रायबरेलीः राहुल यादव। महाशिवरात्रि पर्व पर जिलेभर के शिवमंदिरों में भगवान शिव व उनके परिवार की पूजन की धूम रही। शहर के चंदापुर कोठी, स्थित भगवान जगमोहनेश्वर मंदिर में इस बार भी दो दिवसीय शिव पूजन की शुरूआत हुई। यहां दिल्ली, उत्तराखंड और प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये डी.जे. व बैण्ड पार्टी की धुन पर शिव बारात निकाली गयी। शिव बारात राजकीय इण्टर कालेज से निकलकर अस्पताल चैराहा, बेलीगंज से सुपर मार्केट पहुंची, जहां एक धर्मसभा में परिवर्तित हो गयी। बारात में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बारात का जगह-जगह स्वागत हुआ। इसमें तमाम आकर्षक झांकियां थी। यहां पर इस साल भी विशाल भंडारे का आयोजन आज किया जो देर रात तक चलता रहा। इस धार्मिक अनुष्ठान में राजा-हर्षेन्द्र सिंह, राघव मुरारका, मंटू शुक्ला, रोशन राजपाल, पंकज अग्रवाल, जगदीश चैनानी, जगदीश राजपाल, ऋषभ वर्मा, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, अनूप शुक्ल, अरविन्द, प्रवीण आदि सेवादारों की सराहनीय भूमिका रही। जबकि शहर के चंदापुर कोटी, स्थित भगवान जगमोहनेश्वर मंदिर में इस बार भी दो दिवसीय शिव पूजन की शुरूआत हुई। यहां दिल्ली, उत्तराखंड और प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये डी.जे.व बैण्ड पार्टी की धुन पर शिव बारात निकाली गयी। शिव बारात राजकीय इण्टर कालेज से निकलकर अस्पताल चैराहा, बेलीगंज से सुपर मार्केट पहुंची, जहां एक धर्मसभा में परिवर्तित हो गयी। बारात में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बारात का जगह-जगह स्वागत हुआ। इसमें तमाम आकर्षक झांकियां थी। यहां पर इस साल भी विशाल भंडारे का आयोजन आज किया जो देर रात तक चलता रहा।
Read More »
Jansaamna
महराजगंज, रायबरेलीः राहुल यादव। जहाँ जिले के मुखिया नई दिशा ऐप की शुरुआत कर सरकारी विद्यालयो के शिक्षकों को नवाचार से प्रेरित करा, शिक्षालयों की दशा में सुधार कर दुरस्त करने की ओर प्रयासरत है वही कुछ विद्यालयों के मनमौजी शिक्षक प्रयत्नशील डीएम की साख पर बट्टा लगाने को कमर कसे हुए है। अब जब विद्यालयो में बिना बताए शिक्षक ही गायब हो तो डीएम साहब करे तो क्या करे ?
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। आज का किसान कड़ी मेहनत करता है और वह देश को ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय आबादी को भी खिलाने में सक्षम है। किसान के हित से ही सभी का हित जुड़ा है इसके लिए कृषि को लाभकारी बनाना होगा। छोटी जोत आधारित कृषि के माध्यम से खाद्यान उत्पाद बढ़ाने के साथ-साथ कृषि को लाभकारी बनाते हुए वर्ष 2022तक किसानों की आय को दुगना करना है।
दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेला हुआ संपन्न
वाणिज्य कर कार्यालय पहुंच एकत्रित हो देगे ज्ञापन
रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। चलो पहचाने जनपद की धरोहर सलोन क्षेत्र के आदर्श प्राथमिक विद्यालय फरीदगढ़ मैं पढ़ने वाले बच्चों को जनपद के पर्यटक दार्शनिक एवं धार्मिक स्थलों के बारे में परिचित कराने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय शैक्षिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण का कार्यक्रम विद्यालय के प्रधान शिक्षक एसएस पाण्डेय द्वारा नियोजित किया गया। विद्यालय में ग्राम प्रधान हरिमोहन एवं एसएमसी अध्यक्ष रामचंद्र तथा सदस्य रमेश कुमार गौड़ ने हरी झंडी दिखाकर जनपद के लिए बच्चों के दल को रवाना कियागया जनपद मुख्यालय पर इंदिरा उद्यान में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ला खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय वीरेंद्र कुमार कनौजिया खंड शिक्षा अधिकारी सलोन एवं डलमऊ विश्वनाथ प्रजापति अपने बच्चों को आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्त किया गया बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शुक्ला ने कहा कि रायबरेली जनपद में इंदिरा गार्डन शहीद स्मारक राना बेनी माधव सिंहचैक आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी के इतिहास से आज भ्रमण पर आए हुए बच्चों को परिचित कराए जाने का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है
बाद में पछितायेगा जब कुर्सी जायेगी छूट