Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भगवती साधकों ने नशा मुक्ति के लिए चलाया अभियान

भगवती साधकों ने नशा मुक्ति के लिए चलाया अभियान

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। कस्बे के हमीरपुर रोड स्थित मोना गली में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कार्यालय में बैठक की। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी एवं संचालन रामजी अग्निहोत्री ने किया। बैठक में मौजूद इंद्रपाल सिंह परमार ज्ञानेंद्र सचान अनिल सिंह परमार संतान सिंह विष्णु सिंह सरस्वती सचान सविता सचान पूजा यादव रमाकांत सुनीता सचान ज्ञान श्री शशि भूषण सिंह आदि भक्तों ने विचार व्यक्त करते हुए लोगों से मांसाहार छोड़ने और नशे से तौबा करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि मासांहार व नशे से समाज को मुक्त करके घर घर अभियान चलाया जाए। नागरिको को चरित्रवान बनाने व समाज में नशा मुक्त अभियान चलाने के लिए हम सब कमर कस कर घर-घर जाकर जन जागरण करेंगे। और मां की ज्योति जलाने एवं विशाल दुर्गा चालीसा पाठ करवाए जाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे तथा लोगों से सात्विक जीवन जीने और समाज के प्रति समर्पित होने के लिए भी संकल्प करवाएंगे।