Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2930)

मुख्य समाचार

बैनीगंज बाजार से अतिक्रमण हटाने की मांग

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। बैनीगंज व्यापार कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल उपजिलाधिकारी सदर से मिला और शिकायती पत्र सौंपकर बैनीगंज में हो रहे अस्थाई अतिक्रमणों को तत्काल हटाये जाने की मांग की। उपजिलाधिकारी ने शीघ्र ही प्रशासनिक कार्यवाही कर अतिक्रमण हटवाये जाने का आश्वासन दिया।
शिकायती पत्र में कहा गया है कि बैनीगंज बाजार के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के सामने मानक से ज्यादा तख्त व तिरपाल लगाकर बाजार को संकुचित कर दिया गया है। इससे दुकानदारों में आपसी झगड़े व राहगीरों से झगड़े आयेदिन होते रहते हैं तथा हर समय जाम लगा रहता है। दीपावली का त्यौहार आने वाला है। बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ेगी तो निश्चित रूप से स्थिति और बिगड़ने के कारण कहीं शान्ति भंग न हो जाये। व्यापार कमेटी अतिक्रमण हटवाने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेगी।

Read More »

फाइनेंस कर्मी की हत्या का खुलासाः 5 दबोचे

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित बाईपास पुल पर गत जन्माष्टमी की शाम एक फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या करने व उससे लूटपाट की घटना का आज थाना गेट पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है और मुठभेड में 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस कार्यालय पर आज आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस कप्तान जयप्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि थाना हाथरस गेट पुलिस ने बीती रात्रि को गश्त के दौरान मिली सूचना पर डकैती की योजना बना रहे 5 शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Read More »

महामायी के जगराते में पूरी रात झूमे भक्त

पं. रामचरण उपाध्याय ने किया जागरण का उद्घाटन
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। रामलीला महोत्सव के अवसर पर रामलीला के मंच पर विशाल देवी जागरण आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व ऊर्जा मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय के पिताजी पं. रामचरण उपाध्याय ने महामायी की ज्योति जलाकर व माता रानी को फूल माला पहनाकर किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कल्पना उपाध्याय ने रामचरण उपाध्याय को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और आशीर्वाद लिया।

Read More »

मोबाइल शाॅप से लाखों की चोरी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास अड्डा स्थित एक मोबाइल शाॅप की छत काटकर अज्ञात चोर लाखों का माल चोरी कर ले गये। घटना से पूरे क्षेत्र के दुकानदारों में खलबली मच गई है।
बताया जाता है इगलास अड्डा निवासी अर्जुन शर्मा पुत्र लक्ष्मीनारायण शर्मा की इगलास अड्डा पर ही बालाजी मोबाइल शाॅप है और बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने मौका पाकर दुकान की छत काटकर उसमें प्रवेश कर गये और दुकान में से 6 हजार रूपये की खेरिज के अलावा करीब एक लाख रूपये कीमत के मोबाइल सैट व उसका सामान चोरी कर ले गये। बताया जाता है उक्त दुकान में चोरों ने दूसरी बार इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पाकर लोगों की भीड लग गई और क्षेत्रीय सभासद सुरेश चौधरी व थाना पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस ने घटना की आवश्यक छानबीन की।

Read More »

बीच रास्ते में से ट्रक चोरी हो गया

हाथरस/सिकन्द्राराऊ, जन सामना ब्यूरो। अलीगढ से एटा जा रहा एक ट्रक बीच रास्ते में से चोरी हो गया तथा घटना की खबर से खलबली मच गई है। घटना की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए ट्रक मालिक चांद मौहम्मद पुत्र महफूज निवासी वेदरामपुर रहतुमोपुर थाना हरदुआगंज अलीगढ ने कहा है कि उसका ट्रक संख्या यूपी 81 एएफ/8176 गत 16 अक्टूबर को अलीगढ से एटा जा रहा था तभी रास्ते में गांव उमरावपुर के पास एक दुर्घटना हो जाने पर चालक घटनास्थल पर देखने चला गया और जब लौटकर आया तो उसका ट्रक वहां से गायब था जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गये।

Read More »

शोभा यात्रा निकाल कर बेटी बचाओं बेटी पढाओं के संदेश

कानपुर, धर्मेन्द रावत। सार्वजनिक जन कल्याण रामलीला समिति द्वारा एक शोभा यात्रा निकाली गई। राम, लक्ष्मण, सीता की शोभा यात्रा आज बर्रा-8 से आजाद पार्क तक निकाली जायगी, इस शोभा का उद्देश्य समाज में आये दिन हो रहे बहन बेटियों के साथ अत्याचार एवं बेटी बचाओं बेटी पढाओं के संदेश के साथ असत्य पर सत्य की जीत हों। सभी मनुष्य सत्य के मार्ग पर चले और अपने मन मस्तिक से बुराइयों का अन्त करें, जिससे हमारे समाज में सुख शन्ति हों। इस शोभा यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी के नगर सचिव अमित सिह यादव ने कहा कि इस शोभा यात्रा का उद्देश्य समाज में फैली हुयी बुराइयां एंव कुरीतियों को खत्म करना और बहन बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए समाज को जागरूक करना हैं। इस यात्रा में मुख्य रूप से चरन सिंह यादव, गिरीश पान्ड़ेय, शिव नाथ सिंह, राम कुमार यादव, बृज मोहन शिवम पान्ड़ेय, रामदास सोनकर, सुरेशचन्द, हरी तिवारी, नीलू, अमर चैहान, सुरेन्द, देवेन्द्र श्ंाकर तिवारी आदि सहित मौजूद थे।

Read More »

प्रधानमंत्री ने अमृतसर रेल हादसे के मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृतसर रेल हादसे में मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, अमृतसर में हुए ट्रेन दुर्घटना से बेहद दुखी हूं। यह बहुत ही ह्दय विदारक घटना है। इस दुर्घटना के मृतक परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया और मैं साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना करता हूं। मैने अधिकारियों से तत्काल आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए कहा है।

Read More »

भाजपा के 2 युवा नेताओं को अज्ञात वाहन ने रौंदा

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। बीती रात्रि को ढाबे पर खाना खाकर लौट रहे भाजपा के दो युवा बाइक सवार नेताओं को मथुरा रोड पर एक अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया जिससे दोनों नेता गम्भीर रूप से घायल हो गये और एक नेता को गम्भीर हालत में आगरा रैफर किया गया है।
बताया जाता है भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विपुल सिंघानिया पुत्र देवेन्द्र सिंघानिया निवासी नवल नगर व भाजपा युवा मोर्चा के पूर्ण जिला उपाध्यक्ष एवं लक्खी मेला में लाफ्टर शो के संयोजक प्रदीप गुप्ता पुत्र प्रेमचन्द्र गुप्ता निवासी जागेश्वर कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट बीती रात्रि को मथुरा रोड पर एक ढावे पर खाना खाकर अपनी बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे तभी रास्ते में हतीसा बाईपास पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया जिससे उक्त दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये और इन्हें तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां से पूर्व जिलाध्यक्ष विपुल सिंघानिया को गम्भीर हालत में आगरा रैफर कर दिया गया जहां पर उनका उपचार जारी है।

Read More »

डा. अविन शर्मा बने राष्ट्रीय सह संयोजक

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने भाजपा किसान मोर्चा के युवा किसान समिति की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है।
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी व कोषाध्यक्ष सुधीर त्यागी ने भारतीय खाद्य निगम भारत सरकार के सदस्य एवं युवा भाजपा नेता डा. अविन शर्मा को युवा किसान समिति (किसान मोर्चा) का राष्ट्रीय सह संयोजक मनोनीत किया गया है। डा. अविन शर्मा के राष्ट्रीय सह संयोजक बनने से भाजपाईयों में भारी हर्ष की लहर दौड गई है और भाजपाईयों द्वारा उनके जोरदार स्वागत व अभिनन्दन की तैयारियां की गई हैं।

Read More »

पुलिस ने 6 एम्बूलेंस की सीज

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आरएसएस के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान रायफल की बट फटने से घायल हुए प्रेस फोटोग्राफर विनोद शर्मा को बागला जिला अस्पताल से अलीगढ रैफर किये जाने पर वहीं अवैध तरीके से खडी रहने वाली प्राइवेट एम्बूलेंस के चालकों द्वारा उन्हें ले जाने से इंकार कर देने से मीडिया कर्मियों का पारा चढ गया और जमकर हायतौबा की वहीं तत्काल डग्गेमार प्राइवेट एम्बूलेंसों को थाना हाथरस गेट पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है।
थाना हाथरस गेट के एसएसआई विपिन यादव ने बताया कि बागला अस्पताल के अन्दर व बाहर अवैध तरीके से संचालित प्राइवेट एम्बूलेंसों का संचालन किया जाता है और 6 एम्बूलेंसों को वहां से थाने लाकर सीज कर दिया गया है।
बताया जाता है इन प्राइवेट एम्बूलेंस चालकों को अस्पताल प्रशासन का भी सहयोग रहता है और शायद उन्हीं की मिलीभगत से इन एम्बूलेंसों का संचालन होता है।

Read More »