Friday, November 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीएम व एसएसपी ने मंडी समिति शिकोहाबाद का किया निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने मंडी समिति शिकोहाबाद का किया निरीक्षण

-पोलिंग पार्टियों के ठहरने से लेकर वाहनों की पार्किंग तक की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
फिरोजाबाद। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव के दौरान मंडी समिति शिकोहाबाद में पोलिंग पार्टियों के आगमन, ठहरने और मतदान संबंधी अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने संयुक्त रूप से मंडी समिति शिकोहाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मंडी समिति परिसर में चुनावी गतिविधियों के संचालन के लिए उपलब्ध स्थान और व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। उन्होंने चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टियों के वाहन कहां खड़े किए जाएंगे और मतदान कार्मिकों के ठहरने की व्यवस्था किस स्थान पर होगी। इसके साथ ही पोलिंग पार्टियों के आगमन और उनके आवागमन को व्यवस्थित रखने के लिए स्थानों का भी निरीक्षण किया गया।