फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भारतीय सवर्ण संगठन युवा महानगर प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित वार्ता के दौरान युवा कोषाध्यक्ष निशान्त गर्ग एवं महानगर अध्यक्ष अस्मित पाठक ने संकल्प लिया कि सवर्ण स्वच्छता का प्रतीक है एवं हमारा देश, परिवेश जितना स्वच्छ रहेगा, हम स्वस्थ एवं राष्ट्र के लिये उपयोगी साबित होंगे।
आगे बताया कि हमने स्वच्छता के लिये एक लक्ष्य रखा है शहर में जितने भी सरकारी टाॅयलेट में गंदगी होती उन्ह स्वच्छ कर स्वच्छता का भाव जगायेंगे। यह कार्य दो अक्टूबर से शुरू होगा। ऐसा निर्णय हम सभी युवा साथियों ने लिया है। वार्त के दौरान मुख्य रूप से सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय, पवन उपाध्याय, संग युवाओं में गोपाल शर्मा, मयंक भारद्वाज, रोहित तैलंग, नकुल शुक्ला, गोपाल शर्मा, दिव्यांश तिवारी आदि मौजूद रहे।
Jansaamna
कानपुर नगर, धमेन्द्र रावत। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बर्रा-7 के तत्वाधान में 9 दिन तक मूर्ति स्थापित कर दुर्गा पूजा में आज हवन कर कानपुर दक्षिण में अम्बेडकर नगर चौराहे स्थित एकता चौराहे पर नहर में माँ दुर्गा जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। नवरात्री के समापन के उपरान्त दशमी तिथि पर माँ दुर्गा की प्रतिमा को समुन्द्र में या किसी भी सरोवर में विसर्जित किया जाता है। कुछ क्षेत्रों में भक्त नवमी तिथि में ही विसर्जन कर देते हैं। आज सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति विसर्जन में मुख्य रूप से कानपुर महानगर काँग्रेस कमेटी के महामंत्री व सोशल मीडिया के चेयरमैन संजय श्रीवास्तव के साथ बाबूलाल गुप्ता आयोजक राधेश्याम परिहार, सुनील गुप्ता, अवध विहारी गुप्ता, अभिमन्यु(बबलू भैया), श्याम मूर्ति दलेला, अभिषेक परिहार, राजेंद्र पाल, शशि गुप्ता, उमेश शैली, राज बहादुर गुप्ता, रंजीत राकेश गुप्ता, अनिल परिहार आदि लोग उपस्थित रहे।
कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। पूरे देश में आज दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है। पूरे देश मे लंकापति रावण का आज के दिन वध किया जायेगा। वहीं कानपुर शहर में उत्तर भारत का सैकड़ों वर्ष पुराना दशानन का इकलौता मन्दिर शिवाला के फूल मंडी में स्थित है। जहां रावण की पूजा की जाती है। इस मन्दिर के पट 364 दिन बंद रहते दशहरा के खास अवसर पर ही खोले जाते हैं। आज रावण का जन्म भी हुआ था जिसको लेकर सुबह यहां जन्मदिन भी मनाते हैं।
शिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। शिवली लंका मैदान में चल रहे विजय दशमी कार्यक्रम के दौरान भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें सुन्दर सुन्दर झांकियों के दृश्य को प्रस्तुत किया गया जिसे देख दर्शकों के चहरे खुल उठे। देवी के भजनों के मधुर गीतों को सुना कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने देवी गीतों भजनों में थिरकते नजर आए। महिलाओं एवं पुरुषों के साथ छोटे छोटे बच्चे देवी भजनों में थिरके वही जयकारों की गूंज पूरे लंका मैदान में गूंजती रही। वही कलाकारों ने मनमोहक राधा मोहन, भोले भण्डारी, सुदामा श्याम का मिलन काली जी का विक्राल रूप आदि कई सुंदर झाकिया निकाली गयी। जिसे हजारो भक्तों ने दर्शन कर जयकारे की गूंज लगाते रहे।