Tuesday, October 1, 2024

पत्रकारिता में विश्वास बहाल करना, पत्रकारों की नैतिक जिम्मेदारी!

पत्रकारिता, जिसे अक्सर चौथी सम्पत्ति के रूप में जाना जाता है, सूचना प्रसारित करने, सच्चाई को उजागर करने और सत्ता में बैठे लोगों को जवाबदेह बनाकर दुनिया भर के लोकतंत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हालाँकि, इस महान पेशे की प्रतिष्ठा हाल के दिनों में कुछ बिकाऊ पत्रकारों के कार्यों के कारण धूमिल हुई है, जो ईमानदारी पर सनसनीज को प्राथमिकता देते हैं। इस चुनौती से पार पाने और जनता का विश्वास बहाल करने के लिए, नैतिक पत्रकारों को पत्रकारिता के सार को कमजोर करने वालों के खिलाफ खड़े होने की पहल करनी चाहिए। नैतिक प्रथाओं को सक्रिय रूप से बढ़ावा देकर, वे पूरे पेशे की विश्वसनीयता की रक्षा कर सकते हैं।
सनसनीखेज और अनैतिक पत्रकारिता
डिजिटल मीडिया और 24×7 समाचार चक्र के युग में, सनसनीखेज और क्लिकबेट रणनीति प्रचलित हो गई है। कुछ पत्रकार तथ्य-जाँच और गहन रिपोर्टिंग के बजाय आकर्षक सुर्खियाँ बनाने और दर्शकों को आकर्षित करने को प्राथमिकता देते हैं। यह दृष्टिकोण न केवल जनता को गुमराह करता है बल्कि समग्र रूप से पत्रकारिता में विश्वास को भी ख़त्म करता है।
अनैतिक प्रथाएँ, जैसे मनगढ़ंत कहानियाँ, पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग और भुगतान की गई सामग्री, समस्या को और बढ़ा देती हैं।

Read More »

विधि-विधान से की गई भगवान गणेश की स्थापना

फिरोजाबाद। विध्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। वहीं घरों में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भगवान गणेश की स्थापना की गई। वहीं कॉलौनी में सामूहिक गणेश पंडालों में भगवान गणेश की हवन-पूजन कर विधि-विधान से स्थापना की गई। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
मंगलवार को सोहन मार्केट मित्र मंडल द्वारा गणेश प्रिंटर्स से भगवान गणेश की स्थापना शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। गणेश शोभायात्रा में गणेश भजनों पर महिलाएंे एवं पुरूष थिरकते दिखाई दिए। शोभायात्रा दुर्गा नगर से प्रारम्भ होकर, दुली मौहल्ला होते हुए कोटला रोड स्थित सोहन मार्केट पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान अशोक कुमार वर्मा, अमित चतुर्वेदी, विकास लहरी, कपिल अग्रवाल, मंदीप गुप्ता, अरविंद शर्मा, प्रखर अग्रवाल, विहाल लहरी आदि मौजूद रहे। वहीं गणेश नगर में भगवान गणेश की स्थापना शोभायात्रा निकली गई। जो गणेश नगर में भ्रमण कर संदीप तिवारी के आवास पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।

Read More »

समाजसेवी संस्था ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। भारत जानो सेवा समिति द्वारा भारत जानो प्रतियोगिता, मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन पॉलीवाल हॉल में किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सीओ सदर हीरालाल कनौजिया, ग्यास खान, राजकिशोर वर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम का आगाज बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया। बच्चों द्वारा एक से बढ़कर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। समिति द्वारा जनपद के हाईस्कूल एवं इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में रजत शर्मा आर.एस मड़ावर स्कूल, प्रिंस शिव मांटेसरी पब्लिक स्कूल तथा सादाफ ब्राइट ग्रुप आफ एजुकेशन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही जीके जूनियर वर्ग में अनुराग, अनु, उत्तर जैन, एम.जी.इ.एम कॉलेज, तथा अक्षरा ज्ञान सरोवर इंटर कॉलेज नेकराम ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Read More »

प्रसव के दौरान हुई महिला की मौत

शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। प्रसव के दौरान एक महिला की और मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
सिरसागंज के गांव जरैला निवासी मिथलेश (23) पत्नी नीलेश को परिजन प्रसव पीढ़ा से परेशान होने पर हाईवे स्थित एक निजी चिकित्सालय में लेकर आए। यहां पर महिला को अस्पताल में भर्ती कर उसका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत खराब हो गई। इसके बाद अस्पताल स्टाफ भी भागने लगा। घटना के बाद परिजन शव को लेकर सिरसागंज अपने गांव पहुंचे। जबकि नवजात शिशु को आगरा एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। उधर परिजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।

Read More »

व्यापारी संगोष्ठी व सम्मान समारोह का किया आयोजन

फिरोजाबाद। नालबंद बाजार समिति की एक संगोष्ठी एवं व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन बाबूजी पैलेस नालबंद चौराहा पर व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें पदाधिकारियों को उनके दायित्व की शपथ दिलाई गई।
प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने फैजल कुरेशी अध्यक्ष, मोहम्मद साजिद महामंत्री, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार जैन, संगठन मंत्री सुहैव कुरेशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इशतजार भाई, इलियास भाई, मुहम्मद आमिर कुरैशी, अमान कुरैशी एवं उपाध्यक्ष मोहम्मद जावेद, सुफियान कुरैशी, सैफुल्लाह भाई, मुकीम भाई, साबिर भाई, सलमान आदि नवागत पदाधिकारियों को व्यापार मंडल की शपथ दिलाई।

Read More »

रामलीला समिति के अध्यक्ष बने गौरीशंकर शर्मा

फिरोजाबाद। लेबर कॉलोनी रामलीला प्रांगण स्थित मंदिर के महंत रमेश आनंद गिरि महाराज की अध्यक्षता में श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति लेबर कॉलोनी की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्व सम्मति लेबर कॉलौनी रामलीला समिति का अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा को चुना गया। साथ ही गणेश शोभा यात्रा के संयोजक विजय बागवानी को चुना गया। नवागत अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ने कहा कि लेबर कॉलोनी रामलीला का शुभारंभ तीन अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक होगा। इस बार रामबरात भव्यता के साथ निकाली जायेगी। जो कि विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

Read More »

हवाई हमले के बचाव का किया काल्पनिक प्रदर्शन 

मथुरा। अनारदेवी खण्डेलवाल महिला पॉलीटेक्निक वृन्दावन गेट में वहाँ की छात्राओं, विद्यालय स्टाफ, फायर विभाग, मेडिकल विभाग के सहयोग से नागरिक सुरक्षा विभाग मथुरा ने हवाई हमले से बचाव का काल्पनिक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन सामान्य जनजीवन का चित्रण इस प्रकार से किया कि सभी नागरिक आम जनजीवन का कार्य कर रहे थे कि अचानक नागरिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को एन ई लाइन के माध्यम से हवाई हमले के पीले संकेत की सूचना मिलती है। जिसका तात्पर्य है कि 10 मिनट के अन्दर हवाई हमले होने वाला है और यह सूचना जिलाधिकारी/नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा एवं अन्य आठ सेवाओं के ऑफिसर कमांडिंग तथा एसेन्सियल सर्विस के अधिकारियों को साइमन टेनियस ब्राडकास्टिंग फैसेलिटी के जरिये हवाई हमले के पीले संकेत की सूचना दी गई। इसी बीच एन0 ई0 लाइन के जरिए कन्ट्रोल रूम को हवाई हमले का लाल संकेत प्राप्त होता है। जिसका मतलब होता है कि 05 मिनट के अन्दर हवाई हमला हो सकता है। इसकी सूचना आम जनता को सायरन बजा कर दी गई। इस सायरन को 2 मिनट तक ऊंची आवाज में बजाया जाता है जो कि संकेत है कि सभी आम नागरिक जो सामान्य अवस्था में अपना कार्य कर रहा होता है सायरन की आवाज को सुनकर शरण (शैल्टर) ले लेता है।

Read More »

स्वस्थ रहने के लिए कराया गया योगाभ्यास

चन्दौली। योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है। तन-मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार निर्धारित दिनों में पुलिस लाइन में सम्बन्धित अधिकारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योगाभ्यास कराया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को अ0 पु0 अ0 ऑप0 व प्रतिसार निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन, कार्यालय में नियुक्त पुलिस कर्मियों को योगाभ्यास कराया गया।

Read More »

बृज क्षेत्र को विकसित करने हेतु 21.21 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। मथुरा-वृदांवन विकास प्राधिकरण के सभाकक्ष में मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में नगरीय अवस्थापना विकास निधि की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मथुरा वृंदावन को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित शहर बनाने के लिए लभगग 21.21 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्य अनुमोदित किए गये। इसमें ब्यूटीफिकेशन, आकर्षक लाइटिंग, जगह-जगह हरियाली, फांउटेन लगाने के साथ-साथ कई मॉडल रोड़, लाइट एंड साउंड शो, फूड हब के अलावा शहर की समस्त ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों से रूबरू कराने के लिए शानदार म्यूजियम इत्यादि के प्रस्ताव अनुमोदित किए गये।
रंगबिरंगी रोशनी से जगमगायेगा शहर
वृंदावन छटीकरा से ओमेक्स सिटी एवं चैतन्य विहार आवासीय योजना स्थित 100 फुटा रोड ग्रीन बेल्ट के प्रमुख मार्गों पर पेड़ों पर, मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि को जाने वाले प्रवेश मार्गों पर स्थित पेड़ों पर फ़साड एवं बोलार्ड लाइटिंग की जाएगी। गोकुल बैराज से ललिता ग्रैंड होटल तक, मथुरा में नरहौली चौराहे से छावनी एरिया तक, अलीगढ़ तिराहे से सदर चौराहे तक, लक्ष्मी नगर तिराहे से बलदेव रोड तक और वृंदावन में गुर्जर रोड से गोपालगढ़ तक एलइडी लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा। उपयुक्त सभी कार्य लगभग 3.50 करोड़ की लागत से होंगे।
मथुरा वृंदावन मार्ग पर स्थित वन विभाग की भूमि पर एक थीम पार्क विकसित किया जाएगा।

Read More »

जिलाधिकारी ने आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की

कानपुर नगर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आई.जी.आर.एस. पोर्टल में प्राप्त संदर्भाे के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बंध में आई.जी.आर.एस. पोर्टल के विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी विशाख जी0 द्वारा उपस्थित समस्त नोडल अधिकारियों को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय में निस्तारित किए जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिए गये। डिफाल्टर श्रेणी में लम्बित संदर्भाे वाले विभागों के अधिकारियों जैसे – कानपुर विकास प्राधिकरण, बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य अभियंता केस्को, तहसीलदार घाटमपुर को संदर्भ डिफास्टर श्रेणी में लम्बित होने के सम्बन्ध में चेतावनी देते हुए एक सप्ताह में गुणवतापूर्ण निस्तारण कराए जाने की बात कही।
सितम्बर माह में प्राप्त संदर्भाे के फीडबैक की समीक्षा करते हुये सर्वाधिक अंसतोषजनक फीड बैक प्राप्त करने वाले केस्को, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, श्रम विभाग, उप जिलाधिकारी घाटमपुर, खंड विकास अधिकारी बिल्हौर, अधिशासी अभियंता जलकल को संदर्भों के निस्तारण हेतु निर्धारित प्रारूप जिसमें शिकातकर्ता का नाम, गवाह, निस्तारणकर्ता अधिकारी का नाम एवं पदनाम आदि स्पष्ट अंकित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी आख्या को शिकातकर्ता से वार्ता करने के साथ-साथ स्थलीय निरीक्षण के बिना अपलोड न किये जायें तथा यथा सम्भव शिकायत का निस्तारण पक्षों की मौजूदगी में ही किया जाए।

Read More »