Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दंपत्ति पुरस्कार योजना का लाभ उठाये

दंपत्ति पुरस्कार योजना का लाभ उठाये

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद, जन सामना ब्यूरो। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया है कि शासन द्वारा विधवा महिला से विवाह करने पर दंपत्ति पुरस्कार योजना के अंतर्गत 11000 रू0 का अनुदान स्वीकृत किया जा रहा है। जनपद में ऐसे पात्र लाभार्थियों जो इस योजना से लाभान्वित होना चाहते हैं वह जिला प्रोवेशन कार्यालय विकास भवन सिविल लाइन डबरई कमरा नंबर 124 में आवेदन पत्र प्राप्त कर निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।