कानपुरः जन सामना डेस्क। आज कानपुर लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 का मतदान दिवस है। मतदाता अपने – अपने बूथों पर पहुंच कर अपने अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कानपुर महानगर के मतदाताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। मतदान करने के पश्चात मतदाता अपने-अपने फोटोज़ सोशल प्लेटफार्म्स पर पोस्ट कर रहे हैं और दूसरे मतदाताओं को भी मतदान के प्रति प्रेरित कर रहे हैं।
कानपुर लोक सभा सीट की कमान, मतदाता किसके हाँथ में सौंप रहे हैं, इसका परिणाम तो 4 जून 2024 को सामने आयेगा।
लोक सभा सामान्य निर्वाचन में जिन मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पश्चात अपने फोटो सोशल प्लेटफार्म्स पोस्ट किये हैं, ‘जन सामना’ को प्रेषित किये हैं अथवा जन सामना के संवाददाताओं द्वारा संकलित किये गये हैं, उन फोटो/सेल्फी को प्रकाशित करते हुए ‘जन सामना’ की सभी मतदाताओं से अपील है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अपने फोटो ‘जन सामना’ को मो0 न0 9935969202 पर उपलब्ध करवायें।
Jansaamna
मथुरा। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में ब्रजवासी सेवा समिति द्वारा महिला सदस्यों का सम्मान व उपहार प्रदान किये गये व गुलाबी पगड़ी पहनाकर सभी महिलाओं को शक्ति स्बवरूप को मां, बहन व ग्रहणी के रूप में परिभषित किया। कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में सभी उपस्थित महिला सदस्यों को कुमकुम का टीका व पगड़ी उपहार प्रदान कर सम्मानीत किया गया व देश पर मर मिटने वाली वीरागंनाओं व देश का नाम रोशन करने वाली महिलाओं के विषय में जिन्होंने विविध क्षेत्रों में महारत हासिल भी है के विषय में विभिन्न महिलाओं द्वारा अपने विचार रखे महिलओं द्वारा हास परिहास के विविध कार्यक्रम आयोजित किये। इस अवसर पर मोनिका अग्रवाल, लता अग्रवाल, प्राची बंसल, रितु, मोना अग्रवाल, रति, काजल, खुशी, विनीता, नविता, बबिता, लक्ष्मी, सजनी, जया भार्गव, निधि, रेनू गर्ग, बीना अग्रवाल, शालिनी, मीनू, पिंकी, सजनी, शिखा, प्रिती, उर्वषी, अलका, रेखा, सुधा, गायत्री आदि थे ।
फिरोजाबाद। नारायण दिव्यांग सेवा समिति द्वारा शिव पैलेस चंदवार गेट पर अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा 15 माताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही आरती उतारकर माताओं से आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि मॉ से बड़ा कोई इस पृथ्वी लोक पर नहीं है, मॉ है तो सब कुछ है। वही प्रमोद बघेल मॉ के बारे में कविता सुनाई। अनुपम शर्मा ने कहा समिति समय-समय पर अच्छा कार्य करती रहती है, मैं समिति का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूॅ। समिति द्वारा 15 माताओं को प्रतीक चिंह देकर, शॉल उड़ाकर एवं आरती उताकर सम्मान किया गया। इस दौरान समाजसवेवी भगवान दास शंखवार, रेनू यादव, दिनेश चंद्र राठौर, रविकांत, नीतू राठौर, प्रियंका चक, मीना, कमलेश, बृजेश, राहुल, मीरा जोशी, अजय पाल, मनोज नगर, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा टूंडला के बन्ना गाँव स्थित वृद्धाश्रम में मातृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं को साड़ी आदि उपहार देकर सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष मधु गर्ग ने कहा कि मनुष्य को निश्चल प्रेम मॉ मे ही मिलता है, किंतु आज के लोग आधुनिकता में यह सब भूलकर अपने माँ बाप को वृद्धा आश्रम में छोड़ आते हैं। महिला दिवस के अवसर आज महिला शक्ति की पदाधिकारियांे ने गांव बन्ना स्थित वृद्वाश्रम में पहुंचकर महिलाओं को दैनिक सामान के साथ साड़ियां प्रदान की। साथ ही उनका दुख दर्द बांटा। महिलाओं ने बताया कि उनका भरा पूरा परिवार है। लेकिन उसमें हमारे लिए कोई स्थान नहीं है। वृद्वाश्रम में रह रही सुधा देवी, गुड्डी, सीता, नीतू आदि महिलायें अपने परिवार को याद करके रोने लगी।
फिरोजाबाद। रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा मेडिकल कॉलेज में मदर्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों को फल वितरित किए गए। साथ ही मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं भी दी गई। सीएमएस डॉक्टर नवीन जैन ने आईएमए द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि अस्पताल में भर्ती महिला मरीज को आज डॉक्टर्स ने उनके मां होने पर गर्व का एहसास कराया। उन्हें बताया कि वह जगत जननी हैं जगत माता हैं। उन जैसी माता के दम पर ही आज सृष्टि का संचालन हो रहा है। आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर पूनम अग्रवाल ने अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों को फल वितरित किये। साथ ही साबुन, तेल व पाउडर की किट प्रदान की। इस दौरान माता का फूल माला पहनकर स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर गौरव अग्रवाल, डॉक्टर एलके गुप्ता समेत अन्य अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी उपस्थित रहे।
मायावती के अनियमित फैसलों को 2027 में विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पकड़ मजबूत करने की उनकी रणनीति का एक हिस्सा माना जा रहा है, यह भाजपा के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसा कहा जाता है कि अपने सभी अंडे एक टोकरी में रखने के बजाय बसपा नेता अपने संसाधनों और ताकत को आरक्षित करना चाहती हैं ताकि 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को फिर से इकट्ठा किया जा सके। 2007 में 30.43% से, 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा का वोट शेयर घटकर 12.88% हो गया।
मथुरा। ब्रज में ग्रामीण पर्यटन को पर लग रहे हैं। यमुना में क्रूज के बाद बरसाना में रोप वे आकर्षण का केन्द्र होंगे। इसके अलावा भी कई योजनाएं जल्द पूरा होने जा रही हैं। इन योजनाओं के पूरा होने के बाद मथुरा तक पहुुंचने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर भी तेजी से काम चल रहा है। हालांकि ब्रज क्षेत्र में पहले रोप वे का इंतजार बेचौनी बढ़ा रहा है। बरसाना में सात साल पहले रोप वे प्रोजेक्ट का उद्घाटन हुआ था। अभी भी लोगों को रोप वे का इंतजार है। बरसाना की पहाडी पर बने लाडली मंदिर तक श्रद्धालुओं के पहुंचने और ग्रामीण पर्यटन को बढावा देने के लिए रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। गत दिनों में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की बैठक में बरसाना रोपवे को लेकर मण्डलायुक्त रितु महेश्वरी के सख्त निर्देश के बाद भी रोप वे का कार्य रेंगता नजर आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में सामिल बरसाना के रोपवे को बनते बनते आज सात वर्ष से अधिक होने जा रहे हैं। उच्चाधिकारियों के सख्त निर्देश के बाद भी मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारी और रोपवे निर्माणक कंपनी पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा।
राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आक्रामक भूमिका में आ गए हैं। मोदी उनके निशाने पर हैं और लगातार उन्हें कटघरे में खड़े कर रहे हैं। भाजपा को सफाई देने में परेशानी हो रही है। उन्होंने आज फिर सवाल किया कि नरेंद्र मोदी जिस गारंटी पर वोट मांग रहें हैं उनको पूरा कौन करागा। उन्होंने सवाल किया कि मोदी के अगले साल सितम्बर में रिटायर हो जाने के बाद “मोदी की गारंटी” का क्या होगा ?
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जिले की तहसील क्षेत्र ऊंचाहार के अन्तर्गत एनटीपीसी चौकी क्षेत्र के सराय सहिजन, गोपालपुर उधवन और हनुमानगंज नहर के पास में विगत कई दिनों से जिम्मेदारों के संरक्षण में अवैध खनन हो रहा है। गौरतलब हो कि इन दिनों खुलेआम मिट्टी के अवैध खनन का धंधा जोरों पर है, इसमें गंगा एक्सप्रेसवे के ठेकदारों की भूमिका भी बनी हुई है उनके द्वारा चोरी छिपे मिट्टी बेंचने का कार्य किया जा रहा है। खनन माफिया धरती का सीना छलनी कर खनिज विभाग के नियम निर्देशों की धज्जियाँ उड़ाते हुए जेसीबी से रात के अंधेरे में अवैध खनन कर रहे हैं। गांव के ग्रामीण आधी रात में जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टरों की शोर में सो नहीं पा रहे हैं और वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह एक दिन का मामला नहीं है।