Thursday, May 7, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 3156)

मुख्य समाचार

टीबी रोगियों को किया पोषाहार का वितरण

हाथरसः जन सामना संवाददाता। जिला क्षय रोग केन्द्र पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अनिल सागर वशिष्ठ की अध्यक्षता एवं दिशा-निर्देशन में आर.एन.टी.सी.पी. की टीम के प्रयासों से पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत पी.पी.एम. प्रोजेक्ट के तहत स्वयंसेवी संस्था समाज कल्याण एवं मानवाधिकार संरक्षण संगठन के सौजन्य से 13 एम.डी.आर./एक्स.डी.आर. टी.बी. रोग के उपचारित रोगी प्रथम चरण (6 माह हेतु) में औषधि का सेवन कर रहे हैं को पूर्ण पोषण आहार का वितरण लगातार क्रम में बीसवीं बार किया गया।
जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस पूर्ण पोषण आहार लेने से मरीज में रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, विष्णु मोहन वाष्र्णेय, मोहित गर्ग, संदीप गर्ग, अमित बंसल, गोयल, संदीप सेकसरिया, अमृतांशु राज एवं भुवनेश्वर शर्मा द्वारा पोषाहार वितरण में सहयोग किया गया। डा. अनिल सागर वशिष्ठ ने संस्था के सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान के विषय पर भी विस्तार से अवगत कराया कि अब 24 फरवरी से 10 मार्च तक कुल जनसंख्या का 10 प्रतिशत आबादी में घर-घर जाकर टी.बी. रोगियों को स्वास्थ्य कार्यकर्ता खोजेंगे, जिनको अपना सहयोग प्रदान करें।

Read More »

दुर्घटना में बोलेरो व ट्रक खाई में गिरे 7 घायल

घाटमपुर, कानपुरः जन सामना संवाददाता। ओवरटेक के दौरान ठवसमतव जीप व ट्रक दोनों खडग में चले गए, जिससे बोलेरो सवार 7 लोग घायल हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार अपराहन ग्राम बहेरा मंगलपुर कानपुर देहात निवासी रामपाल रिश्तेदारों के साथ बहन की चैथी लेने फतेहपुर जा रहा था। अपराहन करीब 5 बजे जहानाबाद रोड स्थित बंम्हौरा मोड़ पर ट्रक को ओवरटेक करते समय ट्रक का अगला पहिया भ्रष्ट होने से ट्रक और बोलेरो दोनों सड़क किनारे खड़ग में चले गए दुर्घटना में बड़ा हादसा होते-होते बचा। बोलेरो सवार अशोक कुमार 30 वर्ष उसकी पुत्रियां रानी देवी 13 वर्ष व ममता 15 वर्ष ,रामपाल व धर्मपाल पुत्र गढ़ बाबूलाल, भोला 30 वर्ष पुत्रपुत्तीलाल निवासी ग्राम बहेरा कानपुर देहात रवि 14 वर्ष पुत्र पप्पू निवासी साढ़ घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More »

रोडवेज की टक्कर से पालीटेक्निक छात्र गंभीर

घाटमपुर, कानपुरः जन सामना संवाददाता। बुधवार सुबह पालीटेक्निक संस्थान जा रहा छात्र रोडवेज बस की टक्कर लगने से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उर्सला कानपुर रिफर किया गया है। प्राप्त विवरण के अनुसार आजमगढ़ के बकरा गांव निवासी बैजनाथ यादव का पुत्र मंनिलेश कुमार स्थानीय पॉलिटेक्निक संस्थान में फाइनल ईयर का छात्र है। आज सुबह करीब 10 बजे मंनिलेश अपने स्टेशन रोड स्थित कमरे से साथी धनंजय के साथ पैदल भीतरगांव तिराहे की ओर स्कूल जाने के लिए निकला था। मंडी समिति के पास पीछे से आई रोडवेज बस ने फुटपाथ पर चल रहे मंनिलेश के टक्कर मार दी और मौके से भाग निकली, घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद और उर्सला कानपुर भेजा गया है।

Read More »

रुकनपुर में भी जानकी सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शब्दम् द्वारा संचालित जानकी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत बुधवार को रूकनपुर स्थित मोहल्ला पढाव में छठवें सिलाई केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष मुमताज बेगम एवं बीडीएम डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नीता सक्सेना ने फीता काटकर सिलाई केन्द्र का उदघाटन किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्षा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा शब्दम् संस्था के बैनर तले यह मौका मिला है, इस मौके को व्यर्थ न जाने दें। खूब मन लगाकर सीखें और आगे बढ़ें। प्राचार्या ने कहा सिलाई एक कला है और इस कला को सीखने के बाद महिलाएँध्बालिकाएँ जीवन की विपत्तियों का सामना अच्छे से कर सकती हैं।

Read More »

रेलवे में लगी डिस्प्ले चालू कराने की मांग

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक जिला उपाध्यक्ष पवन सक्सेना के सागर कॉलोनी स्थित आवास पर संपन्न हुई। अध्यक्षता मंडल प्रभारी मनीष गुप्ता ने की। बैठक में वक्ताओ ने रेलवे स्टेशन प्लैटफॉर्म पर लगे वोगी नम्बर डिस्प्ले अब तक चालू न किए जाने पर रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा व्यापारियों एवं आम जन को ट्रैन के आने पर वोगी ढूंढने में इधर से उधर भागदौड़ करनी पड़ती है। अगर डिस्प्ले चालू होजाये तो उन्हें भागना नहीं पड़ेगा। अगर डिस्प्ले चालू कर दिए जाएं तो यात्रियों को सुविधा होगी। मडल प्रभारी मनीष गुप्ता ने कहा कि शीघ्र ही रेलवे के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर व्यापारी नेता विवेक चड्डा, सभासद गौतम यादव, जिला मंत्री विमल यादव, संदीप शर्मा, संजीव अग्रवाल, अवनीश महाजन, अभिषेक सेठ ने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला उपाध्यक्ष ने किया।

 

Read More »

हरदोई का युवक जहर खुरानों ने लूटा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र सीमा में जहर खुरानी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड पर एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर हंड्रेड मोबाइल ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। युवक ने अर्द्धवेहोशी की हालत में अपना नाम चरनजीत २५ पुत्र राम किशन निवासी नगला पत्तू लखवा हरदोई बताया। उसने बताया कि जहर खुरान उससे मोबाइलए पांच हजार रुपये और अन्य सामान लूट ले गये। पुलिस ने युवक के पास मिले मोबाइल नंबर से उसके घर फोन कर सूचना देदी है।

Read More »

हादसे में मोटर साइकिल समेत पांच घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। बुधवार को अलग.अलग हुए हादसे में मोटर साइकिल सवार समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया है। सत्यवीर पुत्र बेताल सिंह निवासी विजयपुरा मटसेना अपनी मोटर साइकिल से गांव आ रहा थाए तभी नगला जवाहर के समीप तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दीए जिससे वह घायल हो गया। वहीं अन्य हादसे में श्रीप्रकाश पुत्र नन्नेलाल और शिवकुमार पुत्र रामदास निवासी गढ़ीरामपुरा जैतपुर बाहए शंकरलाल पुत्र बाबू निवासी मरसेवा पचोखरा टूंडला और रामभरोसी पुत्र चेतराम निवासी जयसराय आगरा घायल हो गये। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी देदी गई।

 

Read More »

रंगदारी न देने पर दुकानदार को बेरहमी से पीटा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शिकोहाबाद नगर में रंगदारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। असमाजिक तत्व व आपराधिक किस्म के व्यक्ति सीधे.साधे दुकानदारों से रंगदारी वसूल रहे है। जब दुकानदार रंगदारी देने से मना कर देता हैए तो यह लोग उसे बेरहमी से दुकान से खींच कर मारपीट करते हैं। मंगलवार रात मैनपुरी चैराहे पर रंगदारी न देना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। कंथरी निवासी सुरेंद्र सिंह की मैनपुरी चैराहे पर परचूनी की दुकान है। मंगलवार रात साढ़े आठ बजे के करीब विपिन अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान कुछ लोग पहुंचे और उधार में सौदा मांगने लगे। जब विपिन ने उधार देने से मना किया तो उक्त लोग गाली गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर रंगदारों ने दुकानदार को खींच कर पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार पर विपिने के पिता सुरेंद्र और भाई अनिल कुमार मौके पर पहुंचे तो दबंगों ने उन्हें भी पकड़ लिया और मारपीट कर दी। चीख पुकार और हंगामा होते ही चैराहे पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहंची थाना पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है रात में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

 

Read More »

दस दिन बाद भी लापता युवक का नहीं लगा सुराग

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। दस दिन पूर्व मैनपुरी चैराहे पर घूमने गए युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। युवक के अचानक लापता होने से परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी २५ वर्षीय अजमत पुत्र कमरुद्दीन दस फरवरी को घर से मैनपुरी चैराहा की कह कर निकला थाए लेकिन फिर घर नहीं पहुंचा। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश कीए लेकिन कोई पता नहीं चला। काफी तलाशने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो १६ फरवरी को उसके बड़े भाई मुवीन ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने फोटो बनवाए और अन्य जरूरी प्रक्रिया भी कराईए लेकिन उसके बाद से पुलिस ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है। जिससे पीड़ित परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है। मुवीन ने अपने भाई को शीघ्र तलाशने में पुलिस की मदद की गुहार लगाई है। मुवीन ने बताया उसका भाई व्हाइट कलर की शर्ट और ब्राउन कलर का पेंट तथा पैरों में हवाई चप्पल पहने हुए है।

Read More »

विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शिकोहाबाद के मोहल्ला शंभूनगर स्थित सेंट आरसीएस स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में जहां छात्रों द्वारा तैयार की गई अग्नि पांच, हाइड्रोलिक लाइट, कांक्रीट मिक्सचर, प्रोजेक्टर, वेक्यूम क्लीनर आदि लोगों के आकर्षण का केंद्र रहें, वहीं क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मंच पर बेहतर प्रस्तुति दी। प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई मिसाइलों का प्रोजेक्ट बनाया।

Read More »