<प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर में वर्तमान समय में पढ़ रहे हैं 511 बच्चे
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता ।बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से संचालित आदर्श विद्यालयों में से एक प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर भी है। जिसमें शनिवार को पांचवीं क्लॉस के बच्चों का रिजल्ट वितरण किया गया। यहां पर पांचवीं में पढ़ने वाले 92 बच्चों के परीक्षाफल का वितरण बीईओ मुख्यालय वीरेंद्र कनौजिया ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीईओ वीरेंद्र कनौजिया ने कहा कि बच्चों को छोटे से ही दीक्षांत समारोह जैसी फिलिंग कराते हुए रिजल्ट का वितरण कराना अपने आप में अलग है। उन्होंने कहा कि यहां के स्टॉफ की तरफ हमेशा ही कुछ अलग करने का हनुर ही हरदासपुर को अलग बनाता है। यही वजह है कि आज हरदासपुर सिर्फ जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश के सर्वोच्च स्कूलों में से एक है।
Read More »
Jansaamna
इश्क की आँधी बहा ले जाती है जिनको कच्ची उम्र के पड़ाव पर, वह लड़कियां कहीं की नहीं रहती। छूट जाती है पढ़ाई और इश्क की आराधना करते कई बार हार जाती है अपनी ज़िंदगी।
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। आज चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंदिरों से लेकर गंगा तटों तक आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे और हर हर गंगे के जयकारों के साथ पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई। गोकना घाट, गोला, बादशाह पुर, पूरे तीर, डलमऊ गंगा घाट पर हजारों लोगों ने स्नान दान कर कल्याण की कामना की। तत्पश्चात में भक्तों ने देवी मंदिरों में दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर गोकना घाट पर मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण समिति की ओर से गंगा महाआरती, गंगा पूजन व दीपदान किया गया और गहरे जल में ना स्नान करने,मां गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने की अपील की गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समिति के महासचिव पं. जितेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि चैत्र नवरात्र से हिंदू नववर्ष का प्रारंभ होता है।
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में शुक्रवार को एक वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या अज्ञात बदमाशो ने कर दी। साथ बीच बचाव में आई नौकरानी को भी घायल किया है। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी समेत फील्ड यूनिट की टीम और कई थानो का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। शुक्रवार को थाना उत्तर के मौहल्ला आर्य नगर गली नं. नौ में कमला देवी अग्रवाल (74) अपने पुत्र लोकेश झिंदल के साथ निवास करती है। लोकेश व्यापारी के सिलसिले में 15 दिन पूर्व गुवाहटी गया था। कमला देवी नौकरानी रेनू के साथ घर पर अकेली थी। लोकेश की पत्नी और पुत्र फिल्म देखने के लिए गए थे। शाम करीब चार बजे बाइक सवार दो बदमाश लोकेश के घर पहुंचे। घंटी बजाकर दरवाजा खुलवाया और घर में घुस गए।
फिरोजाबाद। नवरात्रि पर्व पर लगने वाले मेले को लेकर महापौर नूतन राठौर ने निगम अधिकारियों संग रामलीला एवं कैला देवी मंदिर प्रांगण का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को सभी व्यवस्थाऐं दुरूस्त करने के सख्त निर्देश दिए।मेयर नूतन राठौर ने बताया कि नवरात्रि पर्व पर राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर प्रांगण में मेले का आयोजन किया जाता है। दो अप्रैल से नवसंवतर के साथ ही नवरात्रि प्रारम्भ हो रहे है। माता के दर्शनों के लिए सुबह से ही कैला देवी के दर्शनों का भीड़ उमड़ेगी। वहीं 9, 10 व 11 अप्रैल को अष्टमी, नवमी एवं दशमी है। इस दिन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से दण्डौती परिक्रमा करते हुए महिलाऐं, बच्चे एवं नौजवान माता के मंदिर तक पहुंचते है।