीय वृद्ध को एक युवक ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि लालचन्द्र पास के ही गांव जलालपुर के निवासी है जो दस वर्षो से बांडेपर नामक स्थान पर सब्जी की दुकान लगा कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार की दोपहर पास के ही सिकन्दरपुर निवासी अर्जुन 28 वर्ष जो नशे में धूत बताया गया वह किसी बात को लेकर सब्जी व्यवसायी लालचन्द्र से उलझ गया तथा देखते ही देखते वृद्ध सब्जी व्यवसायी पर चाकू से हमला कर दिया।यह वाकया देख अगल बगल के लोग तुरन्त उस नव युवक को पकड़ लिए तथा पुलिस को इस घटना की सूचना दिये। जिस पर पुलिस ने उस युवक को पकड़ कर थाने लायी। इधर घायल सब्जी व्यवसायी को आस पास के लोगों व परिजनों द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां चाकू से घायल वृद्ध का इलाज किया जा रहा है। चाकू वृद्ध के गर्दन में लगने के कारण काफी ज्यादा खून का रिसाव हो रहा था।खबर लिखे जाने तक पुलिस की कार्यवाही चल रही थी।
पेड़ से लटकता युवक का मिला शव
चन्दौली/चकिया, दीपनारायण यादव। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर पुल के पास वन विभाग के बन्द हो चुके पौधशालय में सागौन के पेड़ से लटकता एक शव को पाये जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर शिनाख्त करवायी तो पता चला कि शव रघुनाथपुर निवासी सत्यप्रकाश सिंह के 20 वर्षीय पुत्र रणजीत का है। बताया गया कि रणजीत अपने घर से तीन दिन से गायब था जिसे परिजन खोज रहे थे। इस घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी लोग भाग कर मौके पर आये, जहां रो-रो कर उनका बुरा हाल हो रहा था। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर खड़ी मृतक की बाइक भी बरामद कर ली, लोगों के अनुसार मृतक के बाड़ी से दुर्गंध आ रही थी जिससे यह आभास हो रहा था कि मृतक की मौत एक दो दिन पहले हुई होगी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजवा दिया है।
Read More »
Jansaamna