कानपुर नगर। प्रदेश में भू-माफियाओं, दबंगों द्वारा सरकारी, ग्राम पंचायत व निजी सम्पत्तियों, जमीनों पर अवैध ढंग से कब्जा कर उस भूमि पर व्यावसायिक, आवासीय भवनों का निर्माण कर हड़पने की चल रही अराजकता पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगाम लगाई है। बड़े-बड़े भूमाफियाओं, दबंगों, गुण्डों द्वारा किये गये अवैध कब्जों को न केवल मुक्त कराया बल्कि ऐसे लोगों के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भी भिजवाया है। मुख्यमंत्री जी के प्रदेश की बागडोर संभालते ही शासन-प्रशासन में तमाम शिकायतें अवैध कब्जों की आने लगी जिसमें गरीबों व कमजोर लोगों की जमीनें, ग्राम पंचायतों की सार्वजनिक सम्पत्तियों, नगरीय क्षेत्रों की भूमि, सीलिंग की भूमि, वन विभाग एवं सिंचाई विभाग की जमीनों सहित अन्य तरह की खाली जमीनों पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर बड़ा लाभ कमाया जा रहा था। मुख्यमंत्री जी ने ऐसे भू-माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने एवं अनाधिकृत कब्जे/अतिक्रमण को हटवाकर सम्बंधित मालिक को भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, जिसका अनुपालन करते हुए राजस्व विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर कार्यवाही अमल में लाना शुरू कर दिया गया।
Read More »