Tuesday, November 3, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हाथरस सदर के नवागत एसडीएम ने संभाला कार्यभार

हाथरस सदर के नवागत एसडीएम ने संभाला कार्यभार

हाथरस। हाथरस सदर तहसील के नवागत उपजिलाधिकारी शुभेंदु गोपाल ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि तहसील में आने वाले फरियादियों की बात गंभीरता से सुनी जाएगी और उनकी समस्याओं का नियमानुसार समयबद्ध समाधान कराने का प्रयास रहेगा।नवागत एसडीएम ने अपनी प्राथमिकताओं में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण में तेजी लाने, सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और आमजन को प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्रमुखता दी है। उनका जोर रहेगा कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।गौरतलब है कि हाथरस सदर के पूर्व एसडीएम राज बहादुर सिंह का स्थानांतरण बुलंदशहर में एडीएम (न्यायिक) के पद पर हुआ है। उनके स्थान पर शुभेंदु गोपाल को हाथरस सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर स्थानीय अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
क्षेत्रीय लोगों को उम्मीद है कि उनके प्रयासों से तहसील प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा जनसमस्याओं के समाधान को नई गति मिलेगी।