कानपुर नगर, श्यामू वर्मा। मोहर्रम की आठवीं में मेहंदी जुलूस इदरीश मास्टर के सरपरस्ती में बाबू पूर्वा बड़ा इमामबाड़ा से उठाया गया पार्षद मोहम्मद इरफान के अगुवाई में मेहंदी व झंडे, ऊंट, घोड़ा, बैंड बाजे के साथ बाबूपुरवा सफेद कॉलोनी कैथे वाली रजा मस्जिद बेगमपुरवा, खटकियाना नई मस्जिद होते हुए निकला पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद आसिफ ने बताया कि सी ओ बाबूपुरवा के साथ पुलिसकर्मी स्थानीय नागरिकों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्वक निकाला वहीं दूसरी ओर आग का कर्तव्य पैकियो का जुलूस लोगों के निगाहों में चर्चा का विषय बना रहा निशात मलिक, शाहिद बाबा, रिजवान उल्लाह .नसीम रजा, आफताब सैफ, मोहम्मद सईद, मोहम्मद रियाज बबलू, साहिबे हैदर, डॉक्टर एमएम खान, सपा नेता मेराज सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।
Jansaamna
कानपुर नगर, श्यामू वर्मा। माता श्री वैभव लक्ष्मी मंदिर के तत्वाधान में मंदिर महंत अनूप कपूर की अध्यक्षता में मंदिर परिसर स्थित 11 सौ तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए अनूप कपूर ने बताया कि नवरात्र के पावन अवसर पर नवमी के दिन 11 सौ तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। नवरात्रि कि नवमी के पावन अवसर पर अगर कोई व्यक्ति अपने घर में तुलसी का पौधा लगाता है। तो घर में सुख समृद्धि प्राप्ति होती है। घर धन धान्य से परिपूर्ण होता है और पौधे तो सभी व्यक्तियों को अपने घरों में लगाना चाहिए। क्योंकि पौधे कार्बन डाइऑक्साइड लेकर ऑक्सीजन देते हैं और सबसे बड़ी तुलसी के पौधे महत्वपूर्ण बात यह है की तुलसी का पौधा पूजन में कामआता है। तुलसी का पौधा औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
कानपुर नगर, श्यामू वर्मा। पूरे देश में नवरात्र और विजयादशमी की धूम मची हुई है। शहर के कई इलाकों में रामलीला के आयोजन किए जा रहे हैं। शनिवार को पूरे देश भर में दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। कानपुर में भी दशहरा की तैयारी के लिए सबसे पुरानी कही जाने वाली गोल चैराहे स्थित रावण के पुतलों की मंडी है। जहां कई वर्षों से यहाँ के झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवार अपना जीवन यापन के लिए हर साल की तरह इस बार भी रावण के पुतले तैयार करने में जुटे हैं। कारीगर करीब-करीब रावण के पुतलों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। आपको बताते चलें कि इस मंडी को रावण मंडी के नाम से जानते हैं यहां पर सड़क किनारे रहने वाले करीब 100 परिवार कई वर्षों से इसी तरह रावण के छोटे बड़े पुतले बनाते चले आ रहे हैं। यहाँ रावण के पुतले 4 फीट से लेकर 40 फीट तक तैयार किये जाते हैं। दूर दूर से लोग यहां दशहरा के एक दो दिन पहले से ही यहाँ आकर अपनी पसंद का रावण खरीदने आते हैं जिसके बाद पुतले को लेजाकर अपने गली मोहल्लों में पुतला दहन करते हैं। सनिगवां निवासी हर्ष ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रावण मंडी से रावण खरीदा है अपने मोहल्ले में रामलीला के लिए बच्चो के लिए 18 फीट का रावण ले जा रहे हैं। जिसकी कीमत 2300 रुपये है।
कानपुर, जन सामना संवाददाता। स्थानीय निकाय चुनाव की दृष्टि से मिक्की हाऊस के सामने भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर दक्षिण का जिला कार्यालय आज खोला गया। कार्यालय में पूजन और हवन क्षेत्रीय महामंत्री संगठन ओमप्रकाश ने सम्पन्न करवाया। जिलाध्यक्ष दक्षिण अनीता गुप्ता ने उनका साथ दिया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता काफी संख्या में जुटे। इस अवसर पर ओमप्रकाश ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि निकाय चुनाव में जमीनी कार्यकर्ताओं को पार्टी टिकट देगी। साथ ही कहा चुनाव में जो भी टिकट लेकर आये सिर्फ कमल चुनाव निशान को चुनाव जिताएं। इस मौके पर सूबे के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचैरी ने कहा कि जिला कार्यालय को साफ सुथरा रखने और सुविधाओं से युक्त करने का कार्य सभी कार्यकर्ता अपना घर समझ कर सहयोग करें।