दस मोबाइल दो लैपटाॅप हजारों की नगदी चाकू किये बरामद
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जीआरपी द्वारा रेलगाडी में लूटपाट चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो चोरो को चोरी के मोबाइल, टेपटोप नगदी सहित दबोच लिया। जिनके खिलाफ अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक जीआरपी फिरोजाबाद मुकेश कुमार मलिक ने वार्ता के दौरान बताया कि विगत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर प्लेटफार्म संख्या 3/4 से चैकिंग के दौरान दो लोगो को संदिग्ध हालत में घेराबन्दी करते हुए दबोच लिया गया। पुछताछ के दौरान पकडे गये अभियुक्तों ने अपने नाम जनपद सहारनपुर के थाना मण्डी क्षेत्र पुराना चिलकाना अड्डा के पास मातागढ़ राम डेरी वाली गली निवासी विक्रम सैनी पुत्र रविन्द्र सैनी, नदीम कालौनी सहारन पुर निवासी इल्तिजा पुत्र अब्दुल्ला बताया दोनेा ही लोगो से जीआरपी ने चार हजार की नगदी दस मोबाइल विभिन्न कम्पनियों के दो लैपटाॅप दो चाकू बरामद किये। पकड़े गये अभियुक्तो ने बताया कि उक्त लोग एक अपने साथियों के साथ दिल्ली से इटावा की ओर आने वाली ट्रेनो, निजामुद्दीन से मथुरा तक आने वाली ट्रेनों में घटनाओं को अंजाम दिया करते है। विगत रात्रि में लैबर कालौनी की ओर जाने वाले रास्ते पर निकलने की कोशिश में थे उसके पूर्व ही पीछा कर रही पुलिस ने दबोच लिया। अभियुक्तों को पकड़ने वाली टीम में एचसीपी कैलाश गौड, का0 राघवेन्द्र अग्निहोत्री, का0 नवीन कुमार, रमेशचन्द्र, सर्विलांस टीम प्रभारी उ0नि0 रविराज सिंह, का0 चरनसिह, का0 प्रवेनद्र सिंह आदि थे।
Read More »
Jansaamna
यूपीए सरकार की योजनाओं का फीता काट लूटा जा रहा श्रेय-हरीशंकर तिवारी
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। माइनॉरिटीज वेलफेयर बोर्ड के तत्वावधान में रविवार को नानाराव पार्क में सभी धर्म के धर्मगुरुओं ने संयुक्त रूप से सत्याग्रह किया और मांग करते हुए कहा कि कानपुर एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह रखा जाए।
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। रविवार को डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य पर आईएमए की ओर से मरीजों के लिए फ्री मेगा हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया जहां आईएमए भवन और तीन मलिन बस्तियों व शहर के 106 जगह पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें मरीजों की निशुल्क जांचे की गई। साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन आईएमए भवन में किया गया।डॉक्टर्स डे के अवसर पर आईएमए की ओर से फ्री मेगा हेल्थ चेकअप केम्प आईएमए भवन ,तीन मलिन बस्तियों और शहर के 106 जगहों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जहां मरीजो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और चेकअप कराकर निशुल्क जांच करवाई मरीजो ने अपनी परेशानी बताई और डॉक्टर्स ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वस्थ रहने की सलाह दी।
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। आज सपा व्यापार सभा और प्रान्तीय व्यापार मण्डल के संयुक्त तत्वाधान और प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष व सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में गुमटी बाजार में श्रद्धांजलि सभा व पदयात्रा आयोजित हुई जिसमें श्रद्धांजलि चित्र पे माला डाल कर जीएसटी का एक वर्ष व्यापार हत्या का एक वर्ष के नारे व्यापारियों ने लगाते हुए जटिल और व्यापार विरोधी जीएसटी के प्रथम वर्षगांठ पे विरोध जताया। प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की ठीक 1 वर्ष पहले 1 जुलाई 2017 को जब जीएसटी व्यवस्था लागू की गई थी तब व्यापारियों को प्रधानमंत्री ने दिलासा दिया गया था की सरल टैक्स प्रणाली और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक देश एक टैक्स के उद्देश्य से जीएसटी लागू की जा रही है पर एक वर्ष में ही व्यापार तबाह हुआ और वेंटिलेटर पे पहुंचा। जीएसटी लागू होने से व्यापार मर चुका है अर्थव्यवस्था डूब चुकी है।