Thursday, November 5, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनपद में खाद की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई-डीएम

जनपद में खाद की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई-डीएम

फिरोजाबाद। किसानों को समय पर और निर्धारित दरों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (एम-पैक्स) नारखी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लिया और समिति परिसर में मौजूद किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं।
जिलाधिकारी संतोष कुमार को निरीक्षण के दौरान बताया कि वर्तमान में खाद के वितरण और निर्धारित दरों को लेकर कोई समस्या नहीं है। मांग के अनुरूप डीएपी और यूरिया की आपूर्ति की जा रही है।
इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में खाद की कोई कमी नहीं है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित मानकों के अनुसार संतुलित मात्रा में ही उर्वरकों का प्रयोग करें। खाद की कालाबाजारी रोकने और किसानों को आसानी से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान समिति में अवस्थापना सुविधाओं से जुड़ी कमियों को भी दर्ज किया गया है। इनके निस्तारण के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को वैकल्पिक उर्वरकों और उनके उचित प्रयोग के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। जिला प्रशासन का संकल्प है कि किसी भी किसान को खाद, बीज अथवा कृषि से संबंधित सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। खाद की कालाबाजारी और वितरण में अनियमितता करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है।