कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। जगदीशपुर गांव में भैंस की सानी लगा रही युवती से गांव के लफंगे ने छेड़छाड़ की जान बचाकर भागी युवती के पीछे-पीछे घर में घुसे युवक ने उसे पकड़कर अश्लील हरकतें कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त विवरण के अनुसार पतारा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया कि आज मैं अपनी पत्नी के साथ खेत में मेड रखने गया था घर में पुत्री अकेली थी अपराहन करीब 4:00 बजे मेरी पुत्री दरवाजे पर बन्धी भैंस को चारा लगा रही थी। तभी गांव का जग्गा पुत्र राम कीर्तन पुत्री के साथ गंदी हरकतें करने लगा पुत्री अपने बचाव में घर में घुसी तो जग्गा भी दरवाजे में धक्का मारकर घुस आया और उसे पकड़कर उस से अश्लील हरकतें करने लगा। पुत्री के शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। फोन पर पुत्री ने मुझसे शिकायत की मैं घर आया तो पुत्री ने रो-रो कर मुझे सारी घटना से अवगत कराया मैं उलाहना देने जब जग्गा के घर गया तो जग्गा, सुनील, रीशू ने मुझे लात घूसों से जमकर पीटा जिससे मुझे चोट आई है मैंने 100 नंबर पर सूचना दी तो उन्होंने कहा कि थाने जाकर बताओ स्थानीय पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Read More »
Jansaamna
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। दिल्ली पब्लिक स्कूल हाथरस अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करता आया है। इसी कड़ी में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियाँ जैसे नृत्य, स्किट, आॅक्रेस्टा आदि प्रस्तुत करके मन मोह लिया।
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। श्याम कुंज स्थित एम0 एल0 डी0 वी0 पब्लिक इण्टर कालेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों, प्रधानाचार्यों का सम्मान-समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सासनी विद्यापीठ इ. क. सासनी के पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद कौशिक, अक्रूर इ. क. हाथरस के पूर्व प्रधानाचार्य राजकिशोर गुप्ता, एम0 एल0 डी0 वी0 की पूर्व प्रधानाचार्या शैलकान्ता गुप्ता एवं आदर्श विद्या निकेतन इ. क. हाथरस के पूर्व प्रवक्ता गंगाराम शर्मा का माल्यार्पण एवं पगडी़ पहनाकर जोशीला स्वागत राज्य अघ्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत एम0 एल0 डी0 वी0 के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त, डिप्टी डायेक्टर कुमुद कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्या नीरू गुप्ता, संजय मिश्रा पंकज अग्रवाल, ममता सूद, मुरारी लाल आदि शिक्षकों एवं छात्रा-छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने भारत के राष्ट्रपति होकर भी अपने शिक्षक स्वरूप को विस्मृत नहीं किया और शिक्षकों के सम्मान को नमन करते हुए अपने जन्म-दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि शिक्षक दिवस की साधना तब ही पूर्ण होगी जब शिक्षा को राजनीति से दूर रखा जावेगा एवं छात्र शिक्षक के बीच के गैप को खत्म किया जायगा।