Saturday, June 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनपद स्तरीय किसान मेला 23 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट परिसर में

जनपद स्तरीय किसान मेला 23 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट परिसर में

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कृषि सूचना तंत्र को सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम वर्ष 2018-19 में एक दिवसीय जनपद स्तरीय किसान मेला का आयोजन जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 23 दिसम्बर 2018 को प्रातः 10 बजे से जनपद कानपुर देहात के कलेक्ट्रेट परिसर माती में किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद स्तरीय किसान मेला में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारी दी जायेगी तथा कृषकों की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी जायेगी।