फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग थाना पुलिस ने आधा दर्जन लोगो को गिरफ्तार करने के बाद अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के अम्बेनगर निवासी बलवीर उर्फ टूण्डा पुत्र सुजानसिंह को इलाका पुलिस ने विगत रात्रि में गस्त के दौरान दबोच लिया। जिससे पास चाकू बरामद करते हुए सम्बन्धित धारा में अभियोग दर्ज कर जेल भेजा गया। दूसरी घटना में थाना दक्षिण पुलिस ने विगत रात्रि में हिमायूपुर क्षेत्र अशर्फी नगर निवासी सत्यपाल राठौर पुत्र शिवचरनलाल, विजय राठौर पुत्र शिवचरन , मनोज पुत्र अमर सिंह पिक्की यादव पुत्र मनोज कुमार को आपस में मारपीट होने पर गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ शान्ति भंग की धारा में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा। वही पत्नी से मारपीट होने के कारण भीमनगर निवासी सन्जू पुत्र ब्रज मोहन को भी गिरफ्तार करने क बाद जेल भेजा गया।
Jansaamna