कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने जनपद वासियों को ईद की हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख व समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि ईद आपसी भाईचारे व सौहार्द का त्योहार है जो हमें आपसी एकता व अखण्डता को मजबूत करने पर बल देता है। पुलिस अधीक्षक राघेश्याम, सीडीओ केदारनाथ सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिवशंकर गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं साहब लाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हीरा सिंह, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय सहित जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी जनपद वासियों को ईद उल फितर की हार्दिक बधाई दी है।
Read More »
Jansaamna
लखनऊ, राम प्रकाश वरमा। राजधानी में रहने वाले केरलवासियों ने अपने प्रांत के बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 लाख रुपया भेजने और इस बार ओणम त्यौहार नहीं मनाने का ऐलान किया है, वहीं बकरीद पर कुर्बानी करने वालों से मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने अपील की है कि वे अपने बजट का 10 फीसदी हिस्सा केरल के बाढ़ पीड़ितों को दें। इन पीड़ितों की मदद के लिए दुनिया भर से लोग सामने आ रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय मूल के कारोबारियों ने केरल को 12.5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की, ऐसी ही मानवीय अपीलें और मदद के एलान लगातार हो रहे है। पिछले 20-25 दिनों की लगातार बारिश ने केरल को लगभग तबाह कर दिया है। वहां के मुख्यमंत्री के मुताबिक 20 हजार करोड़ से अधिक के नुक्सान का अनुमान लगाया गया है। सैकड़ों मौतों में अकेले गुरूवार को 106 लोगों की जानें गईं हैं। जानवरों और वनस्पतियों का कोई आकलन नहीं है। अस्पतालों में जरूरी दवाईयों के साथ आक्सीजन तक नहीं हैं। पेट्रोल पम्पों में पेट्रोल, डीजल भी नहीं है ऐसे में आवश्यक वस्तुओं का संकट गहरा गया है।