कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2020 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा दिनांक 23 दिसम्बर 2019 को सभी मतदेय स्थलों पर किया जा चुका है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम दिनांक 23 दिसम्बर 2019 से 22 जनवरी 2020 तक किया जाना है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उक्त के साथ साथ मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केन्द्रों/मतदेय स्थलों पर दिनांक 29 दिसम्बर 2019 दिनांक 5 जनवरी 2020 और 12 जनवरी 2020 दिन रविवार को विशेष अभियान निर्धारित है।
साक्ष्य प्रस्तुत करें 20 जनवरी तक
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला कारागार, कानपुर देहात में निरूद्ध सिद्धदोष बन्दी गोपाली उर्फ राजू, उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम इन्द्रनगर थाना उरई, जनपद जालौन की दिनांक 8 दिसम्बर 2019 की प्रातः समय 7ः30 बजे एलएलआर चिकित्सालय कानपुर नगर में भर्ती रहने के दौरान हुई मृत्यु की मजिस्ट्रीरियल जांच जिलाधिकारी द्वारा उप जिला मजिस्ट्रट अकबरपुर कानपुर देहात को दी गयी है।
उक्त के तहत उप जिला मजिस्ट्रेट/जांच अधिकारी अकबरपुर द्वारा अपील की गयी है कि उक्त प्रकरण में यदि कोई व्यक्ति अपना बयान/साक्ष्य देना चाहता है तो दिनांक 30 दिसम्बर 2019 से 20 जनवरी 2020 तक कार्यालय समय में आकर कार्यालय उप जिला मजिस्ट्रेट, अकबरपुर कानपुर देहात के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है। यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार का अभिलेखीय अथवा अन्य साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहे तो वह भी प्रस्तुत कर सकता है।
अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष 30 को जनपद में करेंगे जनसुनवाई
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार/सांसद डा0 रामशंकर कठेरिया जनपद कानपुर देहात में दिनांक 30 दिसम्बर 2019 को अपरान्ह 12 बजे राजपुर सिकन्दरा व 2 बजे डेरापुर पहुंचकर जन सुनवाई करेंगे। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी आदि संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी प्रोटोकाल द्वारा दी गयी है।
Read More »निर्वाचन में लगे वाहनों के भुगतान हेतु जमा करें लागबुक
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 में जनपद कानपुर देहात में निर्वाचन कार्य हेतु उपयुक्त किये गये समस्त वाहनों के स्वामियों को पुनः जानकारी देते हुए बताया कि जिन वाहन स्वामियों ने अभी तक किराये भाडे के भुगतान हेतु लागबुक तथा बैंक खाता की पासबुक की फोटो कापी जमा नही की है वह वाहन की लागबुक तथा बैंक खाता की पासबुक की फोटोकापी भारी वाहनों के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कानपुर देहात के कार्यालय में तथा हल्के वाहनों के लिए जिला पूर्ति अधिकारी कानपुर देहात के कार्यालय में दिनांक 4 जनवरी 2020 तक अनिवार्य रूप से जमा करा दे। जिससे वाहनों के किराये भाडे की धनराशि बैंकखातों के माध्यम से भुगतान किया जा सके।
Read More »कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों में अवकाश 30 व 31 को रहेगा: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। अत्यधिक ठण्ड, शीतलहरी के दृष्टिगत जनपद कानपुर देहात के कक्षा-1 से कक्षा 12 तक के समस्त राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त समस्त बोर्डो के विद्यालय दिनांक 30 व 31 दिसम्बर 2019 को भी अवकाश रहेगा।
उपरोक्त आदेश जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक व विद्यालयों के प्रबन्धकों, प्रधानाचार्यो आदि को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का कडाई से पालन किया जाये।
कड़कड़ाती ठण्ड में चाय बिस्कुट का वितरण
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। रविवार सुबह से क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके दार ठण्ड में आम आदमी को राहत पहुंचाने के लिए आज सुबह से चाय व बिस्कुट का वितरण ऑल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम कमेटी द्वारा किया गया। प्राप्त विवरण के अनुसार ऑल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम कमेटी द्वारा रविवार सुबह नगर पालिका कार्यालय के सामने शिविर लगाकर चाय बिस्किट का वितरण किया गया। इंसानियत फोरम कमेटी ने क्षेत्र में पड़ रही कड़ाकेदार सर्दी से आम आदमियों को राहत पहुंचाने के लिए कैंप लगाकर गरमा गरम चाय और बिस्कुट बांटे। वहां से गुजर रहे राहगीरों, फुटपाथियों, ठेला, फेरी व आस-पास के निवासियों ने स्टाल पर पहुंचकर गरमा गरम चाय व बिस्कुट ग्रहण किया, इस मौके पर कमेटी सदर मोहम्मद नाजिम नदवी, नूर आलम, मोहम्मद हुजैफा, जकी अहमद, फरीद अहमद, राम स्वरूप सिंह, देवेंद्र कुमार, डॉ आदित्य सचान, मकसूद भाई, सरफराज अहमद आदि लोग सर्दी से ठिठुर रहे आम आदमी की सेवा करते रहे।टेंपो एवं बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर, एक की मौत दो लोग घायल
शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। शिवली कल्याणपुर मार्ग पर शेखूपुर गांव मोड़ के पास विक्रम टेंपो एवं बाइक के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई बाइक से टक्कर होने के बाद टेंपो सड़क किनारे स्थित गहरी खाई में पलट गई। टेंपो पलट जाने से उस पर सवार एक यात्री की उसके नीचे दबकर मौत हो गई, बाइक चालक की भी मौत हो गई है बाइक पर सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। शिवली कोतवाली क्षेत्र के इंद्रानगर गांव निवासी रामकिशोर यादव ने बताया कि उसके बड़े भाई हरिहरनाथ यादव के 6 वर्षीय पुत्र सचिन उर्फ आनंद की मौत के बाद बीते शनिवार को त्रेता का कार्यक्रम था उसी में शामिल होने के लिए उसके ससुर गौरी शंकर यादव पुत्र झगरू यादव निवासी ग्राम सीवन राय का टोला थाना बैरिया बलिया उसके गांव इंदिरा नगर आए थे।
देश में अमनों मुहब्बत के लिए नमाजियों ने की दुआ
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। स्थानीय जामा मस्जिद में देश में अमनों चैन कायम रखने के लिए आज नमाजियों ने बाद नमाज दुआ कर अमन चैन की प्रार्थना की। प्राप्त जानकारी के अनुसार देश में विभिन्न मसलों को लेकर जारी उथल-पुथल से निजात के लिए घाटमपुर की जामा मस्जिद में फातेहा का एहतेमाम किया गया। जिसमें मौलाना सरताज रजा कादरी, काजी ए शहर घाटमपुर ने मुल्क में अमन व शांति के लिए दुआ की इस मौके पर हजरत कारी, लईक अहमद, अशरफी मौलाना मोहम्मद अहमद इमाम मस्जिद अरब शाह, हाफिज शमीम, हाफिज गुल मोहम्मद, मौलवी असलम साहब, हाफिज इस्लामुद्दीन बरकाती व अन्य तमाम नमाजी मौजूद रहे।
मण्डलायुक्त ने स्मार्ट सिटी एवं माघ मेले के कार्यो की समीक्षा की
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। मण्डलायुक्त प्रयागराज डाॅ0 आशीष कुमार गोयल ने त्रिवेणी सभागार में प्रयागराज स्मार्ट सिटी के व्यापारिक एवं कार्यकारी संस्था की द्वितीय वार्षिक रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत विभिन्न योजनाओं की जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों से प्राप्त की, जिसमें उन्हें सम्बन्धित अधिकारियों ने बताया कि योजना की कार्यकारी रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी गयी है, जिसपर रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। मण्डलायुक्त ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत होने वाले कार्यों की रिपोर्ट की जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं की आंतरिक सम्परीक्षा भी करायी जाये। समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनने वाले लक्ष्मी टाॅकीज जंक्शन से मजार टी जंक्शन तथा महाराणाप्रताप जंक्शन से मनमोहन पार्क एवं अन्य सड़कों का कार्य लगभग पूरा हो रहा है।
Jansaamna