Friday, November 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऊँचाहार की जनता मेरा परिवार है: अतुल सिंह

ऊँचाहार की जनता मेरा परिवार है: अतुल सिंह

रायबरेली। कांग्रेस प्रदेश सचिव पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के जड़ैया, शंकरपुर, मैनहा, कल्याणपुर गांव में जनसंपर्क, चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी एवं कांग्रेस की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि जननायक राहुल गांधी जी की नेतृत्व में हुई रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली से मोदी सरकार और भाजपा हड़बड़ा गई है। इसीलिए आज मोदी सरकार स्वयं लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़कों पर उतरी है देश की इतिहास में पहली बार ऐसा है की कोई सरकार अपने ही शासन काल में अपनी सरकार के खिलाफ लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़कों पर उतरी हो, यह बहुत दुर्भाग्य है। ऊंचाहार की जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है जगतपुर के जड़ैया गांव का जाने वाला रास्ता टूटा हुआ है नहर के पटरी से लोग जाते हैं गांव वासियों की बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है लेकिन यहां के विधायक जो 15 साल से हैं उनको इन समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है ऊंचाहार की जनता अपने मूलभूत सुविधाओं से वंचित है मेरा हमेशा प्रयास है कि जन समस्याओं को मजबूती के साथ उठाया जाए और निजाद दिलाया जाए।
श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता इस बार विधानसभा के चुनाव में बदलाव करने जा रही है मुझे जिस तरह प्यार और आशीर्वाद क्षेत्र वासियों का मिल रहा है इससे स्पष्ट है कि जनता हम लोगों का साथ 2027 में देगी। इसके बाद श्री सिंह ने कमोली निवासी बेटा लाल मौर्य के पुत्र शैलेंद्र (22) की ट्रेन दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु की सूचना पाकर पीड़ित परियों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्ति और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद श्री सिंह ने पूरे राठौर पुरवा में आयोजित भंडारे में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर प्रमुख रूप से जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, रामदत्त पांडे, मोहम्मद शानू, राजू सिंह, ज्ञान सिंह मुन्ना सिंह, कप्तान सिंह, अनूप सिंह, विपिन सिंह, राजा यादव, विक्रम सिंह, गोलू अग्रहरि, पंकज मौर्या, नागेंद्र मौर्य, दिनेश सिंह, राम बहादुर यादव, सतीश सिंह, पंकज पटेल, राज नारायण अवस्थी, सज्जन यादव, बबलू यादव, अनिल सरोज रितेश सिंह, रत्नेश कुमार सरोज, भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार पटेल, रज्जन मौर्य, रमेश कुमार गौतम, राधे श्याम गौतम उपस्थित थे।