
सौर ऊर्जा और वर्षा जल संरक्षण को दिया जाए बढ़ावा
प्रौद्योगिकी और गैजेट्स को लोगों और संबंधों पर हावी न होने दें
जामिया हमदर्द के विश्वविद्यालय के 13वें दीक्षांत समाराह को संबोधित किया
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि बालिकाओं की शिक्षा महिला सशक्तिकरण का आधार होनी चाहिए। कल नई दिल्ली में जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय के 13वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए श्री नायडू ने वैश्विक रोजगार बाजार में प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए छात्रों, विशेषकर बालिकाओं की शिक्षा के साथ ही उनके कौशल विकास पर भी बल दिया।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि विश्वविद्यालयों, संस्थाओं और सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉलेजों और स्कूलों जैसे शिक्षण संस्थाओं को छात्रों में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के साथ जीने का भाव पैदा करना चाहिए।
Jansaamna