Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर बदला जिला अध्यक्ष

भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर बदला जिला अध्यक्ष

इटावा। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा के चुनाव है जिसको लेकर बीजेपी चुनाव जीतना चाहती है जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैयारियां भी कर रहे हैं। वही इटावा में लंबे समय से बीजेपी के द्वारा जिला अध्यक्ष का पद संभाले अजय धाकरे को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा हटाकर संजीव राजपूत को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसके बाद संजीव राजपूत कार्यकर्ताओं के साथ महारानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर पहुंचे जहां पर उन्होंने माल्यार्पण अर्पित की। जिसके बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा जो जिम्मेदारी हम को दी गई हो जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाएंगे और हमारी पार्टी का नारा है सबका साथ सबका विकास और पक्का विश्वास इसको भी हम कायम रखेंगे।