Friday, May 2, 2025
Breaking News

व्यापारी की हत्या इरादे से आये दो सुपारी किलर गिरफ्तार

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सिरसागंज पुलिस व एसओजी टीम ने दो सुपारी किलरों को गिरफ्तार किया है। यह लोग जिले के एक प्रतिष्ठित व्यापारी की हत्या करने आ रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने बताया कि सिरसागंज पुलिस व एसओजी टीम ने मुखविर की सूचना पर शुक्रवार की रात नगला राधे मोड़ पर चेकिंग के दौरान दो लोगों को कार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके नाम आषीष उर्फ दंगल यादव पुत्र रामब्रेष यादव व संदीप यादव पुत्र चन्द्रजीत निवासी आजमगढ़ बताये है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में इन्होंने बताया कि हमारा एक साथी प्रिंस जायसवाल गोरखपुर जेल में बंद है। उसके साथ ही फिरोजाबाद का रहने वाला हत्या का अभियुक्त देेवेन्द्र भी बंद है। देवेन्द्र का भाई शिवा वर्ष 2014 में हुई लूट व हत्या की घटना में जेल गया था। इस मुकदमे की पैरवी फिरोजाबाद के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी द्वारा की गई थी। देवेन्द्र को लगता है, कि इस व्यवसायी के कारण ही इस लूट व हत्या के मुकदमे में राजीनामा नही हो पा रहा है जिसके कारण उसके भाई शिवा को सजा हो सकती है। इसीलिये देवेन्द्र अपने भाई शिवा को सजा से बचाने लिये व्यवसायी की हत्या कराना चाहता है। उसने प्रिंस जायसवाल को 5 लाख रूपये में हत्या की सुपारी तय की थी। हम लोग सुपारी लेकर ही हत्या करने के उद्वेश्य से आजमगढ़ से फिरोजाबाद आ रहे थे।

Read More »

सांप के काटने से किशोरी की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी के गांव मोहम्मदपुर में सांप के काटने से एक किशोरी की मौत हो गई। मोहम्मदपुर निवासी 16 वर्षीय रश्मि पुत्री राजवीर सिंह को शनिवार को किसी जहरीले सर्प ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसे वायगीरों को दिखाया लेकिन सफलता न मिलने पर वह शव को जिला अस्पताल लेकर आये। जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया।

Read More »

छत से गिरा युवक, मौत

फिरोजाबाद एस. के. चित्तौड़ी। थाना फरिहा क्षेत्र अन्तर्गत एक युवक छत से गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गयी। फरिहा थाना क्षेत्र के गांव कोड़र निवासी 40 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र सुघर सिंह शुक्रवार की रात छत से गिर पड़ा। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी, थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया है। प्रेमपाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Read More »

करंट लगने से युवक की मौत

फिरोजाबाद एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी। शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है।
थाना उत्तर के न्यू रामगढ़ निवासी 35 वर्षीय देवेन्द्र पुत्र विजय सिंह को शनिवार को विधुत करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया है।

Read More »

नगर आयुक्त ने अधिकारियों संग भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

फिरोजाबाद एस. के. चित्तौड़ी। नगर आयुक्त विजय कुमार ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर साफ-सफाई, पेयजलापूर्ति, जलनिकासी आदि व्यवस्थाओं का अधिकारियों संग स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधीनस्थों को साफ-सफाई, बरसात होने पर तत्काल जलनिकासी एवं जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश अधिनस्थों को दिए। वहीं मुस्लिम क्षेत्रों में कूड़े के लिए लगाए गये अतिरिक्त कण्टेनरों को समय से उठाये जाने के निर्देश जोनल सेनेटरी ऑफिसर  को दिए है। इसके बाद नगर आयुक्त ने गांधी पार्क परिसर स्थित निर्माणाधीन शौचालय का निरीक्षण किया। जहाॅ साप्ताहिक बंदी के चलते काम बंद मिला। उन्होंने मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता को निर्देशित करते हुए युद्व स्तर पर कार्य शीघ्र पूरा कराना सुनिश्चित करें। जिससे लोगों को जल्द ही शौचालय का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान परिसर में शौचालय निर्माण के उपरांत काफी मात्रा में भूमि खाली पड़ी हुई है। नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता/अवर अभियंता को निर्देशित किया कि परिसर में पड़ी हुई रिक्त भूमि पर पर्याप्त ग्रीन स्पेस विकसित करासा जाएं एवं शेष भूति पर किसी प्रोजेक्ट (पार्किग, मार्केट) का प्रस्ताव तैयार किया जाए। जिससे नगर निगम की आय में वृद्वि सुनिश्चित हो सके।

Read More »

जिला ब्राहमण महासभा ने महिलाओं को दी पेंशन की राशि

फिरोजाबाद एस. के. चित्तौड़ी। जिला ब्राह्मण महासभा द्वारा महिला पेंशन की चौदहवीं एवं पंद्रहवीं किश्त का वितरण परशुराम शिविर पर किया गया। महासभा के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने शनिवार को महिलाओं को पेंशन की चैदवीं एवं पंद्रवीं किश्त का वितरण किया। पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं में उषा उपाध्याय, शोभा देवी, रत्ना उपाध्याय, रामबेटी मिश्रा, प्रतिभा शर्मा, चंद्रप्रभा उपाध्याय आदि रही। इस दौरान मनोज भटेले, राकेश तैगुरिया, अर्जुन उपाध्याय, विशाल उपाध्याय और दीपू शर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More »

चाकचौबंद व्यवस्था के बीच घरों में हुई ईद उल-अज़हा की नमाज

मुस्लिम भाईयों ने अल्लाह से मांगी देश में अमन चैन के साथ कोरोना महामारी से निजात दिलाने की दुआ
फिरोजाबाद एस. के. चित्तौड़ी। कोविड-19 के चलते ईद उल अजहा की नमाज शनिवार को घरों में ही रहकर परिवार के सदस्यों के साथ अदा की गई। वहीं मुस्लिम भाईयों ने अल्लाह से देश में अमन चैन के साथ कोरोना महामारी से निजात दिलाने की दुआ की। वहीं मजिस्दों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात रहा। वहीं नगर निगम प्रशासन शुक्रवार रात से ही चाॅक-चैबंद व्यवस्था करने में जुटा रहा।
सुहागनगरी में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। वहीं लोगों ने एक-दूसरे को हाथ जोड़कर, मोबाइल से ऑनलाइन वीडियो काॅल करके बधाई दी। वहीं मजिस्दों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस फोर्स तैनात रहा। शनिवार को साप्ताहिक लाॅकडाउन के चलते बाजार पूरी तरह बंद रहे। वही पुलिस-प्रशासन सुबह से ही लाॅकडाउन का पालन कराने के लिए सख्त नजर आया। उन्होंने बेवजह घर से बाहर निकले लोगों को रोककर पूछताछ की। साथ लोगों को कोविड-19 के प्रति संचेत करते हुए मास्क लगाने, सोशल डिस्टेसिंग एवं घरों में रहने की अपील की।

Read More »

कार डिवाइडर से टकराई

सिरसागंज/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। दिल्ली से बहन को बुलाकर ला रहे भाई की कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसके कारण कार चालक एवं कार में बैठे चार लोग घायल हो गये। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है।
गांव रूदायन निवासी महेन्द्र प्रताप वशिष्ठ का भतीजा अपनी बहन को दिल्ली से लेकर सासनी आ रहा था। इसी बीच कार में गांव के दो युवक और बैठ गये। कार अपनी गति से सासनी की ओर आ रही थी। बताते हैं,कि सासनी में आते वक्त कार सामने आ रहे ,वाहन की रोशनी के कारण चालक को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और कार डिवाइडर पर चढ गई। इस बीच चालक एवं कार में बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होने पर राह में चल रहे वाहन चालकों ने पुलिस केा घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चारों जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है।

Read More »

खाकी का साया कोरोना के खौफ के साये में अलविदा की नमाज

सिरसागंज/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। कोरोना वायरस के लिए जारी लाॅक डाउन के खौफ से मस्जिदों और ईदगाहों पर नमाज नहीं अदा नहीं हो सकी। लोगों ने घरों में ही नमाज पढकर मुल्क और कौम की सलामती की दुआ की। मस्जिदों और ईदगाह पर पुलिस का कडा पहरा रहा।
ईद की नमाज एकसाथ ईदगाह पर पढने पर कोरोना वायरस के फैलने के भय को देखते हुए मस्जिदों और ईदगाह पर पुलिस का कडा पहरा रहा। लोगों ने घर में ही नमाज  कर मुल्क और कौम की सलामती की दुआ की। एसएचओ अश्वनी कौशिक ने बताया, कि ईद और रक्षा बंधन से पूर्व प्रशासन द्वारा जारी आदेशों की बाजार में पुलिस द्वारा मुनादी कर दी गई थी। जिससे लाॅक डाउन और सोशल डिस्टेंस का पालन सही तरीके से हो सके। कस्बा की जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, शाह बिलाली मस्जिद, बिजलीघर मस्जिद के साथ गांव में भी मस्जिदों पर पुलिस तैनात की गई। जिससे काई भी व्यक्ति सोशल डिस्टेंस तथा लाॅक डाउन के दौरान जारी प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना न कर सके। नमाज के बाद कुर्बानी का दौर भी घरों में चला। मुस्लिमों ने सोशल डिस्टेंस के साथ ईद मुबारकबाद दी और दुआ की। एसएचओ नेबताया कि रक्षा बंधन के दिन मिठाई की दुकान और राखी की दुकान खोलने के आदेश हैं जिसका पालन न करने वाले पर कडी कार्रवाई की जाएगी।

Read More »

तमंचे के बल पर युवती से किया दुराचार-रिपोर्ट दर्ज

सिरसागंज/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव अजरोई में छत पर सो रही युवती से गांव के ही युवक ने तमंचे के बल पर दुराचार किया। भागते वक्त दुराचारी का मोबाइल मौके पर गिर गया। जिसे पीड़िता ने अपनी शिकायत के साथ पुलिस को सौंप दिया है।
शिकायत में गांव अजरोई निवासी गुंजन पुत्री रघुवीर सिंह ने कहा है ,कि वह शुक्रवार की रात अपनी छत पर सो रही थी। उसके निकट वाली छत पर उसका भाईअपने परिवार के साथ सो रहा था। तभी रात करीब दो बजे नामजद ने उसे सोते हुए दबोच लिया और तमंचा सीने पर सटाकर चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुराचार किया। किसी प्रकार दुराचारी से वह छूटी तो उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर पीडिता के भाई भाभी जाग गये। और उसके पास आए तो नामजद तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए पीडिता के चाचा के मकान में कूद गया। जहां उसके बाबा और भााई जाग गये, और नामजद को पकडने की कोशिश करने लगे तो नामजद अंधरे का लाभ उठााकर भाग गया। इस दौरान उसका मोबाइल मौके पर गिर गया। पीडिता ने अपने ही गांव के युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए उसका मोबाइल पुलिस को सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More »