Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एनएसएस की छात्राओं ने मंदिर की साफ-सफाई कर किया श्रमदान

एनएसएस की छात्राओं ने मंदिर की साफ-सफाई कर किया श्रमदान

फिरोजाबाद। अमरदीप पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष शिविर ककरऊ गांव में आयोजित किया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर पुरुषोत्तम शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। प्राचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर में भाग लेने से समाज सेवा की भावना उत्पन्न होती है। कार्यक्रम अधिकारी अनिल बाबू शुक्ला ने शिविर में सात दिन तक कराए जाने वाले विभिन्न गतिविधियों के विषय में सभी को अवगत कराया। शिविर के द्वितीय सत्र में छात्राओं ने गांव में स्थित मंदिर की सफाई की गई। इस अवसर पर डॉक्टर एके सिंह, विजय शर्मा, स्वीटी गुप्ता, सुनील प्रताप, सुशील प्रताप, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।