100 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद, वसूला गया 25000 का जुर्माना
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।निकाय प्रशासन द्वारा शहर के कई भागों में दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर छापा मारा है । इस दौरान दुकानदार दुकान छोड़ कर भाग गए थे । एक गोदाम का ताला तोड़कर भारी मात्रा में प्लास्टिक बरामद किया गया है ।नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा और सीओ सिटी वंदना सिंह के नेतृत्व में प्रबंधित प्लास्टिक को लेकर नगर क्षेत्र में अभियान चलाया गया । दोनो अधिकारियों के साथ नगर पालिका परिषद के भी अधिकारी शामिल थे ।अधिकारियों की टीम ने घंटा घर और रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित दुकानों पर छापा मारा है । टीम ने एक बंद गोदाम का ताला तोड़कर तलाशी ली है । इस गोदाम से भारी मात्रा में प्लास्टिक के पॉलिथिन ,गिलास और अन्य सामग्री बरामद हुई है। सारा सामान नगर पालिका द्वारा जब्त किया गया है।
Read More »
Jansaamna
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी ने पुलिस लाइन से सात उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी है , जबकि एक उपनिरीक्षक का थाना परिवर्तन किया गया है ।पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक लोकेंद्र सिंह को लालगंज की कस्बा चौकी में प्रभारी बनाकर भेजा गया है । जबकि त्रियुगी नारायण तिवारी को शिवगढ़ थाना , निखिलेश कुमार को भदोखर थाना , वीरेंद्र यादव को महराजगंज कोतवाली , प्रवीण कुमार पांडेय को नसीराबाद थाना , लल्लन राय को डायल 112 , इंद्र देव यादव को न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया है । उधर ऊंचाहार कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक राम खेलावन सिंह को भदोखर थाना के लिए स्थानांतरित किया गया है ।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्यौहार नगर पंचायत परशदेपुर में शांतिपूर्ण ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अकदीतमंदों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी है । एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद भी दी। कोरोना संक्रमण की बंदिशे खतम होने के बाद बकरीद के त्यौहार पर सुबह से ही रौनक पूरे शबाब पर दिखी। छोटे हों या बड़े, सभी नये व साफ-सुथरे परिधानों में ईदगाह के तरफ जाते हुए नजर आये। तयशुदा वक्त में लोगों ने अपने नजदीक की मस्जिद व ईदगाह में जाकर बकरीद की नमाज पढ़ी। लोगो ने खैर व बरकत के साथ मुल्क की सलामती की दुआएं मांगी।ईदगाह में मौलाना मोहम्मद इस्लाम नदवी, नूरानी मस्जिद में मौलाना जैद, जामा मस्जिद में मौलाना युनुस व मुस्तफा मस्जिद में मौलाना शाहीन साहब ने नमाज अदा कराई।
फिरोजाबाद। वन महोत्सव के अवसर पर आरके कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं द्वारा अपना घर आश्रम में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।आर.के. कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जलेसर रोड स्थित अपना घर आश्रम में इमली, गुलाब, अमरूद और नीम के पौधों को लगाकर वन महोत्सव मनाया। अपना घर आश्रम के पदाधिकारियों ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं का अभिवादन किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर मीनू अरोरा, देवेद्र वर्मा, शिवम जैन, विवेक कुमार, शिवांगी, अनिल लहरी के अलावा छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।
अमन चैन के लिए उठे हजारों हाथ, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के रहे पुख्ता इंतजाम