Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 3550)

मुख्य समाचार

अस्पताल परिसर में खड़ा रहा शव वाहन, ई रिक्शा पर ले जाया गया

2017.04.30. 1 ssp shav-e rikshaअस्पताल कर्मियों की बड़ी लापरवाही……
पिता के शव को अपनी माँ के साथ गोदी में उठाकर पोस्टमार्टम हेतु ले जाने को मजबूर दिखा बीमार पुत्र
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। रविवार को हाथरस के जिला अस्पताल कर्मियों की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। अस्पताल में लगभग 18 घण्टे से पोस्टमार्टम के लिए पड़े अपने पिता के शव को अपनी माँ के साथ गोदी में उठाकर ले जाने को मजबूर एक लाचार माँ और उसका बीमार बेटे को देखकर राहगीरों की आखों से आंसू बह निकले परन्तु अस्पताल प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। बीमार और लाचार पुत्र पर अपने पिता का अंतिम संस्कार करने की बात तो बहुत दूर उसके पास पोस्टमार्टम तक ले जाने के भी पैसे नही थे। लोगो की मदद से ई-रिक्शे के द्वारा उसे शव को पोस्टर्माटम गृह तक ले जाने को मजबूर होना पडा। जबकि अस्पताल परिसर में शव वाहन खड़ा रहा।

Read More »

घर लौट रहे सर्राफ से लाखों की लूट

portal head web news2घाटमपुर, कानपुर, शीराजी। दुकान बन्द कर बाइक द्वारा घर लौट रहे सर्राफ को नकाबपोश बदमाशों ने बाइक से पीछा कर लूट लिया, और लहूलुहान हालत में उसे छोड़कर मौके से भाग गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अकबरपुर झवैया निवासी रघुराज सिंह के पुत्र शिवलखन की ग्राम शिवराढ़ी स्थित बाजार में शनि ज्वैलर्स के नाम से दुकान हैं रविवार अपराह्न शिवलखन दुकान बन्द कर बाइक द्वारा घर लौट रहा था। दिवली फरौर ग्राम के बीच स्थित पतरसा मोड़ में एक बाइक द्वारा पीछा करते आते तीन बदमाशों ने ओवर टेक कर शिवलखन की बाइक रूकवाने की कोशिश की। बाइक न रोकने पर नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की बट से हमला कर शिवलखन को लहु लुहान कर दिया। बाइक से गिरते ही बदमाश बैग छीन कर ग्राम फरौर की ओर भाग निकले, जिसमें दो किलो चाॅदी, सौ ग्राम सोना व पंद्रह हजार रूपये नगद थे।

Read More »

मलिन बस्तियों में गरीबों को बांटे कपड़े

2017.04.30. 1 ssp vastra vitranकानपुर, जन सामना संवाददाता। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन द्वारा छावनी क्षेत्र अन्तर्गत मलिन बस्ती झाड़ी बाबा पड़ाव संजय नगर खलवा रेलवे लाईन पटरी किनारे शिविर लगाया गया। इस मौके पर काफी तादाद में वहाँ की गरीब जनता वस्त्र लेने के लिए इकट्ठा हुई। संस्था द्वारा बच्चों-बुजुर्गो को वस्त्र वितरण किये गये। वस्त्र पाते ही गरीब जनता में खुशी का माहौल हो गया। सबसे ज्यादा बच्चों ने खुशी का इजहार किया। वहीं संस्था के पदाधिकारियों सदस्यों ने गरीब जनता को लगे शिविर में शिक्षा के प्रति जागरूक अभियान चलाया गया। इस मौके पर तपन अग्निहोत्री, विनोद वर्मा, राजेश सिंह, प्रकाश वर्मा, सुरेश, जितेन्द्र बाल्मीकि, राजेन्द्र, विजय निगम, जय प्रकाश, शिमरन, अल्का, प्रियंका, आदित्य, शिवम, अशीष, रवि, प्रीति खन्ना, गुड़िया, किशवरी बेगम, मनोज, विजय, नेहा, परवीन, अनवरी बेगम, रीता देवी आदि सदस्य मौजूद रहे।

Read More »

सिल्ट सफाई का कार्य समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से हो सम्पन्न-डीएम

2017.04.29 13 ravijansaamnaनहरों की सिल्ट सफाई कार्ययोजना अनुमोदन बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कार्यालय कक्ष में नहरों की सिल्ट सफाई की कार्ययोजना के अनुमोदन बैठक अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों से कहा कि वे कार्ययोजना बनाने से पूर्व सभी पहलुओं पर विचार विमर्श कर नोटशीट पर लाकर शासनादेश के अनुसार प्रक्रिया पूरा कर बैठक में रखें। योजना का क्या उद्देश्य, क्राइटेरिया है यह बात स्पष्ट रूप से उल्लिखित रहे। जनपद की नहरों/ड्रेनों की सिल्ट सफाई हेतु विकेन्द्रीकृत व्यवस्था के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में डीएम ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नहरों/ड्रेनों की सफाई आवश्यकतानुसार खरीफ व रबी दोनों फसलों में की जाएगी। खरीफ की फसल के पूर्व 15 अपै्रल से 15 जून तक (इस वर्ष 10 मई से) आवश्यकता व स्थानीय रोस्टर को ध्यान में रखते हुए तथा रबी की फसल के पूर्व 15 अक्टूबर से 15 दिसम्बर तक आवश्यकता व स्थानीय रोस्टर को ध्यान में रखते हुए सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Read More »

एलएमआरसी के डायरेक्टर्स ने चारबाग-सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन का किया निरीक्षण

2017.04.29 11 ravijansaamnaलखनऊ, जन सामना ब्यूरो। लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन(एलएमआरसी) के डायरेक्टर वर्क्स दलजीत सिंह और डायरेक्टर रोलिंग स्टाॅक महेंद्र कुमार ने आज चारबाग व सिंगार मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया तथा इस सेक्शन में चल रहे परियोजना के सभी कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक खंड के अन्तर्गत आने वाले इस सेक्शन (चारबाग/ब्लू लाइन) के एंट्री व एग्जिट में चल रहे सिविल और सिस्टम कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया व स्टेशन की एंट्री और एग्जिट पर चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा कॉन्ट्रैक्टर मेसर्स एल एंड टी को बचे हुए फ्लोरिंग के कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के इस मौके पर दोनों डायरेक्टर्स ने चारबाग मेट्रो स्टेशन पर लगे सभी मशीनों व उपकरणों को देखा जोकि सभी सही तरह से काम कर रही हैं।

Read More »

नगर पंचायत कार्यालय शिवली का घेराव, जम कर की गई नारेबाजी

2017.04.29 08 ravijansaamnaशिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। तीन दिन से पानी की सप्लाई न आने पर महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय शिवली का घेराव किया जम कर की नारेबाजी। आपको बताते चले कि शिवली कस्बा की महिलाओं ने पानी की सप्लाई न आने से इतना नाराज हुई कि एक जुट होकर नगर पंचायत कार्यालय का आज घेराव करने पहुंच गयी। महिलाओं के साथ साथ बच्चे व लड़कियों ने भी जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी कर रही मीनू सिंह ने बताया कि तीन दिन से एक भी बून्द पानी की सप्लाई नही आयी है जिससे सारे काम काज 

Read More »

आपदा प्रबन्धन के रूप में तैयारी को सुदृढ़ व व्यवस्थित रखा जाये: डीएम

2017.04.29 05 ravijansaamnaगर्मी, लू, हीटवेव के बचाव की जानकारियां आमजन को होना जरूरी, लू या हीटवेव लग जाये तो तत्काल उपचार करायें: आरआर मिश्रा
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। गर्मी व लू हीटवेव के बचाव की जानकारी के साथ ही आपदा प्रबन्धन की समुचित जानकारी होना जरूरी है। हीटवेव व लू से व्यक्ति ही नही पशु भी प्रभावित होते है अतः इस प्रकार की कार्ययोजना होना चाहिए जिससे व्यक्ति के साथ ही पशु को भी कम से कम हानि हो। लू लग जाने पर तत्काल इलाज की भी व्यवस्था हो। गर्मी से बचाव के लिए शरीर को कर्वड करने के साथ ही नीबू पानी आदि पीते रहना चाहिए किसी भी प्रकार की शरीर में पानी की कमी न हो हलका व स्वस्थ भोजन ले। गर्मी में बासा खाना खाने से बचे। साफ सुथरे काटन वाले कपड़े पहने साथ ही कपड़ों पर जब अधिक पसीना आदि का जमाव हो जाये तब उसको धो ले। गर्मियों में महिलायें प्रायः मुंह ढंक लेती है जो एक तरह का हीट बचाव है, आपदा के दृष्टिकोण से उप्र एक संवेदनशील राज्य है। आपदा से न केवल जन धन से हानि होती बल्कि ये विकास में भी वाधक है। प्राकृतिक आपदायें विकास कार्या को अवरूद्ध कर देती है। लू-प्रकोप, अग्निकाण्ड, ओलावृष्टि, अतिवृष्टि, शीतलहरी, भूकम्प आदि से भी जनधन को भारी क्षति पहुंचती है। बड़ती जनसंख्या, शहरीकरण सहित अन्य सामाजिक आर्थिक परस्थितियां राज्य को आपदाओं के प्रति अत्यधिक संवेदनशील बनाती है। 

Read More »

बर्रा क्षेत्र में युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

कानपुर, महेन्द्र कुमार। बर्रा थाना क्षेत्र में जरौली फेज-2 में सड़क किनारे एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आस पास के रहने वाले लोगों ने जब शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। फिलहाल पुलिस हत्या करके शव फेंकने की आशंका जताई।
बर्रा थाना क्षेत्र के राम गोपाल चौराहे से आगे जरौली फेज-2 में एक युवती के शव पड़े होने की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गयी और कुछ ही देर में सैकड़ो लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी। स्थानीय लोगों ने युवती की शिनाख्त प्रीती बाल्मीकि के रूप में की जोकि बर्रा की रहने वाली थी। प्रीती के घरवालों को जब जानकारी मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को देखकर रोना पीटना शुरू कर दिया। हत्या की आशंका को देखते हुये पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।

Read More »

मोमबत्ती जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

2017.04.28. 1 ssp shahid shraddhanjaliजन सामना ब्यूरो, कानपुर। बिगत दिनों छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा किए गए हमले में शहीद हुए जवानों को जय भारत मंच द्वारा मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजली दी गयी। भारत मंच के कार्यकर्ताओं ने चौ. राम गोपाल चौराहा बर्रा-8 में एकत्र होकर शहीदों को याद कर हमले की निन्दा की। कार्यक्रम का संयोजन जय भारत मंच के जिला अध्यक्ष रूपेन्द्र चौहान एवं राष्ट्रीय सचिव संकेत कुमार ने किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से रुपेन्द्र चौहान, सागर चौहान, मयंक त्रिपाठी, नितिन पाल, अन्शुमान सिंह, आकाश तिवारी, संकेत बाजपेयी एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Read More »

मुखबिर की सूचना पर दो ट्रक भैंसे बरामद

2017.04.28 03 ravijansaamnaकानपुर/घाटमपुर, शीराजी। आज दोपहर दो ट्रकों में भरकर कटने जा रही भैंसो को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनो ट्रकों के चालक व खलासी से पुलिस पूछताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम के साथ महीरपुर रोड स्थित शर्मा पेट्रोल पम्प के नजदीक यादव ढाबा के पास छापा मारकर दो ट्रकों को पकड़ा तलाशी लेने पर एक ट्रक में बीस भैंसे व दूसरे ट्रक में 19 भैंसे बरामद हुई। जिनके चालक खलासी निवासी शाहपुर, मुजफ्फर नगर व रमेश कुमार निवासी लहुरेरा (बाँदा) एवं खलासी सई व शकील को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। चालकों ने बताया कि यह भैंसे महोबा से लादकर उन्नाव जा रहे थे।

Read More »