Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 3144)

मुख्य समाचार

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ को किया सम्मानित

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। आज पूरे देश में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में हाथरस जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संसथान हाथरस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अनूप कुमार यादव निदेशक विकलांग कल्याण विभाग, जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ को सोल उड़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित होने वाली महिलाओ में कोतवाली महिला थाना अध्यक्ष पंकज रानी, लोक शिकायत प्रकोष्ट प्रभारी हेमलता दीक्षित, जिला महिला चिकत्सालय से मंजू अग्रवा, के साथ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हाथरस की दो दर्जन से अधिक छात्राओ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद अनूप कुमार यादव निदेशक विकलांग कल्याण विभाग, जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने जिला महिला चिकत्सालय में जाकर उन महिलाओ को सम्मानित किया गया जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लड़कियों को जन्म दिया।

 

Read More »

शिव की शक्ति बने नारी तो होगा सशक्तिकरणःबी0के0 शान्ता

हाथरसः जन सामना संवाददाता। किसी ने कहा है कि ‘‘बेटा तब तक आपका है जब तक कि उसे बहू नहीं मिल जाती, बेटी तब तक आपकी है जब तक कि आपकी अर्थी नहीं उठ जाती’’। भारत की महिमा अपरम्पार है जहाँ वर्श में दो बार कन्याओं की पूजा नवरात्रि के अवसर पर की जाती है और साथ ही न केवल कन्याओं को पूज्य माना गया है वरन ‘‘यत्र नारयस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’’ की उक्ति नारी का भारतभूमि में सम्मान को दर्षाती है।  यहाँ सतयुग और त्रेतायुग में भी नारी को राज्यसिंहासन पर बराबर की भागीदारी दिखाई गई है। आज षिक्षित होने के बाद भी महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों में कमी नहीं आई है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईष्वरीय विष्व विद्यालय के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने अपना सर्वस्व परमपिता परमात्मा षिव की सद्प्रेरणा से न्यौछावर कर संसार के पहले ऐसे संगठन की स्थापना की जिसका पूर्ण रीति से संचालन माताओं, बहिनों, कन्याओं द्वारा किया जाता है। परमपिता परमात्मा षिव से सत्य गीता ज्ञान लेकर और ब्रह्मचारी जीवन की प्रेरणा पाकर नारी का सषक्तिकरण हुआ जो ब्रह्माकुमारी बनकर भारत की समस्त दिषओं में तथा संसार के 140 देशों में भारत के प्राचीन राजयोग और गीताज्ञान का परचम लहरा रही हैं। उक्त विचार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी कालोनी केन्द्र की राजयोग षिक्षिका बी.के. षान्ता बहिन ने व्यक्त किये। 

Read More »

होली रंगोत्सव मिलन की आभा में कवि दरबार सम्पन्न

हाथरसः जन सामना संवाददाता। पे्रम सदभाव समरसतामयी जीवन जीने का संदेश देते हुये आपसी प्रेम मिलन पर्व होली रंगोत्सव की आभा में 168 वां मासिक कवि दरबार सादबाद गेट स्थित धन्वन्तरि औषधालय में सम्पन्न हुआ, जो रंगपंचमी, महिला दिवस, राष्ट्र चेतना दिवस, नवसंवत्सर पर्व, बासंतिक नवरात्र, रामनवमी पर्व, महावीर जयन्ती तथा हनूमान जयन्ती पर्व को समर्पित था।
कवि दरबार का शुभारंभ पं. मनोज द्विवेदी की वाणी वंदना-श्रीराधाकृष्णा नमोनमः से हुआ। इसी क्रमी में होली महोत्सव प्रिय-प्रियतम मनभावन, रंग-बिरंगे वसन अंग परम सुहावन, सुन्दर सुखद ललाम, होली-रंगोत्सव तुम्हें प्रणाम कविता से होली महोत्सव की शुभकामनायें दीं।
प्रदीप पंडित-हम सभी आये यहां होली पर्व के सम्मान में, कवियों के सम्मान में। श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश इस कविता से दिया-महिला शक्ति का करते रहोगे वंदन, घर में छायी रहेगी खुशहाली, होता रहेगा अभिनन्दन।
वैद्य मोहन ब्रजेश रावत-होली आवत देखि कैं, मन में उठी उमंग, भोली पिया झूमी अपने प्रियतम संग, प्रेम की अभिलाषा लेकर, प्रीति जगाई, रंग-रंगीली होली आई। इसी क्रम में एक अन्य कविता-राष्ट्र भक्ति प्रेरणा का गान वंदे मातरम् सुनाकर राष्ट्र चेतना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने का आव्हान किया जो 17 मार्च को सम्पन्न होगा।

Read More »

नरसिंह सेवा मण्डल ने कराई त्रिकोणीय श्रंखला

हाथरसः जन सामना संवाददाता। होली के उपलक्ष्य में नरसिंह सेवा मण्डल ने क्रिकेट की एक त्रिकोणीय श्रंखला का आयोजन अटलटाल बगीची के मैदान में कराया गया । जिसका उद्घाटन क्षेत्र के वरिश्ठ समाजसेवी गुड्डू कुलश्रेश्ठ उर्फ चाचा ने फीता काटकर किया। इस श्रंखला में सभी खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीम को जिताने के लिए बेहतर प्रदर्षन किया। इस सीरीज के फाइनल मैच में अनुज वर्मा और अमन की टीम ने बेहतर प्रतिभा को निखारा। अमन की टीम ने फाइनल मुकाबले में 5 विकेट से विजय प्राप्त की। किक्रेट आयोजन के मुख्य अतिथि गुड्डू कुलश्रेश्ठ ने विजयी टीम को सील्ड और 2100 रु0 इनाम देकर सम्मानित किया।

Read More »

पुलिस ने महिलाओं को बताई 1090 की पावर

सासनीः हाथरसः जन सामना संवाददाता। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकारी कोशिशें खूब चल रही हैं, फिर भी यूपी में छेड़खानी के आंकड़े चैंकाने वाले हैं. यूपी में वीमेन पावर हेल्पलाइन में हर दिन 6 से 7 हजार फोन आ रहे हैं. पहले फोन कॉल की संख्या 10 हजार तक पहुंच जाती थी छेड़खानी करने वाले में सिर्फ नौजवान नहीं, बल्कि हर उम्र के लोग हैं. जिन मामलों में मुकदमे दर्ज होते हैं, उनमें 50 फीसदी से ज्यादा अधेड़ उम्र के हैं। यूपी में महिलाओं की सुरक्षा और उनमें जागरूकता के लिए 1090 हेल्पलाइन की शुरुआत की गई. इसे ‘वीमेन पावर हेल्पलाइन’ का नाम दिया गया है।
यह बातें महिला शक्ति दिवस के दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, एसएसआई देवेन्द्र , व एसआई अनिल कुमार ने गांव जरैया, सीकुर अकबरपुर, ऊतरा, ममौता, गोहाना, आदि दर्जनों गांव में जाकर महिलाओं को जागरूक करने के लिए संयुक्त रूप से बताई गई। उन्होंने बताया कि कोई भी पीड़ित महिला अश्लील कॉल, मैसेज आने पर अपनी शिकायत इस नंबर पर निरूशुल्क दर्ज करवा सकती है। शिकायत करने वाली महिला की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। हेल्पलाइन में हर हाल में पीड़िता से महिला पुलिस अधिकारी ही बात कर शिकायत दर्ज करती है। महिला पुलिसकर्मी अपने सीनियर पुरुष पुलिसकर्मियों को पीड़ित की केवल उतनी ही जानकारी या सूचना उपलब्ध कराती हैं, जो मामले की जांच में सहायक हो सके। कॉल सेंटर दर्ज शिकायत पर तब तक काम करता रहता है, जब तक उस पर कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती। महिला पुलिस अधिकारियों को इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स कराया गया है।

Read More »

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी

चन्दौलीः दीप नारायण यादव। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के आदेशानुसार जनपद के समस्त अधिकारियों को महिलाओं से संवाद कर उनको कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरुक करने तथा उ0प्र0 पुलिस द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में बताने के लिए निर्देशित किया है जिसके परिपेक्ष्य में 8 मार्च को पुलिस अधीक्षक चन्दौली संतोष कुमार सिंह के द्वारा पुलिस लाइन चन्दौली में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा त्रिपुरारी पाण्डेय, थाना प्रभारी महिला सुनीता सिंह, थाना प्रभारी चन्दौली तथा जनपद में महिला सशक्तिकरण हेतु कार्यरत प्रमुख समाजसेवी संगठन जैसे-आशा ज्योति केन्द्र की श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, रेनू तिवारी, छाया शर्मा, जननी फाउन्डेशन की श्रीमती ममता, बाल विकास केन्द्र जनपद चन्दौली की श्रीमती प्रियवंदा सिंह, बाल कल्याण कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना गुप्ता, महिला समाख्या की श्रीमती रंजना, विधिक सेवा की श्रीमती तारादेवी, जनपद के समस्त पत्रकार बन्धु तथा दूर-दराज से आयी हुई महिलाओं ने भाग लिया। इस गोष्ठी के माध्यम से महिलाओं को कानूनी नियमों / अधिनियमों के बारे में बताया गया तथा उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कैसे उनको विधिक सहायता मिल सकती है या महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून में क्या-क्या संशोधन हुआ है उनको विस्तार से बताया गया। पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा गोष्ठी में मौजूद महिलाओं को उ0 प्र0 पुलिस द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं जैसे-यू0पी0 100, वीमेन पावर लाइन 1090, ट्विटर सेवा, विकल्प पोर्टल का बारे में विस्तार से बताया गया तथा जागरुक किया गया कि अगर आपको कोई समस्या होती है तो आप इन सुविधाओं का उपयोग कर सकती है।

Read More »

युवकों ने युवती से किया गैंगरेप

औरंगाबाद, बुलन्दशहर। यहां निकटवर्ती ग्राम मूढ़ी बकापुर निवासी सायं को एक नाबालिग युवती अपनी सहेली के घर स्कूल के नोट्स लेने के लिये गयी थी। रास्ते में आवारा किस्म के कुछ युवक घात लगाये बैठे हुये थे। इसी दौरान युवती के युवकों द्वारा विडियो बना ली गयी। उसके साथ युवकों द्वारा गैंगरेप किया गया। इस आश्य की थाने में नामजद रिपोर्ट करके गिरफ्तारी की ग्रामीणांे ने एकत्रित होकर मांग की। पुलिस ने आरोपी राहुल शर्मा और मोहित सैनी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित युवती की हालत गम्भीर देखकर राजकीय चिकित्सालय में ईलाज कराया जा रहा है।

Read More »

नशे का कारोबार बढ़ने से बढ़ी चोरियां

सासनी, हाथरसः जन सामना संवाददाता। कस्बा में धड़ल्ले से बिक रहे गांजा स्मैक, तथा विभिन्न प्रकार के नशे के कारण चोरियों में बढ़ोत्तरी हो रही है। लोगों का कहना है कि यदि नशा कारोबार पर अंकुश लग जाए तो निष्चित रूप से चोरियों पर अंकुश लग सकता है। नशा करने वाले किशोर और युवक ही चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। क्योंकि जब उनका नशा पूरा नहीं होता तो नशा पूरा करने के लिए धन की आवश्यकता होती है। जिसे परिजन पूरा नहीं कर सकते । इसे पूरा करने के लिए किशोर और युवा वर्ग चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं

Read More »

व्यापारियों का नहीं होने देंगे शोषण-बंसल

सिकन्द्राराऊ, हाथरसः जन सामना संवाददाता। कस्बा के जीटी रोड स्थित हुमैरा गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में होली मिलन, शपथ ग्रहण एवं रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम व प्रदेश मंत्री योगेन्द्र शर्मा योगा पंडित ने भारत माता के छवि चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंम किया।
समारोह के दौरान व्यापारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, प्रदेश मंत्री योगा पंडित, मंचासीन जिलाध्यक्ष अशोक बागला, जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, शहर अध्यक्ष पदम अग्रवाल आदि अतिथियों का व्यापारियों ने फूल मालाएं पहनाकर जोशीला स्वागत किया। कार्यक्रम में व्यापारियो ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलकर शुभकामनाए दी। वहीं कार्यक्रम के दौरान कस्बा की कमेटी जिसमें नगराध्यक्ष संजीव महाजन, महामंत्री जितेन्द्र वाष्र्णेय, कोषाध्यक्ष इरफान सैफी, विधान सभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार राघव, महामंत्री के.के. यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश पचैरी, उपाध्यक्ष प्रवीन वाष्र्णेय व मनोज पंडित, युवा नगराध्यक्ष विशाल वाष्र्णेय, महामंत्री , विशाल दरगण, उपाध्यक्ष पारस गुप्ता आदि को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि जीएसटी अपूर्ण तैयारी के साथ लागू की गई है और केन्द्र सरकार ने अपने वादे के मुताबिक मण्डी समिति को केन्द्र सरकार समाप्त न कर व्यापारियों का शोषण कर रही है जिसे कतई सहन नहीं किया जायेगा और एफडीआई के विरू( व्यापारी समाज लामबंद होकर आन्दोलन करेगा और किसी भी अधिकारी को किसी भी स्तर पर व्यापारी का शोषण नहीं करने दिया जायेगा।

Read More »

सीरिया में हो रहे कत्लेआम के खिलाफ किया प्रदर्शन

कानपुरः स्वप्निल तिवारी। सीरिया में हो रहे कत्लेआम के खिलाफ उ प्र उद्योग व्यापार संगठन, सपा व्यापार सभा से जुड़े व्यापारियों और सदस्यों ने बाँसमण्डी चैराहे पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों ने सीरिया में हजारों की तादाद में मासूम बच्चों समेत निर्दोषों के बर्बरतापूर्वक कत्लेआम के खिलाफ हाथों में फूल लेकर मारे गए निर्दोषों को श्रद्धाजंलि अर्पित दी और फांसी के फंदे दिखाकर दोषियों के लिए सजाए मौत की मांग करते हुए सीरिया के पूर्ण व्यापारिक और राजनायिक बहिष्कार की भी मांग की। इंसानियत का कत्ल बंद करो, सीरिया का व्यापारिक बहिष्कार करो, बम बरसाना बंद करो, सीरिया में जुल्म बंद करो के नारों के साथ भारी संख्या में मौजूद हिन्दू, मुस्लिम, सिख धर्म के व्यापारियों और सदस्यों ने कहा कि सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार द्वारा करवाई जा रही बमबारी से मासूमों का कत्लेआम हो रहा है। अधिकांश निहत्थे मुस्लिम समाज की औरतों और बच्चों के साथ खून की होली खेली जा रही है। जिससे इंसानियत शर्मिंदा हो रही है। यह किसी देश का कानून नहीं है कि निहत्थे और मासूमों पर जुल्म ढाया जाए। सीरिया में विद्रोहियों के खात्मे के नाम पे हो रही बमबारी में बेगुनाह लोगों का कत्लेआम हो रहा है। अंधाधुंध बमबारी में अब तक अनगिनत बच्चे मर चुके हैं तथा हजारों की संख्या में जख्मी है। सीरिया में हो रहे इस कत्लेआम पर तमाम देशों ने चुप्पी साध रखी है, जो अफसोसनाक है। भारत सरकार से मांग की गई कि सीरिया में बेगुनाहों पर की जा रही कार्यवाही को संयुक्त राष्ट्र से वार्ता कर तत्काल बंद कराया जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। भारत सरकार से यह भी मांग करी गई की जबतक सीरिया में यह कत्लेआम बंद नहीं होता तब तक दिल्ली स्थित सीरियाई दूतावास को बंद करने के साथ ही भारत सरकार सीरिया का पूर्ण व्यापारिक बहिष्कार करे और सीरिया से आयात निर्यात रोक दे। व्यापारी ऐसे देश से व्यापार करके अपने पेट पालने को लानत समझते हैं जहाँ मासूम निर्दोष बच्चों के कत्लेआम हो रहा हो।

Read More »