Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » लेख/विचार » AI द्वारा खोज रहे भूत, भविष्य और आज के वर्तमान के लोग

AI द्वारा खोज रहे भूत, भविष्य और आज के वर्तमान के लोग

आज 80 के दशक को खोज रहा युवा, Gen Z

अतीत में लौटना चाह रहा है, क्योंकि वह भीड़ से दूर आत्मिक प्रेम, शांति और मानवीय संवेदनाओं को महसूस करना चाहता है। कई लोग, जो 80 के दशक में पैदा हुए, वे भी अपने आप को उसी दशक में लौटा रहे हैं। हैरत की बात है कि लोग वर्तमान में नहीं, बल्कि अतीत में खुद को खोज रहे हैं। यह बात आज सिर्फ भविष्य में भूतकाल को खोजने तक ही सीमित नहीं है। जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है, वैसे-वैसे दिमागी विस्तार के साथ बहुत कुछ संभव है। आज हो न हो, कल बहुत कुछ होगा। जैसे फेसबुक का ही फीचर था, आपके फोटो को कई सारे कैप्शन में परिवर्तित करने का। वह डेवलप होकर आज AI बन चुका है। आज AI आपको बहुत सारे फीचर दे रहा है।

हम और आप सभी जानते हैं कि मोबाइल के ज्यादा उपयोग या वीडियो और फोटो के ज्यादा आदान-प्रदान से कार्बन उत्सर्जन होता है। अब लगभग पूरी दुनिया में हर पल, हर मिनट मोबाइल की उपयोगिता बढ़ती जा रही है। AI के आ जाने से लगातार कंटेंट में वृद्धि हुई है। हमारा जो भी डेटा होता है, उसे गूगल क्लाउड पर कहीं न कहीं सुरक्षित रखा जाता है। परंतु इसके अतिरिक्त, यह सब संभालने के लिए जो बड़े स्तर पर कार्य चल रहा है, वह सब एक औद्योगीकरण का हिस्सा है, जहां बड़े-बड़े कंप्यूटर सर्वरों को ठंडा रखने के लिए कई हजार लीटर पानी की जरूरत होती है। क्योंकि लगातार इंटरनेट के उपयोग से ये सर्वर गर्म हो जाते हैं और इन्हें ठंडा रखने के लिए हमें वातानुकूलित जगह बनानी पड़ती है। स्वच्छ पानी की आवश्यकता होती है और आप समझ सकते हैं कि इस प्रक्रिया से गुजरने के बाद वह दूषित जल भी हमारे बीच ही रहने वाला है।

AI का उपयोग हमें कम से कम करना चाहिए। खाने के लिए यह अच्छा है, परंतु शायद ही ऐसा हो, क्योंकि आने वाले आधुनिक दौर में वर्तमान से भी ज्यादा लोग इसी पर निर्भरता दिखा रहे हैं, काम सीख रहे हैं और आगे भी करने वाले हैं। हमारा भविष्य हमारे हाथों में है। हम आधुनिक तो हो रहे हैं, परंतु प्रकृति की ओर उतना प्रतिशत ध्यान नहीं दे रहे हैं, जितना हमें देना चाहिए। हमें आधुनिक दौर में काम करने के लिए AI सहायक सिद्ध हो सकता है, परंतु उस पर निर्भर रहना भी गलत है। हमें अपनी एडिटिंग, कोडिंग इत्यादि के काम सीखने ही चाहिए। ताकि भविष्य में जो रोबोटिक कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर और AI से बनाई गई अन्य तकनीकें सामने आएं, उन्हें समझने में आसानी हो।

धन्यवाद, AI।

✍️ आशी प्रतिभा, मध्य प्रदेश