Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मनोरंजन » स्टार प्लस पर चल रहे धारावाहिक ‘महाराज की जय हो’ को बन्द करने की मांग

स्टार प्लस पर चल रहे धारावाहिक ‘महाराज की जय हो’ को बन्द करने की मांग

जन संघ सेवक मंच के संस्थापक शशांक सिंह राठौड़ ने मांग की है कि हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ व गौरवशाली इतिहास के साक्षी महाभारत के सभी पात्रों के साथ स्टार प्लस पर चल रहा धारावाहिक “महाराज की जय हो” में परिहास कर इतिहास को धूमिल किया जा रहा है। वह हिंदू धर्म को हाशिए पर खड़ा कर रहा है, यह हिंदू धर्म का अपमान है इसे स्टार प्लस को फौरन बंद करना होगा वरना जन संघ सेवक मंच कोर्ट में उन पर मुकदमा करेगा। हिंदू धर्म के आस्था का मजाक किसी के भी द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्योँकि  कर्फ्यू के दौरान पूरा देश घर पर है ऐसे में इस हंसी मजाक में इसका गलत असर बच्चों के मस्तिष्क पर जाएगा। वह इस तरह अपने धर्म का मजाक उड़ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।