बिजली समस्याओं को लेकर विद्युत उपकेन्द्र का करेगी घेराव
टूंडला, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रीय लोकदल भाजपा सरकार के विरोध में विद्युत उपकेन्द्र का घेराव कर प्रदर्शन करेगा। जनता के सामने सरकार की पोल खोली जाएगी। शनिवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
स्टेशन रोड पर हुई बैठक में रालोद जिलाध्यक्ष मास्टर देशराज सिंह ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अघोषित विद्युत कटौती से आम आदमी परेशान है। जर्जर विद्युत तारों से हादसे हो रहे हैं। बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि होने से आम आदमी परेशान है। युवा रालोद जिलाध्यक्ष अमर सिंह पचेरे ने कहा कि सरकार के विरोध में रालोद पोल खोल धावा बोल अभियान चला रही है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चैधरी के निर्देशन में सभी जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। अघोषित विद्युत कटौती और अन्य विद्युत समस्याओं को लेकर रालोद 13 अगस्त को बिजलीघरों का घेराव कर प्रदर्शन करेगी।
Read More »
Jansaamna
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। 15 अगस्त को जनपद कानपुर नगर में किये जाने वाले 15 लाख 73 हजार 250 वृक्षारोपण 20 विभागों द्वारा लगाया जायेगा जिसमें नोडल वन विभाग द्वारा 8 लाख 27 हजार 629 सबसे बड़ा लक्ष्य वन विभाग का ही है। पूरे उत्तर प्रदेश में 9 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य मुख्यमंत्री जी ने दिया है। जिसकी मॉनिटरिंग उनके द्वारा स्वयं की जायेगी। समस्त विभाग 15 अगस्त शाम 5रू00 बजे तक दिये गए लक्ष्यों को प्रत्येक दशा में प्राप्त कर लें। आंकड़े बाजी नही चलेगी, किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, कराये जाने वाले वृक्षारोपण की क्रॉस चेकिंग कराई जाएगी यदि मौके पर एक भी वृक्षारोपण की सूचना गलत पाई गयी तो संबंधित विभाग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उक्त कराए जाने वाले वृक्षारोपण की सूचना इलेक्शन की तर्ज पर प्रत्येक एक एक घंटे की प्रगति रिपोर्ट सम्बन्धित नोडल वन विभाग को फोटोग्राफ के साथ उपलब्ध कराये जो वेबसाइट पर तत्काल अपलोड की जाएगी।
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। दिल्ली से पधारी सुप्रसिद्व कवयित्री रजनी रामदेव के सम्मान में एक त्वरित गोष्ठी का आयोजन माध्यम साहित्यिक संस्था कानपुर मण्डल द्वारा संस्था की अध्यक्षा मधु श्रीवास्तव मधुलिका एवं संस्था के सचिव धीरेन्द्र कुमार के संयोजन में निज निवास पर किया गया। आयोजन का शुभारम्भ शीतल बाजपेयी की सरस्वती वंदना से हुआ। अध्यक्षता अंतरराष्टीय ख्याति प्राप्त डाॅ0 कमलेश द्विवेदी जी ने की। विशिष्ट अतिथि आर एस चंदेल व डाॅ. राजीव मिश्रा रहे। गोष्ठी का संचालन ज्योत्सना चक्रवर्ती ने किया। डाॅ0 कमलेश द्विवेदी ने गजल व्यंग्य एवं मुक्तक सुनाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया वहीं आर एस चंदेल ने ऊधव एवं कष्ण जी पर सुंदर रचना सुनाई। मधु श्रीवास्तव ने गीत एवं गजल सुनाई। शीतल वाजपेयी ने सावन का सुंदर गीत सुनाया। कमलेश शुक्ला ने गीत और गजल की खूबसूरत शमां बांधी। जयोत्सना चक्रवर्ती ने सुंदर गीत एवं गजल सुनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। विशेष मेहमान रजनी रामदेव ने कुण्डलिया एवं सुंदर गीत सुनाकर सभी का मन मोह लिया। नितिन श्रीवास्तव ने छोटे छोटे सारगर्भित शेर सुनाकर खूब तालियाँं बटोरी। आर सी गुप्ता ने अपनी कविता में व्यंग्य का पुट देते हुए रोजमर्रा में रूबरू होने वाली स्थितियों से अवगत कराया। डाॅ0 राजीव मिश्रा ने अपने श्रंगार गीतों से सभी को पुराने और कुछ नवयुवकों को इश्क के नजारों से अवगत कराया। गजलकार हमीद कानपुरी ने अपनी सुंदर गजलें सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। श्री हरिवाणी जी ने बहुत ही उत्कृष्ट रचना जो कि किन्नरों पर आधारित थी सुनाकर तालियाँं बटोरी। संतोषी दीक्षित ने सावन माह में शंकर जी को याद किया और बेटियों के बारे में कविता सुनाकर वाहवाही लूटी।