Monday, August 3, 2026
Breaking News
Home » महिला जगत » वंदे मातरम् नहीं बोलने वालों का सरकारी राशन बंद हो

वंदे मातरम् नहीं बोलने वालों का सरकारी राशन बंद हो

श्याम बिहारी भार्गव: मथुरा। सोशल मीडिया पर वायरल ओवैसी के बयान से साधु-संतों में भारी उबाल है। ओवैसी ने कहा था कि हम वंदे मातरम् नहीं बोल सकते, हम अल्लाह के अलावा किसी के सामने नहीं झुक सकते, हम अल्लाह के अलावा किसी की इबादत नहीं कर सकते। ओवैसी के बयान पर श्रीकृष्ण जन्म मंदिर-मस्जिद केस के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने भारत सरकार से अपील की है कि जो व्यक्ति वंदे मातरम् नहीं बोल सकता, उसको सरकारी राशन, सरकारी मकान तथा सभी सरकारी सुविधाओं से वंचित कर देना चाहिए। लाखों आजादी के योद्धाओं ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् बोलकर हमारे भारत देश को आजाद कराया। आज उस राष्ट्रीय गीत को गाने में इनको शर्म लगती है। यह लोग हिंदुस्तान में रहने के लायक नहीं हैं। ब्रज भूमि के साधु-संतों ने भी ओवैसी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। महेंद्र रामदास महाराज ने कहा कि जिन लोगों को वंदे मातरम् बोलने में दिक्कत है, भारत माता की जय बोलने में दिक्कत है, तो वह लोग भारत में क्या कर रहे हैं। उनको यहां नहीं रहना चाहिए और उनको पाकिस्तान चले जाना चाहिए।