कानपुर, अर्पण कश्यप। देशभर में नागरिकता संशोधन कानून सी.ए.ए. को लेकर कुछ दिन पूर्व हुए बवाल के बाद अब केंद्र और प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार ने अपने केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्रियों को जनता के बीच में जाकर सी.ए.ए. कानून के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते आज कानपुर में इस अभियान को गति देने के लिए चिकित्सा एवं शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना कानपुर के जरौली क्षेत्र पहुंचे। जहाँ उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया से उनके घर पर मुलाकात की उन्होने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि विपक्षी दल कांग्रेस, सपा और बसपा लगातार लोगों में सी.ए.ए. कानून को लेकर तमाम तरह के भ्रम फैला रही है जिसके चलते आए दिन कहीं ना कहीं लोग सड़कों पर निकलकर इस बिल का पुरूजोर विरोध कर रहे हैं। जिसको देखते हुए आज वह कानपुर के विजय नगर में एक जनसभा करने वाले हैं। जिसमें वह लोगों को इस कानून के सभी नियम और कानूनों से अवगत कराएंगे। उन्होंने बताया कि सीएए कानून भारत के रहने वाले किसी भी नागरिक के ऊपर लागू नहीं होता है। बल्कि इस कानून से पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आने वाले अल्पसंख्यक शरणार्थियों के लिए लाया गया है। उन्होने साफ तौर पर कहा कि किसी को भी इस कानून से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि वह और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता आम जनता के घर घर तक जाकर इस बिल के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने का काम करेंगे।
विपक्षी दल कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा की गई टिप्पणी के बारे
Read More »