समय गुजरता जाता है और जिंदगी चलती रहती है। सोनी सब के ‘भाखरवड़ी’ में जल्द ही 7 साल का लीप आएगा और इन 7 सालों में बहुत कुछ बदल जाएगा। सोनी सब ‘भाखरवड़ी’ समेत सभी शोज के नये एपिसोड्स के प्रसारण के साथ अपने दर्शकों को खुशियों वाला ज़ोन में ले जा रहा है। जी हां, सभी के पसंदीदा गोखले और ठक्कर परिवार एक नये प्यालरे सदस्य के साथ लौटेंगे, वह भी बिल्कुहल नई कहानी के साथ।
‘भाखरवड़ी’ एक हलका-फुलका पारिवारिक एंटरटेनर है और इस परिवार में एक नया सदस्य आ गया है। 7 साल के लीप के बाद अभिषेक और गायत्री के बेटे कृष्णा को दिखाया जाएगा, जिसकी भूमिका हरमिंदर सिंह निभा रहे हैं। दर्शकों ने अब तक अभिषेक और गायत्री की खूबसूरत प्रेम कहानी का आनंद उठाया है, लेकिन अब लीप के बाद उनके बीच का रिश्ता कुछ अलग होगा।
मनोरंजन
ये क्या! दरोगा हप्पू सिंह हुये ब्लैकमेल!
खुद उन्हें भी नहीं पता कि आखिर ब्लैकमेल करने वाला है कौन
डैशिंग दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) ने अपनी दमदार पर्सनैलिटी से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि, एण्ड टीवी के हप्पू की उलटन पलटन के बिल्कुल नये एपिसोड्स में हप्पू एक ब्लैमेलर के जाल में फंसता नजर आयेगा, जो उसकी जान लेना चाहता है। हप्पू को पहले एक रहस्यमयी मेडल मिलता है और उसके बाद उसे जान से मारने की धमकी मिलती है। शो के आगामी एपिसोड्स में दर्शकों को एक-के-बाद-एक कई रोमांचक घटनायें देखने को मिलेंगी। हालांकि, इसके पीछे की सच्चाई दर्शकों को चैंका देगी। यह मेडल किसलिये है और हप्पू को ब्लैकमेल क्यों किया जा रहा है? जानने के लिये आगे पढ़ें!
भीमराव आम्बेडकर बाल विवाह के मुद्दे के खिलाफ उठाएंगे आवाज
एण्ड टीवी के शो एक महानायक डाॅ. बी. आर. आम्बेडकर में ढेर सारा ड्रामा और टेंशन देखने को मिलने वाला है, क्योंकि भीमाबाई (नेहा जोशी) अपनी बेटी मंजुला (वंशिका यादव) की शादी करवाना चाहती है। हालांकि, भास्कर (आदित्य कोनार), मंजुला के लिये बिल्कुल सही संभावित दूल्हा है, लेकिन सकपाल परिवार में बाकी लोगों को छोड़कर आम्बेडकर, उसके भाई-बहन और रामजी को नहीं लगता है कि मंजुला की शादी इतनी छोटी उम्र में की जानी चाहिये।
इस शो के आगामी एपिसोड्स में, सकपाल परिवार में मंजुला की शादी को लेकर कई बातों पर अहसहमतियां देखने को मिलेंगी और बहस होगी। भीमाबाई की तबियत हमेशा खराब रहती है और इसलिये वह चाहती है कि उसकी बेटी की शादी हो जाये। रामजी उसे निराश नहीं करना चाहते हैं और इस बात का ख्याल रखते हैं कि हर चीज अच्छे से हो। बाबासाहेब इसका पुरजोर विरोध करते हैं, क्योंकि वह बाल विवाह के खिलाफ हैं। लेकिन परिवार में कोई भी उनकी बात मानने को तैयार नहीं है, और इसलिये गुस्से में वह घर छोड़ देते हैं।
एण्ड टीवी के शो ‘संतोषी मां सुनाए व्रत कथाएं‘ में जिया चौहान निभायेंगी देवी पार्वती की भूमिका
टेलीविजन अभिनेत्री जिया चौहान पिछले कुछ सालो में घर-घर में इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। जिया ने परदे पर अपनी मौजूदगी से एक मजबूत पहचान बनाई है। वह जल्द ही एण्ड टीवी के शो ‘संतोषी मां सुनाए व्रत कथाएं‘ में देवी पार्वती के किरदार में नजर आएंगी। इस किरदार के जरिये वह माइथोलाॅजी जोनर (पौराणिक कथा शैली) में शानदार वापसी कर रही हैं। इस शो का हिस्सा बनने के लिए वह काफी उत्सुक भी हैं।
देवी पार्वती का किरदार निभाने को लेकर अपनी खुशी का इज़हार करते हुए जिया चौहान ने कहा, ‘‘मैं एक बार फिर से पौराणिक कहानियों का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं। मैं बहुत लंबे समय के बाद ‘संतोषी मां सुनाए व्रत कथाएं‘ में देवी पार्वती का किरदार निभाने जा रही हूं।
क्लासिकल सांग ‘चुरा लिया है’ के साथ, शर्ली सेतिया ने की धमाकेदार वापसी
मल्टी टैलेंटेड शर्ली सेतिया ने लॉक डाउन के दौरान अपने फैंस को क्लासिकल क्वरेन्टाइन्स के साथ एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
वहीं अब अपने बर्थडे के मौके पर शर्ली ने फिल्म यादों की बारात से ‘चुरा लिया है’ गाने का एक खूबसूरत कवर ट्रैक लांच किया है, जिसे सा रे गा मा पा के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। बेहतरीन सिंगर और एक्टर शर्ली ने हाल ही में फिल्म मस्का से अपने ओटीटी करियर की शुरुआत की है, फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए किरदार को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
शर्ली को गानों के कवर लांच करने के बाद से काफी प्रशंसा मिली है। इसके बाद से उन्होंने गाने के साथ साथ एक्टिंग में भी अपना कमाल दिखाया है। शर्ली पिछले दिनों काफी प्रोडक्टिव रही हैं और इस मुश्किल समय में फैंस को अपने बेहतरीन गानों से जोड़े रखने की कोशिश की है। वह अपने यूट्यूब चैनल पर फैंस को अपना क्लासिकल ट्रैक्स के साथ जोड़ रही हैं। उनका पिछला कवर लव आज कल का सोलफुल ट्रैक ‘मेहरमा’ था, जिसने फैंस को उनका मुरीद बना दिया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म रहना है तेरे दिल में के खूबसूरत ट्रैक ‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ और फिल्म कहो न प्यार है से ‘तुम जानों न हम’ जैसे गानों के साथ सभी को रोमांचित कर दिया।
योगेश त्रिपाठी कला के अपने शौक को फिर से पूरा करने में जुटे
योगेश त्रिपाठी यानी हमारे अपने दरोगा हप्पू सिंह के दिलचस्प तकियाकलाम और डायलाॅग सुनकर एण्ड टीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन के दर्शक लोटपोट हो जाया करते हैं। एक बेहतरीन एंटरटेनर होने के अलावा योगेश के अंदर एक कलाकार भी छुपा है। इस लाॅकडाउन के दौरान एक्टर योगेश त्रिपाठी कला के प्रति अपने शौक को दोबारा पूरा करने में जुटे हुए हैं। वह अपना समय बेटे के साथ मिलकर कार्टून कैरेटर्स बनाने में बिता रहे हैं।
इस बारे में बताते हुए योगेश कहते हैं, लाॅकडाउन की वजह से मैं 13 सालों के बाद कला के अपने शौक को दोबारा पूरा कर पा रहा हूं। इसका श्रेय मेरे बेटे दिशू को जाता है। हम दोनों को ही पेंटिंग का बहुत शौक है। स्कूल में यह मेरा पसंदीदा विषय था और कुछ ऐसा ही मेरे बेटे के साथ भी है।
सोनी सब के ‘तेरा यार हूं मैं’ में नजर आयेंगी अमी त्रिवेदी
सोनी सब लेकर आया है, एक और शो -‘तेरा यार हूं मैं’। बाप-बेटे के रिश्तेे पर आधारित इस शो में जयपुर के बंसल परिवार की कहानी दिखायी गयी है, जो एक पिता यानी कि राजीव और उसके बेटे ऋषभ के इर्द-गिर्द घूमती है। आज के दौर से कदम से कदम मिलाने की कोशिश में राजीव वास्तरविकता में और सोशल मीडिया पर भी अपने बेटे ऋषभ का दोस्तस बनना चाहता है। इस शो में दिखाया गया है कि किस तरह पीढ़ियों के साथ पिता और बेटे के बीच का रिश्तात बदला है। पूरी जिंदगी उनके बीच किस तरह का खट्टा-मीठा रिश्ताा रहता है इसे शो में दर्शाया गया है।
बेहद आकर्षक व्य क्तित्वत वाली अमी त्रिवेदी को ऋषभ की मां, जान्हतवी बंसल की भूमिका के लिये इस शो में लिया गया है। इस शो में अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए, अमी त्रिवेदी कहती हैं, ‘’सोनी सब पर वापसी करके बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि मुझे सोनी सब के आगामी शो ‘तेरा यार हूं मैं’ का हिस्साह बनने का मौका मिला है। इस चैनल के शो करना मुझे पसंद है, क्यों कि इसमें सारे शोज़ हल्कीू-फुलकी कॉमेडी पर केंद्रित होते हैं। यह जोनर मुझे पसंद है क्योंंकि मुझे खुशियां और मुस्कुिराहट बांटना पसंद है। एक एक्ट’र के तौर पर अपने दर्शकों को उन्हें घर पर रहते हुए हंसाना बहुत ही बेहतरीन मौका है। मुझे इस शो की टीम से मिलने और शूटिंग दोबारा शुरू करने का बेसब्री से इंतजार है। इस किरदार को निभाने के लिये मैं बेहद उत्सुनक हो रही हूं। यह काफी दिलचस्पं और चुनौतीपूर्ण भी होने वाला है क्यों कि मैंने ज्यािदातर गुजराती किरदार ही निभाये हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।‘’
लॉकडाउन ने जितेन लालवानी को बनाया शेफ
लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए, देश के नागरिक अपने खाली समय का ज्यादातर उपयोग ऐसे कामों में कर रहे हैं जिसमें उन्हें मजा आये। उसमें नये इंस्ट्रूमेंट सीखना, एजुकेशनल कोर्स करना, फिल्में देखना, नये-नये तरह के पकवान बनाना, पढ़ना, पेंटिंग करना जैसी चीजें शामिल हैं। एक्टर जितेन लालवानी भी पीछे नहीं हैं। एण्ड टीवी के ‘कहत हनुमान जयश्रीराम’ में केसरी की भूमिका निभा रहे, जितेन इस लॉकडाउन में अपने समय का सदुपयोग खाना पकाने में कर रहे हैं। वह किचन में रोज नये एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं।
जितेन अलग-अलग तरह के पकवान बनाते हुये काफी सारा समय किचन में बिता रहे हैं। इस बारे में बताते हुए, जितेन कहते हैं, ‘’मुझे अपने परिवार के लिये खाना बनाने में हमेशा ही मजा आता है और उनके चेहरे पर जो मुस्कान आती है उससे मेरी मेहनत सफल हो जाती है। चूंकि, अभी मैं घर पर हूं, तो मैंने किचन की जिम्मेदारियां अपने हाथों में ले ली है और हम बारी-बारी से अगले दिन का मैन्यू बनाते हैं। मुझे खाना पकाना हमेशा से पसंद रहा है लेकिन व्यस्तता की वजह से मुझे कभी भी इसमें हाथ आजमाने का मौका नहीं मिला।‘’
“घर पर रहने से बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है”, यह कहना है सोनी सब के सितारों का!
आसिया काज़ी (सोनी सब के तेनाली रामा की शारदा)
घर पर रहने के इस वक्तल ने धैर्य रखना सिखाया है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि हमारे जीवन में एक ठहराव आ जाएगा और हम घर के अंदर ही सीमित रहेंगे। इस ब्रेक ने मुझे अपने दिमाग को फिर से चलाने में मदद की है और मुझे अपने परिवार के साथ समय बिताने का बहुत अच्छा मौका मिला है, यह हमारे लिए एक सबक भी है कि हम अपनी स्वतंत्रता और अपनी प्रकृति की भलाई के लिए कैसे काम करते हैं। इस स्थिति ने मुझे यह दिखाया है कि हमें अपनी प्रकृति माँ के लिए कैसे देखभाल करने की आवश्यकता है। मैं भी बेसब्री से तेनाली रामा की शूटिंग के लिए वापस जाने और अपने सह-कलाकारों और दोस्तों से मिलने के लिए उत्सुक हूँ।
देव जोशी (सोनी सब के बालवीर रिटर्न्स के बालवीर)
‘मदर्स डे’ के मौके पर सोनी सब के कलाकारों ने अपनी मांओं के प्रति व्यवक्त किया आभार
स्मिता बंसल (सोनी सब के ‘अलादीन: नाम तो सुना होगा’ की अम्मीय)
हर किसी की जिंदगी में मांओं का एक खास स्थाान होता है और मुझे ऐसा लगता है कि हमारी व्यमस्तम जीवनशैली, में एक ऐसा दिन है जहां सारा परिवार एक साथ मिलकर मांओं को शुक्रिया कहता है। इस दिन को मनाने का मेरी दोनों ही बेटियों का एक अलग ही तरीका है। मेरी छोटी बेटी को कुछ खास तोहफा देना जैसा कोई कार्ड और केक देना पसंद है। वहीं दूसरी तरफ मेरी बड़ी बेटी बोलकर अभिव्यटक्तस करती है और अपनी बातों से मुझे स्पेहशल महसूस कराती है। ये छोटी-छोटी बातें मेरे जीवन की सच्चीी खुशियां हैं। परदे पर मेरे बेटे की भूमिका निभा रहे सिद्धार्थ भी अपने व्यटवहार से मुझे खास महसूस कराते हैं। मैं सचमुच उनकी बहुत चिंता करती हूं और सेट पर भी स्वाधभाविक रूप से उन पर ध्यामन चला जाता है। मुझे ऐसा लगता है कि मैं उन्हें अच्छीर तरह समझती हूं, क्योंयकि वह मेरी बेटी के उम्र के ही हैं।
Jansaamna