Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कर्पूरी ठाकुर जयंती पर हुआ कवि सम्मेलन

कर्पूरी ठाकुर जयंती पर हुआ कवि सम्मेलन

टूडला। नगर के एम. एल. एस स्कूल में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मोत्सव का समापन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ हुआ।
कवि सम्मेलन का उद्घाटन अति पिछड़ा वर्ग महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव नंद ने किया। वहीं शुभारम्भ डा. अगद धारिया की सरस्वत्ती बदना से हुआ। दिल्ली के आये कवि डॉ जय प्रकाश मिश्रा ने पढ़ा अगर मन में तमस हावी सवेरा हो नहीं सकता, दिये जब तक सलामत है अधेरा हो नहीं सकता। अलीगढ़ के वेदप्रकाश मणि ने पढ़ा अमर वीरों का बलिदान अभिमान तिरगा., मा भारती की आरती का सम्मान तिरगा। आगरा के कवि डॉ अंगद धारिया ने पढ़ा छोड़ क्यों तुम गये ये पुकारे बतन स्वर्ग से अब तो आप आ जाइये।
सुरेन्द्र शर्मा ने पढ़ छुपा ले गम को सीने में खुशी ले तू भी जीने में अगर मेहनत करेगा तो खुशबू आयेगी पसीने में। जितेन्द्र उपाध्याय व राम राहुल ने भी काव्यपाठ किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता समाजसेवी सभासद खजान सिंह ने की।
इस दौरान शहजाद खान, आरएस चौहान, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भवर सिंह सोलंकी, सभासद राजेश अग्रवाल, प्रधान जाटऊ डॉ बारेलाल, सुशील सविता मौजूद रहे।