Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कुष्मांडा मंदिर में राम कथा का आयोजन

कुष्मांडा मंदिर में राम कथा का आयोजन

घाटमपुर/कानपुर, शीराजी। कस्बा स्थित कुष्मांडा देवी मंदिर प्रांगण में मानिक दास ताटम्बरी सत्संग भवन में दिनांक 8 दिसंबर से 14 दिसंबर के मध्य अपराहन 2ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक प्रतिदिन जय हनुमान असहाय गौ सेवाश्रम धर्म रक्षक संस्थान द्वारा सत्संग राम कथा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कथावाचक पंडित प्रभा शंकर तिवारी उर्फ हनुमान महाराज जी व व्यास पंडित सूर्य प्रकाश तिवारी भक्तों को राम के जीवन से परिचित करवाएंगे। राम कथा सहयोगी जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रेमी राम भक्तों जय हनुमान असहाय असहाय गौ सेवा आश्रम से कस्बे में भव्य संगीतमय रामकथा का आयोजन किया गया है। जो सार्वजनिक है और सभी के सहयोग से है। अतः समस्त राम भक्तों से अनुरोध है कि सत्संग कथा में पधार कर सत्संग कथा का लाभ उठाएं।