प्रदेश में चिन्हित 121034.64 किलोमीटर गड्ढायुक्त सड़कों में से 80383.87 किलोमीटर सड़कें हुई गड्ढामुक्त
लखनऊः जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश की गड्ढायुक्त सड़कों को माह नवम्बर, 2017 के अन्त तक गड्ढामुक्त किये गये सड़कों का प्रमाण पत्र सम्बन्धित अभियन्ताओं से लेकर आगामी साप्ताहिक बैठक में प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि गड्ढामुक्त सड़कों की रेण्डम चेकिंग मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारियों को भेजकर कराकर यथाशीघ्र आख्या प्राप्त की जाये। उन्होंने कहा कि माह नवम्बर 2017 के बाद चिन्हित गड्ढायुक्त सड़कें गड्ढामुक्त न मिलने पर सम्बन्धित अभियन्ताओं की जिम्मेदारी नियत कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये। उन्होंने कहा कि विशेष मरम्मत योग्य सड़कों की मरम्मत का कार्य भी आगामी मार्च 2018 तक निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना होगा।
मुख्य सचिव शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में गड्ढामुक्त सड़कों की प्रगति की जानकारी लेते हुये सड़कों के गड्ढामुक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्य समाप्ति के उपरान्त सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ताओं से गड्ढामुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त किये जाने हेतु विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार को गड्ढामुक्त सड़कों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा मुख्य सचिव कार्यालय में नियमित रूप से माह नवम्बर में ली जायेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि टेक्नोलाॅजी का प्रयोग कर स्थलीय स्थिति की फोटो आदि प्राप्त कर विभागीय वेबसाइट पर डाली जाये। उन्होंने कहा कि सैम्पल के आधार पर गड्ढामुक्त सड़कों के कार्यों का दो से तीन प्रतिशत मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारी भेजकर स्थलीय निरीक्षण कराया जाये। उन्होंने कहा कि सड़कों गड्ढामुक्त होने के सम्बन्ध में प्रगति की जानकारी आम नागरिकों को सड़कों पर बोर्ड के माध्यम से उपलब्ध करायी जाये।
मुख्य समाचार
संकल्प सेवा समिति ने हृदय रोग संस्थान में बांटा भोजन
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। बिगत रविवार की भांति दूसरे रविवार को संकल्प सेवा समिति के भोजन बैंक मिशन के द्वारा संस्था के सभी सदस्यों ने मिलकर हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलाॅजी) में जाकर जरूरतमन्दों को भोजन वितरित किया। समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने बताया कि संकल्प सेवा समिति के सभी सदस्य रात में निकलकर हर रविवार को अस्पतालों में जाकर भोजन वितरित करेंगे। भोजन वितरण करने में संतोष सिंह चौहान, पुनीत द्विवेदी, रघुनाथ सिंह, दीपक दीक्षित, विजय मिश्रा, जगदम्बा सिंह, अशोक मिश्रा, दीपक चौहान आदि लोग शामिल हुए।
अपना दल (एस) नहीं लड़ेगा स्थानीय निकाय चुनाव
लखनऊ, जन सामना संवाददाता। अपना दल (एस) के नेतृत्व ने तय किया है कि वह निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं लड़ाएगा। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने में अनिर्णय की स्थिति के चलते यह निर्णय लेना पड़ा। दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से विमर्श के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह फैसला किया है कि अपना दल(एस) निकाय चुनाव में अपने दल के सिम्बल से किसी प्रत्याशी को चुनाव नहीं लड़ायेगी। केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार में सहयोगी दल के रूप में अपना दल अपनी राजनीतिक भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन करता रहेगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेंन्द्र सिंह के मुताबिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के निकाय में अपना दल (एस) उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनाव के मैदान में अपना सिम्बल किसी प्रत्याशी को नहीं देगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं की क्या भूमिका होगी? इस पर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में जल्द ही तय किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाएगा।
Read More »मेयर पद के लिए दस प्रत्याशियो ने नामांकन प्रपत्र खरीदें
पार्षद पद के लगभग 325 प्रपत्रों की हुई बिक्री
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रपत्र की हुई बिक्री
फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि नगरीय निकास सामान्य निर्वाचन हेतु नामंकन प्रक्रिया 4 नबम्बर से प्रारम्भ हो गई है। जो प्रतीक आवंटन 14 नबम्बर तक सम्पन्न होगी। जिला मुख्यालय सिविल लाइन पर नगर निगम के महापौर एवं पार्षदों हेतु नामांकन प्रक्रिया शनिवार को प्रारम्भ हुई। जबकि सभी अन्य नगर पालिका, नगर पंचायतों हेतु संबंधित तहसील में नामंाकन प्रक्रिया प्रारम्भ हुयी। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन चारो तरफ बेरिंकेटिंग के पास पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात किया गया। वाहनों को बेरिकेटिंग के अन्दर जाने की अनुमति नही दी गई। शानिवार को कोई भी नामांकन नही हुआ।
नन्हें मुन्नें बच्चों को बाटीं गई सामग्री
फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। कोमल फाउडेशन एंव आई.डी.एफ. के संहयोग से संचालित माॅ बैकुन्ठी गुरूकुल में निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे नन्हे मुन्ने बच्चों को दिव्य सेवा फाउडेशन के फाउन्डर दीपक महाजन के सहयोग से पाठय सामग्री वितिरत की गई पाठय सामगी्र पाकर बच्चो को अतियन्त खुशी हुई कोमल फाउडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि संस्था द्वारा कोमल बाल गुरूकुल एंव माॅ बैकुन्ठी बाल गुरूकुल फिरोजाबाद तथा रामबती बाल गुरूकुल ऐआ में सचालित है इन बाल गुरूकुलों में नन्हे मुन्ने बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है जिससे यह बच्चे पढ लिख कर हमारे देश का नाम रोशन करें और हम सब की जिम्मेदारी है कि हर बच्चे को शिक्षा से जोडे कार्यक्रम में माॅ बैकुन्ठी बाल गुरूकुल की शिक्षिका डौली गुप्ता, मीनू गुप्ता, प्रिंश कुमार, गौरी गुप्ता, प्रदीप कुमार सुधा सिह, रागिनी सिह आदि मौजूद रहे ।
Read More »टूंडला: पहले दिन नहीं हुआ एक भी नहीं नामांकन
टूंडला, जन सामना ब्यूरो। निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शनिवार को शुरू हो गई। तहसील में पहले दिन एक भी प्रत्याशी नामांकन करने नहीं आया। अध्यक्ष पद के लिए सात और सभासद पद के लिए 25 ने नामांकन प्रपत्र खरीदे। नामांकन को लेकर तहसील परिसर में कडी सुरक्षा व्यवस्था रही।शनिवार सुबह नामांकन को लेकर तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गई थी। नामांकन के लिए तीन कक्ष चार, पांच और छह नंबर बनाए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में दो टेबल डाली गई हैं। एक टेबल पर अध्यक्ष और दूसरी टेबल पर सभासद पद के प्रत्याशियों के नामांकन होंगे। नामांकन प्रपत्र की खरीद के लिए नजारत कक्ष में व्यवस्था की गई है। तहसील परिसर में प्रत्याशियों के साथ प्रस्तावकों को ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई थी। मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात की गई थी।
Read More »यमुना में नहाने गया किशोर डूबा, नहीं मिला शव
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के ग्वारई की घटना
डूबने के काफी देर बाद पहुंची पुलिस
टूंडला, जन सामना संवाददाता। नगला सिंघी क्षेत्र में यमुना नहाने गया युवक डूब गया। देर शाम तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था। सूचना के बाद भी काफी देरी से पहुंची पुलिस को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन शनिवार को नगला सिंघी गांव के आधा दर्जन बच्चे ग्वारई स्थित महेश्वरनाथ मंदिर के समीप यमुना में स्नान करने गए थे। मदनबाबू का 14 वर्षीय पुत्र नितिन अपने साथी कौशल पुत्र राजवीर, जीत पुत्र राजन सिंह और दीपू पुत्र रमेश चन्द्र के साथ यमुना में नहा रहा था। नहाते समय नितिन यमुना की गहराई में चला गया। अन्य बच्चों ने नितिन को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी गहराई में जाने से बच गए। बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मंदिर पर बैठे ग्रामीण बाहर निकल आए।
अध्यक्षपद के पांच और सभासद के लए 56 फार्म बिके
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद नगर पालिका परिषद के चुनाव के लिए शनिवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए पांच फार्म तथा सभासद पद के लिए 56 फार्म बिके। सुबह से ही तहसील परिसर में व्यवस्थायें चाक चैबंद कर दी गई थीं। एसडीएम केएस वर्मा की देख रेख में पहले दिन फार्मों की बिक्री हुई। सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही। एसओ ऊदल सिंह ने नगर में कई बैरियर लगा कर यातायात को नियंत्रित रखा।
Read More »गृह कलह से तंग बीएसएफ के सिपाही ने लगाई फांसी, मौत
शव को फंदे पर लटका देख परिवार में मचा कोहराम
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद के लक्ष्मीनगर निवासी 40 वर्षीय दुष्यंत यादव ने शनिवार दोपहर ढाई बजे के करीब पत्नी की साड़ी पंखे में बांध कर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। युवक को फंदे पर लटका देख परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
दुष्यंत यादव पुत्र चोब सिंह निवासी ४० लक्ष्मीनगर बीएसएफ में तैनात थे। उनकी ड्यूटी लखनऊ में चल रही थी। शुक्रवार सुबह वह छुट्टी लेकर घर आये थे। सायं को दुष्यंत का पत्नी सरिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मृतक के पुत्र अजीत ने बताया कि पापा और मम्मी में विवाद के बाद दोनों चुपचाप सो गये। शनिवार दोपहर जब हम सभी अपने कमरों में सो रहे थे, तभी पापा ने अपने कमरे में जाकर मम्मी की साड़ी को पंखे से बांध कर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। जब उनका शव फंदे पर लटका हुआ देखा तब चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
रेलवे ट्रैक पर मिला शव असुआ के सुशील का था
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शुक्रवार सुबह थाना शिकोहाबाद क्षेत्र नगला कांस के समीप एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। सूचना पर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। देर रात शव की पहचान अशुआ निवासी सुशील (३२) पुत्र बनवारी के रूप में हुई। युवक की मौत की जनकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने नगला कांस के समीप एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा। शव की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
Jansaamna