Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चुनाव की तैयारियों में जुटें भाजपाई

चुनाव की तैयारियों में जुटें भाजपाई

टूंडला, जन सामना ब्यूरो। शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। नगर अध्यक्ष सतेन्द्र गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब समय नहीं रहा है। कभी भी चुनाव की घोषणा हो सकती है। ऐसे में सभी पार्टी पदाधिकारी अभी से तैयारियों में जी जान से जुट जाएं। नवंबर से जनवरी तक के कार्यक्रम पार्टी हाईकमान द्वारा तय कर दिए गए हैं। ऐसे में हम सभी को उन कार्यक्रमों के तहत कार्य करना है। बैठक में दीपक चौधरी, वृंदावन लाल गुप्ता, जितेन्द्र शर्मा, रूपेश शुक्ला, आजाद जैन, सोम शर्मा, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।