Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फायरिंग में गोली लगने से दो लोगों की मौत एक घायल

फायरिंग में गोली लगने से दो लोगों की मौत एक घायल

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस जिले के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढ़ी बलना में शनिवार की रात को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ। इस दौरान एक पक्ष के लोगों द्वारा की गयी फायरिंग में गोली लगने से दूसरे पक्ष के दो लोगों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया।

घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे अलीगढ रैफर कर दिया गया। अस्पताल पर लाये गए घायल राजकुमार ने बताया कि उन पर सात आठ लोगों ने हमला किया है जिसमे उसके दो भाइयों की मौत हो गयी है और वह घायल हुआ है। गोली लगने से मरे सगे भाइयों के नाम नेत्रपाल और प्रताप है। बताते है कि रात्रि में खाना खाते समय इन लोगों पर हमला किया गया। डीएसपी ने बताया है कि अभी तो यह पता चला है कि प्रधानी की रंजिश में पीड़ित पक्ष पर हमला बोला गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जाँच पड़ताल और हमलावरों की तलाश में जुट गयी है।