Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मण्डलायुक्त ने विकास भवन के गांधी सभागार कक्ष के सौंदरीकरण होने पर किया लोकार्पण

मण्डलायुक्त ने विकास भवन के गांधी सभागार कक्ष के सौंदरीकरण होने पर किया लोकार्पण

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। मण्डलायुक्त डा0 सुधीर महादेव बोबडे़ ने विकास भवन के आडोटोरियम हाल के सौन्दरीकृत कर गांधी सभागार कक्ष का लोकार्पण व फीताकाटकर शुभारंभ किया। मण्डलायुक्त ने बने मीटिंग हाल का जायजा लिया तथा सुन्दर मीटिंग हाल बनाये जाने पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की प्रसन्नसा भी की।
मण्डलायुक्त ने कहा कि इसी तरह जनपद में रहकर विकास कार्यो व निर्माण कार्यो को पूरी लगन के साथ कराये तथा किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही हो तो उसे अवगत कराया जाये। उन्होंने कहा कि जनपद में शासन के मंशा के अनुरूप जो योजनायें चल रही है उसे लाभार्थी तक हर हाल में पहुंचायें तथा उन्हें लाभान्वित भी करें। इस मौके पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, डीडीओ प्रद्युम कुमार यादव, उप जिलाधिकारी अकबरपुर आनन्द कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय, पीडी, सभी खण्ड विकास अधिकारी, डीआईओएस, पीओ डूडा आदि अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।