हाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की शिकायतें सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी प्रत्येक कार्यदिवस में अपने कार्यालयों में स्वयं जनसुनवाई करें और संभव हो तो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर उनका शीघ्र समाधान कराया जाए।भूमि संबंधी विवादों पर विशेष जोर देते हुए डीएम ने कहा कि ऐसे मामलों में उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी आवश्यकता पड़ने पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। इससे विवादों का स्थायी समाधान हो सकेगा और लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
Home » मुख्य समाचार » जनता की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता : डीएम
Jansaamna