नयी दिल्ली: कविता पंत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले अपने स्वार्थ की खातिर अब मानवता के दुश्मनों तथा आतंकवादियों के साथ खड़े हो गए हैं और देश की एकता को खतरे में डाल रहे हैं जिनसे हर हाल में सावधान रहना होगा।
कांग्रेस नेता श्रीमती सोनिया गांधी के इज़रायल हमास संघर्ष के बारे में लेख के दो दिन बाद मोदी ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि देश की एकता के रास्ते में, हमारी विकास यात्रा में सबसे बड़ी रुकावट है तुष्टीकरण की राजनीति। भारत के बीते कई दशक साक्षी हैं कि तुष्टीकरण करने वालों को आतंकवाद, उसकी भयानकता और उसकी विकरालता कभी दिखाई नहीं देता।
सोनिया गांधी ने लेख में लिखा है कि डेढ़ दशक से अधिक समय से इजरायल की निरंतर नाकेबंदी ने गाजा को 20 लाख निवासियों के लिए श्खुली हवा वाली जेलश् में बदल दिया है। कांग्रेस, हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा के उस प्रस्ताव पर मतदान के दौरान भारत की अनुपस्थिति का कड़ा विरोध करती हैजिसमें गाजा में इजरायली बलों और हमास के बीच तत्काल, टिकाऊ और निरंतर मानवीय संघर्ष विराम के लिए शत्रुता को समाप्त करने का आह्वान किया गया था।
उल्लेगखनीय है कि इस प्रस्तालव में हमास का जिक्र नहीं किये जाने के कारण भारत ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने पलटवार करते हुये कहा कि तुष्टीकरण करने वालों को मानवता के दुश्मनों के साथ खड़े होने में संकोच नहीं हो रहा है। वे आतंकवादी गतिविधियों की जांच में कोताही करते हैं। वे देशविरोधी तत्वों पर सख्ती करने से बचते हैं। तुष्टीकरण की ये सोच इतनी खतरनाक है कि वे आतंकवादियों को बचाने के लिए अदालत तक पहुंच जाते है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी सोच से किसी समाज का भला नहीं हो सकता। इससे कभी देश का भी भला नहीं हो सकता। एकता को खतरे में डालने वाली ऐसी सोच से हर-पलहर समयदेश के हर कोने मेंहर देशवासी को सावधान रहना है।
मोदी गुजरात में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध के निकट केवड़िया मेंदेश प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरूषसरदार वल्लिभभाई पटेल की जयंती पर सरदार पटेल की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।
मुख्य समाचार
यू.जी.सी. अध्यक्ष द्वारा मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन
नई दिल्ली। देश के उच्च शिक्षा के सभी विषयों के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप प्रशिक्षित करने के लिए 111 मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्रों में से एक श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय), के केन्द्र का उद्घाटन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. जगदीश ने अपने उद्बोधन में कहा कि इन प्रशिक्षण केन्द्रों से प्रशिक्षित अध्यापक शिक्षा से सम्बद्ध चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम तथा छात्रों में अन्तर्निहित क्षमताओं का विकास कर सकने में समर्थ होंगे। छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु एन.ई.पी. 2020 में अनेक अवसर यथा स्वतन्त्रता, नमनीयता एवं विकल्प आदि के रूप में प्रदान किये गये हैं जिनसे परिवार, समाज एवं राष्ट्र का विकास सुनिश्चित होगा। तत्पश्चात् उन्होंने शिक्षकों की चार भूमिकाएं यथा- मुक्त विचारों वाला, उत्तम अधिगमकर्त्ता, आलोचनात्मक चिन्तन को बढ़ावा देने वाला तथा बहु-कक्षागत क्रियाओं में छात्रों को संलग्न करने पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर केन्द्र की निदेशक प्रो. अमिता पाण्डेय भारद्वाज ने केन्द्र की पृष्ठभूमि एवं उसमें निर्धारित कार्यक्रमों का संक्षिप्त परिचय दिया।
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आरओबी की प्रगति एवं यूटिलिटी सुविधाओं के स्थानांतरण की प्रगति के संबंध में किया निरीक्षण
JAN SAAMNA DESK: कानपुर नगर। जिलाधिकारी विशाख जी0 द्वारा आज जयपुरिया स्कूल के पास अवस्थित रेलवे क्रासिंग में निर्माणाधीन आरओबी की प्रगति एवं यूटिलिटी सुविधाओं के स्थानांतरण की प्रगति के संबंध में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक, सेतु निगम एवं अधिशासी अभियंता केस्को द्वारा कार्य की प्रगति एवं निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं के संबंध में अवगत कराया गया।
निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के अधिकारियों एवं केस्को के संबंधित अधिकारियो को निम्न निर्देश दिए गए-
रेलवे क्रासिंग में निर्माणाधीन आर ओ बी के निर्माण कार्य के कारण वर्तमान कैरिज वे क्षतिग्रस्त होने के कारण महाप्रबंधक, सेतु निगम को निर्देशित किया गया कि कैरिज वे को तत्काल मोटरेबुल कराया जाए, ताकि उक्त मार्ग से आवागमन में जनमानस को असुविधा न हो।
रेलवे की ओर से आ रही बाधाओं के समाधान हेतु महाप्रबंधक, सेतु निगम एवं अधिशासी अभियंता, केस्को को निर्देशित किया गया कि जयपुरिया क्रासिंग के आर ओ बी के निर्माण कार्य एवं केस्को की यूटिलिटी शिफ्टिंग में आ रही बाधा को तत्काल दूर करने हेतु रेलवे के संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में हुआ आयुष्मान मेला का शुभारम्भ
सासनी, हाथरस। सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान मेला लगाने की पहल बहुत ही सराहनीय है निश्चित रूप से आयुष्मान मेला लगने से दूर दराज से लाए लोगो को स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स का लाभ मिलेगा । डॉ दलवीर सिंह ने बताया कि आयुष्मान मेले में जिला अस्पताल से स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स को आयुष्मान मेला में सीएचसी पर भेजा जाता है।
यह विचार प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम आयुष्मान भव के अंतर्गत समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान मेला का उद्घाटन करते वक्त मुख्यातिथि के रूप मे मौजूद ब्लॉक प्रमुख श्रीमती प्रतिभा कमल माहौर ने प्रकट किए। मुख्यातिथि ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को आयुष्मान मेला लगाने की पहल बहुत ही सराहनीय है। निश्चित रूप से रविवार को आयुष्मान मेला लगाने से दूर दराज से आने वाले लोगो को स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स का लाभ मिलेगा । द्वारा डा. दलवीर सिंह ने कहा कि आयुष्मान मेले में जिला अस्पताल से स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स को आयुष्मान मेला में सीएचसी पर भेजा जाता है। जिससे ज्यादा से ज्यादा पब्लिक को स्पेशलिस्ट डॉक्टरो का लाभ ले सके । मेले के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है । ज्यादा से ज्यादा लोग आयुष्मान मेला का लाभ उठाएं इसके लिए पहले से क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार भी कराया गया है। मेले में आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं।
जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल के बच्चों की माताओ को साड़ी पाकर चेहरों पर तैर गई मुस्कान
मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल में पढ़ने वाले गरीब बच्चों की माताओं को भागवताचार्य श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री द्वारा 151 साड़ी वितरित कीं। करवा चौथ पर्व से पूर्व साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान आ गई। जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल निःशुल्क शिक्षा केंद्र पन्ना पोखर पर करवा चौथ त्योहार से पूर्व भागवताचार्य श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री के सौजन्य से गरीब एवम जरूरतमंदों 151 महिलाओ को साड़ी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने कहाकि कई वर्षांे से जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल संस्था निःशुल्क शिक्षा केन्द्रों के माध्यम से सैकडांे बच्चांे को शिक्षा संस्कार देने के साथ ही एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों की सफलता पूर्वक पूरा कर रह रही है। उन्होंने जस्टिस फॉर चिल्ड्रन एंड वूमेन सोसायटी संस्था के संचालक सतीश चंद्र शर्मा एवं करवा चौथ त्योहार से पूर्व गरीब परिवारों की महिलाओं को साड़ी प्रदान करने के लिए भागवताचार्य श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री, देसु पंडित की मुक्त कंठ से प्रसंशा की। भागवताचार्य श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा मानते हुए सक्षम लोगों को जरूरतमद लोग की सदेव मदद कर मानव धर्म निभाना चाहिए। कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी अतिथियों का पटुका पहना कर स्वागत किया गया।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लागू होने से महिलाओं के खुलेंगे विकास के रास्तेः मेयर
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन पॉलीवाल हॉल में किया गया। जिसमें महिला शक्ति ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। साथ ही महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा बबीता चौहान ने कहा कि भारत वर्ष में नारी जाति का सम्मान सदैव सर्वाेपरि रहा है। यह बिल भारतीय जनता पार्टी के लिए कोई वोट बैंक का आधार नहीं है। यह देश के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद का विशेष सत्र बुलाकर नारी शक्ति वंदन बिल लोकसभा और राज्य सभा में पारित करवाने का ऐतिहासिक कार्य किया। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि नारी सम्मान तो हमारी आस्था में है और हमारी सांस्कृतिक की धरोहर है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हृदय से धन्यवाद् देना चाहती हूँ कि उन्होंने 140 करोड़ की आबादी में 50 प्रतिशत हिस्से वाली मातृशक्ति को सच्चे अर्थों में सम्मानित करने का काम किया है। अब देश की महिलाएं न केवल नीतियों में भागीदार बनेंगी, बल्कि नीतियों के निर्धारण में भी अपना योगदान देंगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं के विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
होनीरीज कोजा डाक्ट्रेट की उपाधि से सम्मानित हुए मुकेश बंसल टोनी
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शहर के प्रमुख उद्योगपति मुकेश बंसल टोनी को गुडगांव के रेडिसन होटल में होनीरीज कोजा डाक्ट्रेट की उपाधि से नवाजा गया है। उनको यह उपाधि दी थैम्स इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी फ्रांस द्वारा शिक्षा, धार्मिक, पर्यावरण, स्वास्थ्य के प्रति लगन एवं कार्याे के लिए दी गई है।
गुडगांव के रेडिसन होटल में मुकेश बंसल टोनी को होनोरीज कोजा डाक्ट्रेट की उपाधि डॉ रिपुरंजन वाइस चांसलर कोमन वेल्थ वोकेशनल यूनिवर्सिटी, डॉ मानव अहूजा सीईओ टीपीईजी इंटरनेशन दुबई, डॉ सुधीर गोर सीईओ बीएसईआरवी एकेडमी के द्वारा प्रदान की गई। मुकेश बंसल टोनी ग्रेटर नोएडा की सोशल वेलफेयर सोसायटी, जो कि एक्सपोर्ट प्रमोशन काउन्सिल ऑफ हैंडीक्राफ्ट द्वारा संचालित है। उसके पदाधिकारी भी है। इनको यह उपाधि शिक्षा, धार्मिक, पर्यावरण, स्वास्थ्य के प्रति लगन एवं कार्याे के लिए प्रदान की गई है।
बांके बिहारी मन्दिर के समीप कोबरा तस्कर गिरफ्तार
मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। वृंदावन में सांप तस्करों द्वारा दुर्लभ प्रजाति के सांपों को पकड़कर उनके जहर की अवैध बिक्री करने के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। मेनका गांधी की एनजीओ पीपल फॉर एनिमल्स की शिकायत पर वन विभाग ने मौके से चार ब्लैक कोबरा और तीन अजगरों को रेस्क्यू कराया है। मामले में 4 लोगों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम और पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से तीन सांप तस्करों को अरेस्ट कर लिया है। पशुओं के लिए काम कर रही संस्था पीपुल फ़ॉर एनिमल (पीएफए) में एनीमल वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता निवासी नई दिल्ली को सूचना मिल रही थी, कि वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास कुछ वन्य जीव तस्कर कोबरा सांपों को पकड़कर उनका जहर निकालकर अवैध तरीके से बेचते हैं और दुर्लभ प्रजाति के अजगर को भी करोड़ों में बेचते हैं। ये लोग चार अजगर और तीन कोबरा सांपों को बेचने को तैयारी में थे। संस्था की टीम ने मौके से पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके से तीन सांप तस्करों को अरेस्ट कर लिया।
Read More »भाविप ब्रजप्रांत की भारत को जानो प्रतियोगिता सम्पन्न
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भारत विकास परिषद ब्रजप्रांत की प्रांत स्तरीय अभ्युदय भारत जानो प्रतियोगिता उत्कर्ष शाखा फिरोजाबाद के सानिध्य में देहली पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में ब्रज प्रांत से आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी जिलों से 32 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय वित्त सचिव सीए प्रवीन गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष राहुल गर्ग, प्रांतीय महासचिव सोमदेव सारस्वत, प्रांतीय वित्त सचिव धर्म गोपाल मित्तल, प्रांतीय उपाध्यक्ष हरीश सुनेजा, कार्यक्रम संयोजक अमित मित्तल, देहली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गौरव दुबे द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। भारत जानों प्रतियोगिता कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में आयोजित की गई। प्रतियोगिमा में भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, खेल, राजनीति अन्य विषयों पर अनेक रोचक प्रश्न पुछे गए। जिसका उत्तर प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा अत्यंत ही उत्साह के साथ दिया गया। प्रतियोगिता आठ चरणों में पूर्ण हुई। जिसमें कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान लक्ष्य शाखा आगरा, द्वितीय मयन शाखा, मैनपुरी एवं तृतीय स्थान विवेकानंद शाखा आगरा रही। वहीं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर समर्पण शाखा आगरा, द्वितीय पर संकल्प शाखा आगरा, तृतीय स्थान पर संस्कार शाखा आगरा रही।
जिला अधिकारी ने जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर दिया जोर
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति व विशेष संचारी रोग नियंत्रण की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रैट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए कि वह स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुधार करें और इसका सीधा लाभ जनता तक पहुचाऐं। उन्होने संस्थागत प्रसव कार्यक्रम की समीक्षा में पाया कि जिला अस्पताल व संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में पहले से भी कम प्रसव होने व जननी सुरक्षा योजना में भुगतान की खराब प्रगति के साथ स्वास्थ्य योजनाओं की भी प्रगति खराब पाए जाने पर मुख्य चिकित्साधीक्षक महिला अस्पताल व संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद को कड़ी फटकार लगाते हुए वेतन रोकेने के साथ स्पष्टीकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होने सभी मुख्य चिकित्साधीक्षकांे व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल के बाहर घूम रहे ऐसे दलाल जो डिलीवरी केस व मरीजो को प्राइवेट अस्पतालों की राह दिखाते हैं। उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराकर जेल भिजवाऐं। उन्होने समीक्षा में प्राप्त फीडबैक में पाया कि फोन करने के उपरांत समय से एम्बुलेंस डिलिवरी को लेने नही पहुचती है और एमओआईसी सिरसागंज ने बताया कि दिए गए पोइंटों पर एम्बुलंस खडी न होकर अनाधिकृत रूप से दूसरी जगह पाई जाती है।
Jansaamna