Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एनटीपीसी में महिला संविदा कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरकता कार्यक्रम

एनटीपीसी में महिला संविदा कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरकता कार्यक्रम

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में चिकित्सा एवं मानव संसाधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में परियोजना में कार्यरत महिला संविदा कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब की अध्यक्षा अनुपमा श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि सभी महिला संविदा कर्मी अपना और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। शुद्ध और नियमित खानपान, साफ सफाई के साथ साथ बच्चों के पोषण पर फोकस करें। मानव संसाधन प्रमुख रूमा दे शर्मा ने कहा कि परियोजना में कार्य करते समय सुरक्षा उपकरण अवश्य पहने और असुरक्षित कार्य से बचें। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ मधु सिंह ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। डॉ बबिता एवं डॉ रंजना केरकेट्टा ने चिकित्सा संबंधी टिप्स देकर महिलाओं को जागरूक किया। इस कार्यक्रम से महिला संविदा कर्मियों में अपूर्व उत्साह का संचार हुआ। इसी तरह का जागरूकता कार्यक्रम सीआईएसएफ की महिला सैनिकों के लिए भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्रीनिवास शर्मा ने किया।