अपराध करने व अपराध को संरक्षण देने वालों के खिलाफ अभियान जारी- एसपी
हमीरपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मुस्करा प्रभारी निरीक्षक उमापति मिश्रा एवं मौदहा थाना प्रभारी ऋषि कुमार आदि के विशेष प्रयास से मुखबिर की सूचना पर 06 अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 16 अदद मोटरसाइकिल, 01 रिक्शा, 05 तमंचा एवं 06 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्ष कमलेश दीक्षित ने आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस द्वारा बरामद की गई 16 बाइकों, रिक्शा, तमंचा व कारतूस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मुस्करा व मौदहा पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। एसपी ने बताया कि मुस्करा पुलिस द्वारा हमीरपुर रोड नवोदय विद्यालय मुस्करा के पास से 04 अभियुक्तों राम भजन पुत्र सुखराम कुशवाहा उम्र 23 वर्ष, लखन लाल पुत्र सुखराम कुशवाहा उम्र 21 वर्ष निवासी मु0 निवादा भीतर थाना बिवांर, विशाल राजपूत पुत्र रामनरेश उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पहाड़ी भिटारी थाना मुस्करा, निखिल राजपूत पुत्र महिपाल सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गहरौली थाना मुस्करा को 07 अदद चोरी की मोटरसाइकिल एवं 04 तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया
Read More »
Jansaamna
लखनऊ। अपनी उपलब्धियों की लंबी फ़ेहरिस्त में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि. (यूपीएमआरसी) ने एक और नई उपलब्धि जोड़ ली है। यूपीएमआरसी की लखनऊ मेट्रो परियोजना के चौधरी चरण सिंह (सीसीएस) एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन ने सबसे तेज़ी के साथ निर्मित होने वाले मेट्रो स्टेशन के तौर पर लिम्का बुक ऑफ़ रेकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 19 महीने और 10 दिन में तैयार हुए इस भूमिगत मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य 13 जुलाई, 2017 को शुरू हुआ था और यूपीएमआरसी (पूर्व में लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि.) ने 22 फ़रवरी, 2019 को इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया था। सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन, लखनऊ मेट्रो परियोजना के 22.878 किमी. लंबे उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर के 4 भूमिगत मेट्रो स्टेशनों में से एक है। यह मेट्रो स्टेशन, यात्रियों को लखनऊ के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी की सहूलियत मुहैया कराता है।
इटावा। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा के चुनाव है जिसको लेकर बीजेपी चुनाव जीतना चाहती है जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैयारियां भी कर रहे हैं। वही इटावा में लंबे समय से बीजेपी के द्वारा जिला अध्यक्ष का पद संभाले अजय धाकरे को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा हटाकर संजीव राजपूत को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसके बाद संजीव राजपूत कार्यकर्ताओं के साथ महारानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर पहुंचे जहां पर उन्होंने माल्यार्पण अर्पित की। जिसके बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा जो जिम्मेदारी हम को दी गई हो जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाएंगे और हमारी पार्टी का नारा है सबका साथ सबका विकास और पक्का विश्वास इसको भी हम कायम रखेंगे।
लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विकासदीप बिल्डिंग प्रांगण स्थित मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्ति न्यायमूर्ति राघवेन्द्र कुमार व क्षेत्रीय पार्शद सुषील कुमार तिवारी पम्मी और क्लब के संरक्षक मुरलीधर आहूजा, अध्यक्ष एस एम पारी व क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने झंडा फहरा कर एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की षुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कुछ वरिश्ठ पत्रकारों, छायाकारों/कैमरामैनों को सम्मानित किया गया साथ ही क्षेत्र के नगर निगम सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर बृजेष बाल्मिकी को भी कोरोना योद्धा सम्मान दिया गया।
जन सामना,अर्पण कश्यप।
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।
नगदी, सट्टा पर्ची, फर्जी आधार कार्ड के अलावा अन्य सामान किया बरामद