फिरोजाबाद। शहर के थाना दक्षिण क्षेत्र गली नंबर तीन मकान नंबर 103 निवासी अर्जेश उपाध्याय के घर में बीते दिन बेटे सागर उपाध्याय की शादी था। शादी का कार्यक्रम होटल गर्ग में था सभी परिजन वहीं थे, घर पर कोई नहीं था, आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे अचानक उनके घर में विकराल आग की लपटें बाहर वाले कमरे से निकलने लगीं, यहां कुछ सामान लेने को घर के परिजन का आना हुआ तो देख दंग रह गये। वह तो गनीमत यह रही कि साढ़े तीन बजे घर का कोई परिजन यहां आया वरना अगर और लेट हो जाते तो आग और विकराल रूप धारण कर लेती। बताया गया कि आग में करीब दो लाख का नुकसान हो गया है जिसमें वाॅशिंग मशीन, कुछ ज्वैलरी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना देते ही डायल 100 पुलिस मौका मुआयना कर गई, थाना दक्षिण पुलिस भी पहुंची थी।
Read More »मुख्य समाचार
लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार
लुटेरो से लूट का सामान व असलाह बरामद
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस ने विगत रात्रि में चैकिंग के दौरान तीन लोग को असलाहों सहित दबोच लिया। पूछताछ पर पता चला कि उक्त लोग चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। जिनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि थाना लाइनपार प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह अपने साथ उनि. छत्रपाल सिंह, का. गौतम शर्मा, राकेश, शैलेन्द्र सिंह, आशु चालक अतवीर सिंह के साथ एके टाकीज के समीप चैकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि छारबाग निवासी रामगोपाल कुशवाह के मकान में लूट करने वाले बदमाश लूट के माल का हिस्सा बाॅट कर रहे है। पुलिस ने मौके पर जाकर तीन लोगांे को दबोच लिया। पकडे गये अभियुक्तों में लाइनपार क्षेत्र छारबाग निवासी बंटी निषाद पुत्र अजब सिंह, मोतीलाल पुत्र सोनेलाल निषाद, देवेन्द्र सिंह पुत्र अतरसिंह निवासी छारबाग बताया गया।
उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी जांइट कमिश्नर से की मुलाकात
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल मंडल प्रभारी मनीष गुप्ता के नेतृत्व में जीएसटी जॉइंट कमिश्नर शिव प्रसाद से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि व्यापारियों मे जीएसटी की जानकारियों का अभी भी अभाव है। उन्होने मांग की कि शिविर के माध्यम से जीएसटी मे हुए नए परिवर्तनों की जानकारी व्यापारियों को दी जाए। जीएसटी. सरलीकरण की मांग के साथ कहा कि अगर जीएसटी. की वेबसाइट हिंदी में हो तो व्यापारी स्वयं अपना रिटर्न दाखिल करने का प्रयास कर सकता है।
सड़क हादसों में बच्ची की मौत, कई घायल
फिरोजाबाद। जनपद में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक मासूम बच्ची की मौत हो गयी। जबकि कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना नारखी क्षेत्र के पचवान कालौनी में विगत रात्रि में बुआ सुशीला पत्नी रमेशचन्द्र के घर आयी पांच वर्षीय दिव्या उर्फ नेनी पुत्री रिक्कू निवासी भूपगढ़ी थाना विजयगढ़ जनपद अलीगढ़ निवासी घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने उसको रौद दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसको परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतका को सूचना पर पहंुची पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां उसके पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी। वही अन्य सड़क हादसों में थाना नारखी के गांव जौधरी निवासी 30 वर्षीय कुलदीप पुत्र अनूपसिंह बाइक द्वारा कही जा रहा था।
प्रसपा राष्ट्रीय महासचिव के रोड शो में उमड़ा जन सैलाव
शिकोहाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने अपने पिता के समर्थन में नगर में रोड शो का आयोजन कियाए जिसमें भारी संख्या में जनता ने सहभागिता की। रोड शो के दौरान आदित्य का जगह.जगह पुष्प वर्षा कर समर्थकों ने स्वागत किया। वार्ता के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि नेताजी के सामने पार्टी अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारेगी। वहीं कन्नौज सीट से डिंपल चुनाव लड़ रही हैंए उनके सामने पार्टी प्रत्याशी उतारेगी या नहीं निर्णय कमेटी का होगा।
शनिवार दोपहर दो बजे प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव अपने काफिले के साथ शिकोहाबाद सीमा में पहुंचे तो यहां आदित्य यादव किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में जोशीला स्वागत किया। यहां से खुली जीप में खड़े होकर रोड शो किया। मैनपुरी चैराहा से कटरा बाजार होते हुए नहरपुल के समीप छैंकुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय का फीता काट कर उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए जनता से प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने वर्ता करते हुए कहा कि नेताजी मुलायम सिंह के सामने पार्टी कोई प्रत्याशी नहीं उतारेगी, जबकि डिंपल के सामने प्रत्याशी का निर्णय कमेटी पर निर्भर करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने माला पहना कर स्वागत किया।
जनता ने दिया सड़क नहीं, तो वोट नहीं का नारा
शिकोहाबाद। पुराना इटावा रोड़ रुकनपुरा की सड़क निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को सद्दाम हुसैन व सभासद सलीम मास्टर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिसमें छह सभासदों ने जनता की मांग का समर्थन करते हुए धरना प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। चेतावनी दी अगर एक सप्ताह के अंदर सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो आगामी दिनों में भूखड़ताल शुरु कर दी जायेगी।
मैनपुरी तिराहा से लेकर रुकनपुरा होते हुए नौशेहरा को जाने वाले मार्ग की हालत विगत कई वर्षों से खस्ता है। स्थानीय लोगों ने तत्कालीन डीएम नेहा शर्मा से रोड बनवाने के लिए गुहार लगाई। उन्होंने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। धरना प्रदर्शन में सभासद सलीम मास्टर, अकरम, इमरान, पंच्छी, सभासद पति मोहम्मद आसिफ, रफीक, पूर्व सभासद मोहम्मद शमीम, अब्दुल सत्तार के अलावा छोटे अली अंसारी, सपा नेता सराफत अली, मोहम्मद शाहिद, मंजर उल वासे, आशू, आदिल मौजूद रहे। सभासद और स्थानीय जनता ने चेतावनी दी अगर सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो स्थानीय लोग वोट का बहिष्कार करेंगे। धरना प्रदर्शन की जानकारी होते ही चेयरमैन प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सभासदों और स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना।
प्रधानमंत्री ने कानपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कानपुर का दौरा किया, इस मौके पर उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत जय गंगा मैया के उद्घोष के साथ की। इसके बाद उन्होंने पनकी थर्मल पावर संयंत्र की आधारशिला रखी तथा निराला नगर रेलवे ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के उपलक्ष्य में एक पट्टिका अनावरण किया। यहां से प्रधानमंत्री ने लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना तथा आगरा मेट्रो रेल परियोजना का भी उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री ने जनसभा में उमढ़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि कानपुर ऐसे बहादुर नेताओं की जन्मस्थली है जिन्होंने देश के लिए बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज शुरू की गई परियोजनाएं कानपुर तथा उत्तर प्रदेश के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएंगी।
श्री मोदी ने कहा कि कानपुर में बिजली की आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए राज्य और केन्द्र सरकार ने भरपूर प्रयास किया है। उन्होंने इस संदर्भ में पनकी थर्मल पावर संयंत्र का उल्लेख करते हुए बताया कि किस तरह यह संयंत्र कानपुर तथा उत्तर प्रदेश में बिजली की कमी को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत उत्तर प्रदेश में 76 लाख से अधिक मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री ने गंगा नदी की सफाई के लिए केन्द्र की ओर से की गई पहल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले यह समझा जाता था कि गंगा नदी को साफ करना एक असंभव कार्य है लेकिन अब उनकी सरकार इस असंभव कार्य को संभव बना रही है। श्री मोदी ने कहा कि नदी की सफाई के लिए नालों से निकलने वाले प्रदूषित जल के शोधन और नदी में गिरने वाले नालों को बंद करने के कई उपाय किए गए हैं।
श्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बनने जा रहे रक्षा गलियारे से कानपुर के लोगों को बहुत फायदा होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़कों, हवाई मार्गों और रेल मार्गों के लिए बड़े पैमाने पर आधारभूत संरचना विकसित की जा रही है। इसके साथ ही कई मेट्रो परियोजनाएं भी शुरू की गई है। ये परियोजनाएं उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव लाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उप्र में अपराधियों का सफाया किया जा रहा है।
खादी वस्त्रों की फुटकर बिक्री पर 05 प्रतिशत की विशेष छूट 31 मार्च, 2019 तक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयन्ती वर्ष के अवसर पर खादी वस्त्रों की फुटकर बिक्री पर 05 प्रतिशत की विशेष छूट 31 मार्च, 2019 तक बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है। खादी वस्त्रों की फुटकर बिक्री पर 5 प्रतिशत की विशेष छूट चालू वित्तीय वर्ष-2018-19 में दिनांक 10 अक्टूबर, 2018 से 31 मार्च, 2019 तक के लिये देये होगी और प्रदेश के बाहर के उत्पादन पर देय नहीं होगी। निर्गत शासनादेश के अनुसार विशेष छूट की सुविधा केवल ऐसी संस्थाओंध्समितियों को अनुमन्य होगी जिनके पास खादी / पाॅली खादी का वैध प्रमाण-पत्र हो तथा रजिस्ट्रेशन वैध हो। यह विशेष छूट केवल उन्हीं संस्थाओं को अनुमन्य होगी, जो खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, मुम्बई भारत सरकार अथवा उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ए, बी, सी श्रेणी में वर्गीकृत हो। शासकीय विभागों, संगठनों, संस्थाओं, उपक्रमों, सहकारी समितियों व अन्य स्वायत्तशासी निकायों, जिनका प्रशासनिक नियंत्रण केन्द्रध् राज्य सरकार के अधीन दी जाने वाली बिक्री पर विशेष छूट अनुमन्य होगी।
सबका साथ सबका विकास नारे के आधार पर होगा नगर का विकास-मेयर
मेयर ने वार्ड नं. 22 एवं वार्ड नं. 31 में निर्माण कार्य की रखी आधारशिला
फिरोजाबाद। 14 वें वित्त की धनराशि ने नगर में विकास कार्य तेजी से कराये जा रहे। गुरूवार को महापौर नूतन राठौर ने क्षेत्रिय पार्षदों के साथ वार्ड 31 एवं वार्ड 22 में निर्माण कार्यो की आधार शिला रखी।
मेयर नूतन राठौर ने वार्ड नं. 31 सुहाग नगर सेक्टर नं. 1 में सब्जी मण्डी रोड एवं लिंक रोड का हाॅटमिक्स प्लांट के सड़क निर्माण का शुभारम्भ किया। जिसके लिए मेयर नूतन राठौर ने क्षेत्रिय पार्षद डिम्पल मिश्रा, उपसभापति योगेश शंखवार के साथ विधि-विधान से हवन यज्ञ कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस दौरान सुनील शर्मा, विजय शर्मा, मनोज ताऊ, मुकेश मामा, उल्लास गर्ग, दीपक गुप्ता, आशीष यादव के अलावा क्षेत्रिय लोग मौजूद रहे। वहीं आसफाबाद स्थित वार्ड 22 ईमर्ती नगर, मोती नगर में राजेन्द्र यादव के मकान से योगेश यादव के मकान तक एवं ओमनगर में शिवकुमार के मकान से सोनी गुप्ता के मकान तक इ.ला. सड़क एवं नाली निर्माण कराये जायेगे। मेयर नूतन राठौर ने पार्षद मीरा शर्मा के साथ शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। इस दौरान मेयर ने कहा कि भाजपा को विकास के नाम से जाना जाता है।
सिविल न्यायालय का हुआ वार्षिक निरीक्षण
घाटमपुर, कानपुर। वार्षिक निरीक्षण में आज दोपहर घाटमपुर सिविल न्यायालय पहुंचे अपर जिला जज का स्थानीय अधिवक्ताओं द्वारा फूल माला डालकर सम्मान किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर माती कानपुर देहात जिला न्यायालय से घाटमपुर तहसील स्थित सिविल न्यायालय जूनियर डिवीजन के वार्षिक निरीक्षण में पहुंचे अतिरिक्त जिला जज एससी एसटी राम मिलन यादव ने सिविल न्यायालय जूनियर डिवीजन व फौजदारी एवं सिविल कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी रामगोपाल यादव (सिविल जज जूनियर डिवीजन) वरिष्ठ लिपिक शिवराम पचैरी विमलेश तिवारी स्टेनो कटियार एवं न्यायालय कर्मी मौजूद रहे। जानकारी होने पर घाटमपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्याम बाबू सचान, महामंत्री शिव सिंह परमार, पूर्व अध्यक्ष रमाकांत तिवारी, कुलदीप सिंह परमार, हरिओम सिंह, भानु प्रताप सिंह, आशुतोष सचान, महेंद्र वर्मा, राजेंद्र धमाका, सत्यनारायण शर्मा, उजयारी लाल यादव, राजेश यादव आदि अधिवक्ताओं ने अपर जिला जज राम मिलन यादव को फूल माला डालकर सम्मानित किया।
Jansaamna