प्रभारी मंत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय प्रदेश में प्रथम स्थान पर होने पर दी बधाई
कानपुर देहात। राज्यमंत्री, नगर विकास शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग उत्तर प्रदेश/जनपद प्रभारी मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनपद में विकास कार्यो व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला, एमएलसी अरूण पाठक आदि जनप्रतिनिधिगण व जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, सीएमओ डा0 राजेश कटियार, सदर एसडीएम आनन्द कुमार सिंह आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए सीएमओ को निर्देशित किया कि कोरोना महामारी के चलते जनपद में संचालित कोविड एल-1 व एल-2 हाॅस्पिटल सही प्रकार से संचालित किये जाये। अस्पतालों में कोविड मरीजों का अच्छे से ध्यान रख कर इलाज किया जाये तथा उन्हें समय से भोजन, नाश्ता, पानी, दवा आदि उपलब्ध करायी जाये तथा किसी भी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए।
Read More »