हाथरस। कार्तिक कृष्ण अमावस्या पर सोमवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2553वें निर्वाण संवत के अवसर पर नगर के विभिन्न जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव और उत्साह के साथ निर्वाण लाडू अर्पित किया। इस दौरान महिला-पुरुष श्रावक-श्राविकाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए भगवान महावीर की आराधना की। रतन जैन और ममता जैन के भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।नगर के नयाबांस अतिशय क्षेत्र स्थित 1008 श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में तीनों वेदियों पर निर्वाण लाडू चढ़ाने के लिए बोली लगाई गई। प्रथम वेदी की बोली धन्य कुमार जैन सोगानी, राहुल जैन, मंजू जैन और समता जैन सोगानी ने ली। दूसरी वेदी की बोली राजेश जैन और अंकुर जैन ने तथा तीसरी वेदी की बोली तुषार जैन ने ली। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से नृत्य करते हुए निर्वाण लाडू अर्पित किए।इससे पहले हलवाई खाना स्थित नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, श्री पार्श्वनाथ भगवान बड़ा मंदिर, बजरिया स्थित चौत्यालय, हनुमान गली और नयागंज स्थित 1008 श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भी निर्वाण लाडू चढ़ाए गए। कार्यक्रम का समापन नयाबांस स्थित अतिशय क्षेत्र जैन मंदिर में हुआ।बाल पंडित विशाल जैन वेद ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस से जैन नववर्ष का शुभारंभ होता है। दीपों का प्रकाश अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाने का प्रतीक है। इस वर्ष जैन समाज वीर निर्वाण संवत 2553 मना रहा है। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में निर्वाण लाडू के साथ दीप अर्पित कर भगवान महावीर का स्मरण किया।
इस अवसर पर जैन नवयुवक सभा एवं नयाबांस मंदिर अध्यक्ष उमाशंकर जैन, श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़े मंदिर प्रबंधक राकेश जैन, नयागंज मंदिर प्रबंधक अनिल जैन गुड्डू, धन्य कुमार जैन सोगानी, कमलेश जैन, अतुल जैन बड़जात्या, मुकेश जैन, अमित जैन, पंकज जैन, जितेंद्र जैन वैद, मनीष जैन रंग, संजीव जैन भूरा, सुभाष चंद जैन, राहुल जैन, तुषार जैन, हिमांशु जैन, जिनेंद्र जैन, गगन जैन, पवन जैन, निखिल जैन, नितिन जैन, तन्नू जैन, धीरज जैन, राजकुमार जैन लोहिया, विजय जैन लोहिया, मयंक जैन, अरुण जैन, संजीव जैन लुहाड़िया, डॉ. विनोद जैन, विवेक जैन, श्वेतांक जैन, अभिषेक जैन, रवि जैन, सौरभ जैन, मनोज जैन, पुलकित जैन, जीतू जैन सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
Home » मुख्य समाचार » जैन मंदिरों में भक्तिभाव से चढ़ाया निर्वाण लाडू, नृत्य और भजनों से महावीर स्वामी की आराधना
Jansaamna