कानपुर नगर: अवनीश सिंह। वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्याम सिंह चौहान की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर श्री श्याम सिंह चौहान सेवा संस्थान द्वारा आज ग्राम कठारा में ग्राम पंचायत भवन परिसर में जरूरतमंदों को हाड़ कपाऊ जाड़े से बचाव हेतु कम्बल वितरण किया गया।
संस्था के सचिव अधिवक्ता अमित सिंह चौहान ने बताया कि आज वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्याम सिंह चौहान की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्र के जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया। यह भी बताया कि विगत तीन वर्षों से संस्था द्वारा जरूरतमंदों को कम्बल वितरण करने का कार्य किया जा रहा है। इस बार लगभग दो सैकड़ा से अधिक लोगों को कम्बल दिया गया।
Read More »
Jansaamna
कानपुर नगर: जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी विशाख जी द्वारा डफरिन, उर्सला अस्पताल के रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डफरिन एवं उर्सला के अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि दोनों रैन बसेरे में आने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए समस्त प्रकार की व्यवस्थाओं के साथ रैन बसेरा संचालित किया जाए। रैन बसेरे के लिए डेडिकेटेड सुपरवाइजर एवं सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी लगाई जाए । रैन बसेरे के शौचालय की नियमित साफ सफाई सुनिश्चित की जाए।
कानपुर नगर: जन सामना ब्यूरो। जनपद कानपुर नगर के विभिन्न ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थान के संबंध में कानपुर शहर वासियों को परिचय देने के लिए कानपुर दर्शन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें निर्धारित पर्यटक केन्द्रो को सम्मिलित करते हुए रूटस निर्धारित किये गये है, जिससे पर्यटक कानपुर नगर के महत्वपूर्ण स्थानों को देख सके। इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन की संभावना को आगे बढ़ाने के दृष्टिकोण से जिलाधिकारी द्वारा भीतरगांव ब्लॉक के अंतर्गत रूरल टूरिज्म क्लस्टर के रूप में विकसित किए जाने हेतु चिन्हित ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया गया।
फिरोजाबाद: संवाददाता। उत्तर प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है। अपराधी बेखौफ होकर प्रतिदिन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। वर्ष 2023 एनसीआरबी की रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश महिलाओं के प्रति अपराधों के मामलों में पहले स्थान पर है। इसी रिपोर्ट के अनुसार पूरे भारत में होने वाले अपराधों में 15 प्रतिशत अपराध उत्तर प्रदेश में होते हैं। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बाईपास रोड स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।
फिरोजाबाद: संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किरन प्रा. आईटीआई, कुतुकपुर चनौरा में किया गया। रोजागार मेले का शुभारंभ विकास कुमार, प्रतिनिधि टूंडला विधायक द्वारा किया गया। रोजगार मेले में 10 नियोक्ता कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 310 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया गया। विधायक प्रतिनिधि टूंडला ने रोजगार मेले में कम्पनियों द्वारा चयनित हुए 86 अभ्यर्थियों में से 30 प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।
शिकोहाबाद: संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम कटौरा बुजुर्ग में सात जनवरी को असामाजिक तत्वों ने शराब के नशे में अवैध तमंचो के बल पर गिर्राज सिंह पुत्र जगदीश के घर जाकर तोड फोड की और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। इतना ही नहीं गिर्राज सिंह को गाली-गलौच और रंगबाजी दिखाते हुये जान से मारने की धमकी दी। जिसकी पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
मथुरा: संवाददाता। थाना रिफाइनरी पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक लूट के आरोपी को पुलिस की गोली लगी है। गोली लगने से घायल अभियुक्त को पुलिस ने उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पिछले साल 28 दिसंबर को थाना रिफाइनरी क्षेत्र में घटित लूट की घटना में पुलिस को आरोपितों की तलाश थी। मंगलवार को सुबह करीब साढे चार बजे आगरा मथुरा मार्ग पर भाहई कट के पास खाली प्लाट पर पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त कृष्णा पुत्र रन सिंह निवासी अरुआ खास थाना अछनेरा जिला आगरा, सम्राट उर्फ रामू पुत्र सुखवीर निवासी ग्राम भैंसा थाना रिफाइनरी जिला मथुरा तथा विवेक पुत्र भूदेव निवासी ग्राम बरारी थाना रिफाइनरी मथुरा को लूटे गये माल व तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त कृष्णा घायल हो गया। जिसको जिला चिकित्सालय मथुरा में भर्ती कराया गया है।