कानपुर, स्वप्निल तिवारी। कराची खाना स्थित राजस्थान भवन में श्री माहेश्वरी महिला मण्डल के तत्वावधान में मंगलवार को रूनक झुनक गणगौर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बहनों ने गणगौर गीत सुना कर सबकों झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद ईश्वर गौरा गीत गायन व गणगौर सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस मौके पर प्रमुख रूप से मन्जू बांगड़, अन्जू जाजू, करूणा अटल, शालिनी करनानी, सीमा झंवर, नीलम, सुमन डागा, शालिनी तोषनीवाल, आरती, ऋचा, कविता, तुशिता, कुशुम मौजूद रहीं।
Jansaamna